पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश पूर्णेन्दु सिंह ने धमदाहा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण किये – पूर्णिया |

संतोष कुमार |
पटना हाई कोर्ट के न्यायाधीश पूर्णेन्दु सिंह ने शुक्रवार को धमदाहा अनुमंडल व्यवहार न्यायालय का औचक निरीक्षण किये। निरीक्षण के दौरान कोर्ट में अवर न्यायाधीश के कोर्ट में बैठकर कार्यवाही सुने अवर न्यायधीश श्यामल कुमार से न्यायालय में चल रहे मामले से संबंधित जानकारी लिये।धमदाहा अनुमंडल व्यवाहार न्यायालय के लिए अधिग्रहण भूमिका स्थल का निरीक्षण किये। करने के बाद अधिवक्ता संघ गए जहां अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष एवं सभी अधिवक्ताओं ने उनका स्वागत किए अधिवक्ताओं के साथ बैठक किये बैठक में समस्याओं से संबंधित जानकारी लिये। प्रखंड कार्यालय एवं अनुमंडल कार्यालय के आगे बने मार्केट से संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार से विस्तृत जानकारी प्राप्त किये। अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रमेश कुमार
के अलावा पूर्णिया सदर के अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के आलावा धमदाहा अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्रा धमदाहा प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्रा अंचलाधिकारी रवि प्रसाद एवं प्रभारी थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार मौजूद थे।