
नवादा : जिले के कादिरगंज थाना क्षेत्र के जमुआवां गांव में गुरुवार को एक हृदय विदारक घटना में 2 वर्षीय मासूम बच्ची की नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक की पहचान संतोष कुमार पंडित की बेटी रोशनी कुमारी के रूप में हुई है। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
बताया जाता है कि मृतक रोशनी कुछ बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते खेलते नदी किनारे जा पहुंची। इस क्रम में नदी के गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गयी।
बच्चों के शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गयी। जबतक बाहर निकाल पाते उसके प्राण पखेरू उड़ चुके थे। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।