BiharLife StyleState

लोगों तक पर्यावरण संरक्षण का पैगाम पहुंचा रही जीविका दीदियां – पश्चिम चंपारण |

जीविका दीदियों द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरुकता हेतु रंगोली, मेंहदी, प्रभात फेरी तथा रैली का आयोजन

इस वर्ष जल जीवन हरियाली के तहत कुल 5 लाख पौधे लगाए जाने का लक्ष्य

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। पर्यावरण दिवस के अवसर पर पश्चिम चंपारण जिला के जीविका दीदियों ने बड़े पैमाने पर पौधारोपण कर पर्यावरण को संरक्षित रखने का संकल्प लिया है। पर्यावरण सुरक्षा के संदेश वाहक के रूप में जीविका दीदियों ने आज अपने पोषक क्षेत्रों में प्रभात फेरी और रैली का आयोजन किया साथ ही बड़ी संख्या में पौधारोपण कर इस वर्ष के वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की। इस अवसर पर संकुल संघ एवं ग्राम संगठन स्तर पर बैठक का आयोजन करते हुए रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जीविका दीदी द्वारा अपने निजी एवं सार्वजनिक जमीन पर बड़े पैमाने पर पीपल, आम, अमरूद, जामुन जैसे फलदार वृक्ष तथा शीशम, सागवान, महोगनी जैसे क़ीमती लकड़ी देने वाले वृक्ष भी लगाए गए। अधिकार जीविका संकुल संघ की अध्यक्ष मेहरून नेसा ने बैठक को संबोधित करते हुए बताया कि सिर्फ पौधा लगाने की देख भाल एक सन्तान के तरह करना चाहिए। जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने जानकारी दी की जीविका दीदी द्वारा जिले में कुल 17 दीदी की नर्सरी का संचालन मनरेगा एवं वन विभाग के सहयोग से किया जा रहा है। जिससे इस वर्ष संबंधित विभाग को लगभग 3.5 लाख पौधों की अपूर्ति की जाएगी। बताया कि जीविका दीदी पर्यावरण संरक्षक की भूमिका निभा रही हैं। जीविका दीदी न केवल वृक्षारोपण में आगे आ रही है, अपितु ये समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित कर रही हैं। दीदियों का इस प्रकार आगे आकर समाज को प्रेरित करना एक सकारात्मक संदेश है।

पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रबंधक सामाजिक ने जानकारी दी कि विभिन्न प्रखंडों से अब तक कुल 36045 पौधे लगाए जाने की सूचना मिली है। इस वर्ष जिले मे जल जीवन हरियाली मिशन के अंतर्गत 5 लाख पौधा लगाने का लक्ष्य निर्धारित है, जिसे समय रहते हुए पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि पिपरासी प्रखंड की कांति देवी को प्रखंड प्रशासन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र दे कर सम्मानित भी किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button