BiharPoliticalState

नूरसराय से राजगीर तक ग्रीन फील्ड परियोजना के रूप में विकसित करने का दिया निर्देश – पटना |

मुख्यमंत्री ने करौटा-सालेहपुर - राजगीर पथ का किया हवाई सर्वेक्षण

रवि रंजन |

पटना : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज करौटा-सालेहपुर – राजगीर पथ का हवाई सर्वेक्षण किया। उन्होंने नूरसराय से राजगीर तक प्रस्तावित पथ को ग्रीन फील्ड प के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पथ के निर्माण से राजगीर तक पहुँचने में दूरी कम जायेगी और समय की भी बचत होगी। लोगों को इससे बख्तियारपुर – ताजपुर पथ होते हुये वैशाली तक जाना सुगम हो जायेगा। यह बुद्ध सर्किट के विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उन्होंने सालेहपुर में आवश्यकता के अनुरूप एलीवेटेड पथ एवं आर०ओ०बी० बनाने की दिशा में कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

हवाई सर्वेक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, पथ निर्माण विभाग के अपर मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत एवं मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button