BiharPoliticalState

लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसे – जहानाबाद |

रवि रंजन |

लोजपा रामविलास पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चिराग पासवान सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर बरसते हुए कहा कि बिहार सरकार पेपर लीक मामले में छोटे मछलियों को फंसा कर बड़े अधिकारियों को बचाने का प्रयास कर रही है। यह सत्ता से जुड़े अधिकारियों के द्वारा पेपर लीक मामला है लेकिन छोटे-छोटे मछलियों को बिहार सरकार फसा रहे हैं। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि बिहार सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। इस सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार,अपराध के साथ साथ लूट बलात्कार चरम सीमा पर पहुंच गई है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बिहार के शिक्षा नीति पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। बावजूद इसके भाजपा सत्ता का लाभ उठाने के लिए नीतीश कुमार से अलग नहीं हो रही है। चिराग पासवान ने जोर देते हुए कहा कि बिहार की सरकार सात निश्चय योजना पर अपनी पीठ थपथपा रही है लेकिन यह योजना जमीनी स्तर पर पूर्ण रूप से फेल है। उन्होंने कहा की सिर्फ और सिर्फ 15 साल लालू यादव के कार्यकाल को दिखाकर लोगों को भयभीत करने में प्रदेश के मुख्यमंत्री लगे हुए हैं। बिहार की जनता सब कुछ जान रही है।पिछले 17 साल मुख्यमंत्री के कुर्सी पर आसीन नीतीश कुमार ने बिहार के बदलाव के लिए कोई भी सार्थक कदम अब तक नहीं उठाया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा जो अग्निपथ योजना लागू किया गया है। इसे लागू करने का सही समय अभी नहीं था क्योंकि करोना काल के बाद बहाली पूर्ण रूप से बंद थी। कोरोना काल खत्म होने के बाद युवाओं में एक जोश जगा था जिसे 4 साल का अग्निपथ लाकर केंद्र सरकार युवाओं के आक्रोश को और बढ़ा दिया है। वही उन्होंने कहा कि केंद्र की सरकार को पूर्णरविचार करनी चाहिए। दरअसल चिराग पासवान जहानाबाद के गांधी मैदान में आयोजित 7वीं बिहार राज्य स्तरीय जूनियर बालक हैंडबॉल के फाइनल टूर्नामेंट में भाग लेने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने सभी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उन्हें प्रोत्साहित किए इस मौके पर कई गणमान्य लोग मौजूद थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button