माध्यमिक कंपार्टमेंटल परीक्षा को ले जारी हुआ संयुक्तादेश – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
माध्यमिक कम्पार्टमेन्टल-सह-विशेष परीक्षा 2022 दिनांक 05.05.2022 से प्रारंभ होकर दिनांक 09.05.2022 तक दोनों पालियों में सम्पन्न होगी। प्रथम पाली 09ः30 बजे पूर्वा0 से 12ः45 बजे अप0 तक एवं द्वितीय पाली 01ः45 बजे अप0 से 04ः30 बजे अप0 तक होगी।
माध्यमिक कम्पार्टमेन्टल-सह-विशेष परीक्षा 2022 कदाचारमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु यश पाल मीणा जिला पदाधिकारी एवं प्रभारी पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार द्वारा संयुक्त आदेश जारी किया गया है। परीक्षा तीन केन्द्रों (कन्या इंटर विद्यालय नवादा, गांधी इंटर विद्यालय नवादा एवं प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा) में ली जायेंगी। परीक्षा स्वच्छ, कदाचारमुक्त एवं शैक्षणिक वातावरण में संचालन हेतु सभी केन्द्रों में सशस्त्र लाठी बल के साथ स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। गश्ती दल-सह-जोनल दंडाधिकारी में सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है साथ ही उड़नदस्ता-सह-सुपर जोनल दंडाधिकारी में सशस्त्र लाठी बल के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। माध्यमिक कम्पार्टमेन्टल-सह-विशेष परीक्षा 2022 में सम्मिलित होने वाले सभी परीक्षार्थियों के लिए जूता-मोजा पहनकर परीक्षा केन्द्र पर प्रवेश करना वर्जित होगा। परीक्षार्थी जूता-मोजा की जगह चप्पल पहनकर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश करेंगे।
विडियोग्राफी की व्यवस्था एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन में बाधा डालने वाले असमाजिक तत्वों पर नजर रखने के लिए सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरा लगाया गया है।
अनुमंडल दंडाधिकारी नवादा सदर उमेश कुमार भारती द्वारा परीक्षा केन्द्रों के 500 गज की परिधि में धारा 144 के तहत् दिनांक 05.05.2022 से 09.05.2022 तक निषेधाज्ञा आदेश जारी करने का निर्देश दिया गया है।
पल-पल की गतिविधियों से ज्ञातव्य हेतु समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गयी है, जिसका दूरभाष संख्या-06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष में श्रीनिवास उप निर्वाचन पदाधिकारी नवादा, प्रभारी पदाधिकारी सत्येन्द्र प्रसाद जिला सूचना एवं जन सम्पर्क पदाधिकारी नवादा एवं पु0नि0 रामबच्चन प्रसाद पुलिस पदाधिकारी नवादा रहेंगे। नियंत्रण कक्ष दिनांक 05.05.2022 से 09.05.2022 तक कार्यरत रहेगी।
जिला नियंत्रण कक्ष के लिए 01 सुरक्षित दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गयी है। आपात स्थिति से निपटने हेतु नियंत्रण कक्ष में अग्निशाम दस्ता, विद्युत व्यवस्था, बज्रवाहन, अश्रु गैस दस्ता चिकित्सा व्यवस्था, सशस्त्र बल, लाठी बल आदि की प्रतिनियुक्ति गयी है। परीक्षा के शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन हेतु एवं विधि-व्यवस्था के सम्पूर्ण प्रभार में डॉ0 कारी प्रसाद महतो, अपर समाहर्त्ता-सह-जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नवादा एवं श्री अनिल कुमार पुलिस उपाधीक्षक मु0 नवादा हैं। परीक्षावधि में अनुमंडल दंडाधिकारी नवादा सदर एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर विधि-व्यवस्था पर सतत् निगरानी रखेंगे।