
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ मंटन सिंह ने जयराम सिंह को अकबरपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। इससे संबंधित पत्र सिंह को उपलब्ध कराते हुए सूचना प्रदेश अध्यक्ष को दी है।
मनोनीत कार्यकारी अध्यक्ष अवकाश प्राप्त शिक्षक हैं। इसके पूर्व लम्बे समय तक प्रखंड पीडीएस बिक्रेता संघ के अध्यक्ष पद को सुशोभित कर चुके हैं। संगठन चलाने का काफी लम्बा अनुभव रहा है।
इस अवसर पर समाजसेवी ललन सिंह, कांग्रेस नेता अंजनी कुमार पप्पू , मनीष कुमार, इंटैक्सेल के अध्यक्ष मनोज यादव, मोहम्मद मोसीम आदि उपस्थित थे।