
संतोष भारती |
कतरी सराय(नालंदा) : ई किसान भवन के सभागार में रविवार को कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण(आत्मा)द्वारा खरीफ महाभियान सह कार्यशाला आयोजित कि गई जिसका शुभारंभ प्रखंड प्रमुख राजीव कुमार व जिप सदस्य कौशलेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। संबोधित करते हुए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तकनीकी सहायक धनंजय कुमार ने कहा कि किसानों को बीज बुआई के पहले बीज का उपचार जरूर करना चाहिए ऐसा करने से बीज जनित बीमारियों से फसल सुरक्षित रहती है तथा इसका असर फसल के उपज पर भी पड़ता है।उन्होंने किसानों से खेतों में पराली नहीं जलाने की अपील करते हुए कहा कि ऐसा करने से पर्यावरण के साथ साथ मिट्टी की उर्वरा शक्ति प्रभावित होती है ।जिला मिट्टी जाँच संरक्षण पदाधिकारी मुरारी मोहन ने कहा कि खेतों की उर्वरा शक्ति जाँचने के लिए समय समय पर मिट्टी जाँच अवश्य कराएं साथ ही जरूरी पोषक तत्व का उपयोग जरूर करें तथा हो सके तो रासायनिक खादों का उपयोग कम से कम करें।प्रखंड कृषि पदाधिकारी उमाकांत ने कहा कि किसानों को सम्मान निधि का लाभ लेने के लिए ई केवाईसी कराना अनिवार्य है ऐसा नहीं करने वाले किसान योजना के लाभ से वंचित रह जाएंगे।उन्होंने किसानों के लिये राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं कि विस्तृत जानकारी भी किसानों को दिया।इस मौके पर प्रखंड तकनीकी प्रबंधक प्रीति कुमारी, बीडीओ प्रेम कुमार,कृषि समन्वयन अंजनी कुमार सलाहकार राकेश सिंह आनंद कुमार कतरी मुखिया रामजी पासवान, अन्नू महतो,पंचायत समिति सदस्य छोटे लाल ठाकुर,गुड्डू कुशवाहा,भोलू पासवान,पवन कुमार, माहेश्वरी सिंह,अलख महतो,मनीष पांडेय, विनोद तांती,बबलू सिंह, रंजीत दुबे,ममता देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे।