आईआरसीटीसी द्वारा 28 मार्च 2026 से एक विशेष धार्मिक रेल की शुरुआत – नालन्दा ।
ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ शिरडी साई दर्शन’ नामक यह यात्रा 28 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक चलेगी
रवि रंजन ।
नालंदा : 28 मार्च से आईआरसीटीसी की ‘भारत गौरव’ ट्रेन से ज्योतिर्लिंग व शिरडी साई दर्शन
रेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत ‘नवरत्न’ सार्वजनिक उपक्रम Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) द्वारा 28 मार्च 2026 से एक विशेष धार्मिक रेल-पर्यटन पैकेज की शुरुआत की जा रही है। ‘ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ शिरडी साई दर्शन’ नामक यह यात्रा 28 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक चलेगी। कुल 07 रात्रि एवं 08 दिवस की इस आध्यात्मिक यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी साई बाबा के दर्शन का अवसर मिलेगा।

यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को नासिक स्थित त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं पंचवटी, शिरडी के साई बाबा मंदिर शिरडी तथा शनि शिंगणापुर मंदिर के दर्शन कराए जाएंगे। इसके अतिरिक्त छत्रपति संभाजीनगर (औरंगाबाद) स्थित घृष्णेश्वर ज्योतिर्लिंग एवं विश्व धरोहर स्थल एलोरा की गुफाएं के भ्रमण का अवसर भी मिलेगा। यात्रा के अंतिम चरण में उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन शामिल हैं।
यह विशेष ‘भारत गौरव’ पर्यटक ट्रेन बिहार और झारखंड के विभिन्न स्टेशनों से होकर गुजरेगी। इनमें धनबाद, गोमो, हजारीबाग रोड, कोडरमा, गया, तिलैया, राजगीर, बिहारशरीफ, बख्तियारपुर, पटना, आरा, बक्सर, दिलदारनगर तथा पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।
आईआरसीटीसी के मुख्य प्रबंधक संजीव कुमार और दीपांकर मन्ना ने बताया कि यह पैकेज श्रद्धालुओं के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और किफायती यात्रा सुनिश्चित करेगा। 10 या उससे अधिक यात्रियों के समूह को प्रति व्यक्ति 600 रुपये की विशेष छूट दी जाएगी।
इच्छुक यात्री बुकिंग एवं विस्तृत जानकारी के लिए आईआरसीटीसी के 24×7 हेल्पलाइन नंबर 8595937731/32 या व्हाट्सएप नंबर 7003125136 पर संपर्क कर सकते हैं। साथ ही आधिकारिक वेबसाइट www.irctctourism.com� अथवा पटना स्थित क्षेत्रीय कार्यालय (बिस्कोमान टॉवर, पश्चिम गांधी मैदान) से भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।



