StateWest Bengal

कदम बिहार और पश्चिम बंगाल के अधिकारियों के बीच बैठक संपन्न, संगठन के विस्तार की चर्चा – आसनसोल |

रवि रंजन |

आसनसोल : सामाजिक संगठन कदम बिहार के तर्ज पर ही पश्विम बंगाल में भी अपने संगठन का विस्तार करना चाहती है, इसे लेकर बिहार एवं बंगाल प्रदेश के अध्यक्षों के बीच विस्तारपूर्वक एवं विषयवार चर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई राजेंद्र कुमार की मौजूदगी में हुई।
कदम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ई राजेंद्र कुमार ने कहा कदम के विस्तार के लिये दोनों प्रदेश अध्यक्षों के बीच चर्चा हुई है। संगठन के आगामी कार्यक्रम एवं कार्ययोजनाओं पर दोनों के बीच विस्तृत विमर्श हुआ।
बिहार के प्रदेश अध्यक्ष सैयद सबिहउद्दीन अहमद शिफ़ू ने कहा की बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक हालत पर चर्चा हुई। बंगाल में संगठन विस्तार के लिये ज्यादा से ज्यादा नए सदस्यों को सदस्यता अभियान के माध्यम से जोड़ने के विषय पर चर्चा हुई। सदस्यता अभियान में राज्य के सभी प्रखंडों में और ज्यादा से ज्यादा गांवों में शिविर लगाकर सभी वर्ग के युवाओं को जोड़ने का प्रयास किया जायेगा।
कदम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष अशोक दास ने कहा कि कदम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद जी के नेतृत्व में संगठन का लगातार विस्तार हो रहा है। बिहार में संगठन काफी मजबूत है उसी तर्ज पर संगठन की बंगाल इकाई का भी विस्तार कैसे हो कैसे नहीं सदस्यों को जोड़ा जाए इस विषय पर बिहार के प्रदेश अध्यक्ष के साथ बिंदुवार चर्चा हुई। बंगाल के 23 जिलों तक संगठन को पहुँचाना एवं नए सदस्यों को जुड़ना हमारी पहली प्राथमिकता है। इस अवसर पर कदम बिहार युवा संभाग के उपाध्यक्ष राजेश सिन्हा संजू, संजीत कर्ण, संजीव तिवारी, आर के सिन्हा एवं संगठन के अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button