BiharLife StylePoliticalState

लालू प्रसाद के 75 वें जन्मदिन केक काटकर मनाया – पूर्णिया / धमदाहा |

पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव द्वारा चलाए गए सदस्यता अभियान

संतोष कुमार |

धमदाहा प्रखंड मुख्यालय स्थित राजद के कार्यालय में धमदाहा प्रखंड अध्यक्ष संजय रजक के अध्यक्षता में राजद सुप्रीमो बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के 75 वें जन्मदिन केक काटकर धूम धाम के साथ मनाया गया। एवं जन्मदिन पर हुआ भोज का आयोजन राजद के पूर्व विधायक सह प्रदेश महासचिव दिलीप कुमार यादव के अध्यक्षता में चलाया गया सदस्यता अभियान सैकड़ों के संख्या में लोगो ने राजद का नया सदस्यता पूर्व विधायक दिलीप कुमार यादव के सामने ग्रहण किया। लोगो से अपील करते हुए श्री यादव ने कहा अधिक से अधिक संख्या में लोगों को बुथ स्तर पर जोड़कर आदरणीय लालू प्रसाद यादव के हाथों मजबूत करना है। बुथ कमेटी को मजबूत करना है। पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के जन्मदिन पर पुर्व विधायक दिलीप कुमार यादव जिला प्रधान महासचिव रणधीर कुमार राणा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार रजक के संयुक्त में केक काटकर मनाया गया इस दौरान राजद के सैकड़ों के संख्या में राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राजद के पूर्व विधायक श्री यादव ने कहा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव दलित गरीब शोषित वंचित लोगों के मसीहा थे। बिहार में दलित शोषित वंचित गरीबों को आवाज देने का काम किया है। पंक्ति के अगले पंक्ति में बैठाने का काम किया लालू प्रसाद यादव सबको एक साथ लेकर चलने का काम किया । श्री यादव ने कहा उनके शासनकाल में बिहार के आम आवामों के साथ न्याय देने का काम किया। वर्तमान 15 सालों में सरकार में अधिकारी बे लगाम है गरीब के साथ न्याय के बदले उनकी आवाज दबाने का प्रयास किया जा रहा है। बिहार में शिक्षा स्वास्थ्य चौपट है बच्चे को शिक्षा से भटकाने के लिए तरह-तरह के एजेंडा चलाया जा रहा है।वर्तमान में देश की स्थिति को देखकर आप समझ सकते हैं देश में लोगों के प्रति क्या हालत बना हुआ है। मौके पर जिला प्रधान महासचिव रणधीर कुमार राणा प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार रजक राजद के वरिष्ठ नेता नित्यानंद यादव दिवाकर रंजन उर्फ फंटूश यादव मोहम्मद मिस्टर आलम अशोक यादव परमानंद दास सहित सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button