# KHABRE 24 > खबरे हर पल ## Posts - [न्यूक्लियस-26: मंच पर उतरी चिकित्सा शिक्षा, एमबीबीएस छात्रों ने नुक्कड़ नाटक से दिया संदेश - नालन्दा ।](https://khabre24.com/nucleus-26-medical-education-came-on-stage-mbbs-students-gave-message-through-street-play/): बसंत सिंह । पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (BMIMS) परिसर में गुरुवार को फाउंडेशन डे के अवसर पर आयोजित “न्यूक्लियस-26” कार्यक्रम में चिकित्सा शिक्षा का अनोखा और रचनात्मक रूप देखने को मिला। इस दौरान एमबीबीएस छात्र-छात्राओं ने नुक्कड़ नाटक और ड्रामेटिक प्रेजेंटेशन के माध्यम से जटिल चिकित्सा विषयों को बेहद सरल, प्रभावी और रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्या डॉ. सर्विल कुमारी, डॉ. रश्मि कुमारी और डॉ. राजेश नारायण की उपस्थिति में हुआ। “मेडिकल अकादमिक्स एंड क्लिनिकल प्रैक्टिसेज” थीम पर आधारित इस आयोजन में विद्यार्थियों को पांच-पांच के समूह में बांटकर विभिन्न विषयों पर प्रस्तुतियां दी … - [डीएमसीएच में रक्तदान शिविर, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने युवाओं को किया प्रेरित - दरभंगा ।](https://khabre24.com/blood-donation-camp-in-dmch-dr-dharmshila-gupta-inspired-the-youth/): रवि रंजन । दरभंगा। विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर लहेरियासराय स्थित दरभंगा चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के रक्त अधिकोष प्रांगण में बुधवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन नेशनल मेडिकोज ऑर्गेनाइजेशन की डीएमसीएच इकाई द्वारा किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष एवँ राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का सबसे बड़ा माध्यम है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे आगे आएं और नियमित रूप से रक्तदान … - [हाथियों का खूनी तांडव, महिला को पटक-पटक कर मार डाला, गांव में दहशत का माहौल -  नवादा ।](https://khabre24.com/bloody-rampage-of-elephants-woman-trampled-to-death-atmosphere-of-terror-in-the-village/): रवीन्द्र नाथ भैया । जिले के गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में बीती रात जंगली हाथियों के झुंड ने ऐसा कहर बरपाया कि पूरे इलाके में दहशत फैल गई। करीब 25 से 30 की संख्या में हाथियों के झुंड ने एक झोपड़ी नुमा घर पर धावा बोलते हुए 55 वर्षीय महिला की दर्दनाक तरीके से जान ले ली, वहीं कई बीघा गेहूं की फसल और एक घर को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया।मृतक महिला की पहचान माधोपुर निवासी ब्रह्मदेव प्रसाद यादव की 55 वर्षीय पत्नी मुन्ना देवी के रूप में हुई है। घटना गांव के बैहराडीह इलाके … - [विम्स पावापुरी में 15वां स्थापना दिवस, शोध और नवाचार पर रहा फोकस - नालन्दा ।](https://khabre24.com/vims-pavapuri-celebrates-its-15th-foundation-day-with-focus-on-research-and-innovation/): बसंत सिंह । गिरियक स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स), पावापुरी में मंगलवार को 15वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसमें प्राचार्य डॉ. प्रो. सर्विल कुमारी, डॉ. राजेश नारायण, डॉ. रश्मि कुमारी सहित चिकित्सक, प्राध्यापक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। आयोजन का मुख्य आकर्षण फ्री पेपर प्रेजेंटेशन और सेमिनार रहा, जिसमें छात्रों ने हृदय रोग, कैंसर, तनाव और मोटापा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर शोध आधारित प्रस्तुति दी। 23 बैच के हर्ष गुप्ता, 22 बैच की आकांक्षा कुमारी और 24 बैच के सतीश कुमार समेत कई छात्रों … - [विम्स में ‘न्यूक्लियस-26’: पहले दिन पेंटिंग में दिखी कल्पनाओं की उड़ान - पावापुरी ।](https://khabre24.com/nucleus-26-at-vims-paintings-on-opening-day-showcase-flight-of-imagination/): बसंत सिंह । नालन्दा : भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान (विम्स) में आयोजित ‘न्यूक्लियस-26’ के तहत ‘अन्वेषण’ कार्यक्रम के पहले दिन पेंटिंग प्रतियोगिता आकर्षण का केंद्र रही। रंगों और रचनात्मकता के संगम ने पूरे परिसर को जीवंत बना दिया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने कैनवास पर अपनी कल्पनाओं को खूबसूरती से उकेरा। किसी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, तो किसी ने सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से चित्रों में दर्शाया। वहीं कई प्रतिभागियों ने चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विषयों को भी रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत किया। छात्रों की कल्पनाशीलता, रंगों का संतुलन और विषयों की गहराई हर पेंटिंग में साफ झलक … - [कायस्थ समाज की एकजुटता एवं सशक्त राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए जीकेसी संकल्पित : राजीव रंजन प्रसाद - पटना ।](https://khabre24.com/gkc-is-committed-to-the-unity-and-strong-political-participation-of-the-kayastha-community-rajiv-ranjan-prasad/): रवि रंजन । कायस्थ पुरोधाओं के स्थलों के सौंदर्यीकरण के लिए मुख्यमंत्री के प्रयास सराहनीय : राजीव रंजन प्रसाद जीकेसी का विस्तार विश्व के 26 देशों सहित भारत के अधिकांश राज्यों में : राजीव रंजन प्रसाद कायस्थ ग्लोबल कायस्थ कॉन्फ्रेंस (जीकेसी) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में सम्पन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए जीकेसी के ग्लोबल अध्यक्ष सह जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि संगठन का विस्तार आज विश्व के 26 देशों सहित भारत के अधिकांश राज्यों में हो चुका है। उन्होंने बताया कि संगठन के विस्तार के लिए देश के विभिन्न हिस्सों … - [बाँदा में अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़, गुटका बनाने की सामग्री बरामद - उत्तर प्रदेश ।](https://khabre24.com/illegal-gutkha-factory-busted-in-banda-gutkha-making-material-recovered/): सहजाद अहमद । बांदा के कोतवाली नगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध गुटखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है l छापेमारी में भारी मात्रा में गुटखा, सुपारी, रैपर और मशीनें बरामद हुईं हैं। पुलिस ने मौके से 04 आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है l मामला बाँदा शहर कोतवाली क्षेत्र के सुतरखाना मोहल्ले का है जहां पुलिस को सूचना मिली थी कि यहां एक मकान के अंदर अवैध तरीके से गुटखा बनाने का काम किया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर छापा मारा तो अंदर गुटखा … - [विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस : दानापुर, पटना में जन जागरूकता रैली आयोजित - दानापुर/पटना।](https://khabre24.com/world-autism-awareness-day-public-awareness-rally-organised-in-danapur-patna/): रवि रंजन । दानापुर/पटना। विश्व ऑटिज़्म जागरूकता दिवस के अवसर पर दानापुर में बच्चों में ऑटिज़्म के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व प्रसिद्ध शिशु रोग विशेषज्ञ एवं एडोलसेंट एक्सपर्ट डॉ. मधु सिन्हा ने किया। रैली में अभिभावकों, बच्चों, शिक्षकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां और पोस्टर लेकर लोगों को ऑटिज़्म के लक्षण, समय पर पहचान और सही मार्गदर्शन के महत्व के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर डॉ. मधु सिन्हा ने कहा कि ऑटिज़्म कोई बीमारी नहीं, बल्कि … - [कुंडलपुर में भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन ...नालन्दा ।](https://khabre24.com/a-two-day-festival-is-being-organised-in-kundalpur-to-mark-the-2625th-birth-anniversary-of-lord-mahavira/): रवि रंजन । कुंडलपुर महोत्सव में विश्व शांति की अपील, भगवान महावीर के सिद्धांतों पर जोर नालंदा जिले के कुंडलपुर में भगवान महावीर के 2625वें जन्म कल्याणक के अवसर पर दो दिवसीय महोत्सव का आयोजन 30 और 31 मार्च को किया जा रहा है। इसे लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालु कुंडलपुर पहुंच रहे हैं। कुंडलपुर, भगवान महावीर की जन्मस्थली मानी जाती है, जहां हर वर्ष भव्य आयोजन होता है। इस बार महोत्सव के दौरान विश्व शांति का संदेश प्रमुख रूप से दिया जा रहा है। भगवान महावीर ने “जियो और जीने दो” तथा … - [वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न, अतिथियों ने बढ़ाया छात्रों का उत्साह - नालन्दा ।](https://khabre24.com/the-annual-festival-concluded-with-great-pomp-and-show-guests-boosted-the-enthusiasm-of-the-students/): रंजीत सिंह । बिहारशरीफ: आज लक्ष्यम अकादमी का पांचवां वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ट्रैफिक डीएसपी, नालंदा उपस्थित रहे। साथ ही सोगरा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. एस. के. मोहिउद्दीन, डॉ. साद बिन हामीद तथा नालंदा कॉलेज के मनोविज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युंजय कुमार विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई। इसके बाद छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का मन मोह लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यालय … - [देश और विदेश के 30 पुरोधाओं को मिलेगा महादेवी वर्मा सम्मान -2026 - पटना ।](https://khabre24.com/30-pioneers-from-india-and-abroad-will-receive-mahadevi-verma-award-2026-patna/): रवि रंजन । पटना :  ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस द्वारा आोयजित महादेवी वर्मा समृति सम्मान समारोह-2026 के अवसर पर पुरोधाओं और प्रतिभाओं को मिला कर देश-विदेश के 30 व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा। इस वर्ष यह सम्मान समारोह पटना के बापू टावर में 5 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा ये बातें जीकेसी की एक बैठकके बाद ग्लोबल उपाध्यक्ष और बिहार के प्रदेश अध्यक्ष दीपक अभिषेक ने कही। उन्होंने कहा कि कला, साहित्य,फिल्म समाज सेवा सहित अलग अलग क्षेत्रों से पुरोधाओं और प्रतिभाओं को चयनित किया गया है। श्री दीपक ने कहा कि जल्द ही नामों की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने … - [जीएनएम कॉलेज में छात्राओं का प्रदर्शन—बदहाल व्यवस्था के खिलाफ गेट पर जड़ा ताला - नालन्दा ।](https://khabre24.com/students-protest-at-gnm-college-lock-the-gate-to-protest-the-poor-conditions/): बसंत कुमार । पावापुरी : नालंदा के पावापुरी स्थित भगवान महावीर आयुर्विज्ञान संस्थान के जीएनएम कॉलेज में छात्राओं का गुस्सा फूट पड़ा है। बदहाल व्यवस्था से नाराज छात्राओं ने कॉलेज गेट पर ताला जड़कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और मांगें पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी है। सोमवार को जीएनएम कॉलेज की छात्राओं ने बिजली, पानी, हॉस्टल और पढ़ाई से जुड़ी समस्याओं को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं का आरोप है कि बीते एक साल से उन्हें बुनियादी सुविधाओं के अभाव में रहना पड़ रहा है। बिजली कटौती की स्थिति इतनी खराब है कि छात्राओं को रोजमर्रा … - [दूरदर्शन केंद्र पटना में निःशुल्क किडनी स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न, “स्वस्थ किडनी–स्वस्थ जीवन” का संदेश ,; पटना ।](https://khabre24.com/free-kidney-health-camp-held-at-doordarshan-kendra-patna-message-of-healthy-kidney-healthy-life-patna/): रवि रंजन । पटना। पाटलीपुत्र नेशनल किडनी फाउंडेशन एवं दूरदर्शन केंद्र, पटना (डीडी बिहार) के संयुक्त तत्वावधान में 23 मार्च 2026 को दूरदर्शन केंद्र पटना परिसर में निःशुल्क किडनी स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर पद्मश्री से सम्मानित डॉ. (प्रो.) हेमंत कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर किडनी जांच एवं चिकित्सकीय परामर्श का लाभ उठाया। इस अवसर पर डीडी बिहार पर विशेष कार्यक्रम “स्वस्थ किडनी, स्वस्थ जीवन” का प्रसारण शाम 6:30 बजे से 7:00 बजे तक किया गया, जिसमें विशेषज्ञों ने किडनी स्वास्थ्य, बचाव एवं समय पर जांच … - [नई दिशा परिवार के तत्वाधान में 31 चैती छठ व्रत करने वाली महिलाओ में सूप, साडी, फल एवं पूजन सामग्री का वितरण - पटना ।](https://khabre24.com/distribution-of-soup-saree-fruits-and-worship-material-among-the-women-observing-31-chaitra-chhath-fast-under-the-aegis-of-nayi-disha-parivar/): रवि रंजन । पटना सिटी :  सामाजिक सांस्कृतिक संस्था नई दिशा परिवार के तत्वाधान में आज बेलवरगंज में 31 चैती छठ व्रत करने वाली महिलाओ में सूप, साडी, फल एवं पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर उप महापौर रेशमी चन्दवंशी, समाजसेवी राजेश राय, कमलनयन श्रीवास्तव, उर्मिला मिश्र, ई अजय यादव ने लोक आस्था के पर्व छठ की महत्ता पर प्रकाश डाला l कार्यक्रम का शुभारम्भ उर्मिला मिश्र के छठ गीत से हुआ, कार्यक्रम का संचालन राजेश राज ने किया l सर्वश्री कंचन देवी, दुलारी देवी, रीना देवी, सुनील पाण्डेय, सोनी देवी, बेबी रानी, सीमा देवी, रीना देवी, … - [ईद के मौके पर इंसानियत की मिसाल: डॉ. तनवीर अख्तर बने गरीबों के मसीहा - पटना ।](https://khabre24.com/an-example-of-humanity-on-the-occasion-of-eid-dr-tanveer-akhtar-becomes-the-messiah-of-the-poor-patna/): रवि रंजन । ईद मुबारक! ईद-उल-फितर के पावन अवसर पर जहां पूरा बिहार खुशियों और इबादत में डूबा नजर आया, वहीं राजधानी पटना से एक ऐसी प्रेरणादायक कहानी सामने आई, जिसने ईद के असली मायने—सेवा, करुणा और इंसानियत—को जीवंत कर दिया। गांधी मैदान में हजारों रोजेदारों ने नमाज अदा की। इस दौरान राज्य की राजनीति में भी हलचल रही, जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहली बार ईद की नमाज में शामिल नहीं हो सके। लेकिन इन तमाम चर्चाओं के बीच एक नाम लोगों की जुबान पर सबसे ज्यादा रहा—डॉ. तनवीर अख्तर। ईद पर भी सेवा का सिलसिला जारी जहां एक ओर … - [राजगीर में नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य आगाज - राजगीर ।](https://khabre24.com/nalanda-international-literature-festival-begins-with-grand-opening-in-rajgir/): रवि रंजन । नालन्दा : राजगीर में 12 से 14 मार्च तक आयोजित होने वाले नालंदा इंटरनेशनल लिटरेचर फेस्टिवल का भव्य आगाज गुरुबार को हुआ। तीन दिवसीय इस अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक महोत्सव का आयोजन आमात्य फाउंडेशन के तत्वावधान में किया जा रहा है। आयोजन का उद्देश्य साहित्य, संस्कृति और विचारों के वैश्विक संवाद को बढ़ावा देना तथा बिहार की समृद्ध बौद्धिक और साहित्यिक परंपरा को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत करना है। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मंचासीन अतिथियों ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर महोत्सव का उद्घाटन किया। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार और साहित्यकार मनोज भावनी, … - [बाँदा में शिक्षा का गिरता स्तर व पानी की समस्या को लेकर कांग्रेसियों का प्रदर्शन - उत्तर प्रदेश ।](https://khabre24.com/congress-workers-protest-in-banda-over-the-declining-level-of-education-and-water-problem/): सहजाद अहमद । बाँदा जनपद में शिक्षा, पानी सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष की अगुवाही में कांग्रेसियो ने जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया, ज्ञापन के माध्यम से समस्याओ का जल्द निस्तारण की मांग की l जिलाध्यक्ष ने जनपद में शिछा के स्तर में गिरावट को लेकर चिंता जताई व आने वाले पीढ़ी के भविष्य को अंधकार में डूबता हुआ बताया l जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि जनपद ही नहीं बल्कि पूरे प्रदेश में शिक्षा माफिया से मिली भगत कर प्राइवेट स्कूल संचालक असीमित फीस वसूल कर प्रत्येक वर्ष पाठ्यक्रम परिवर्तित किए जाने के नाम … - [अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर माननीय राज्यसभा सांसद डॉ. धर्मशीला गुप्ता की विशेष उपस्थिति में ‘नारी शक्ति – सशक्त भारत’ कार्यक्रम का प्रसारण डीडी बिहार पर](https://khabre24.com/on-international-womens-day-the-program-nari-shakti-empowered-india-was-broadcast-on-dd-bihar-in-the-special-presence-of-honorable-rajya-sabha-mp-dr-dharmshila-gupta/): रवि रंजन । दरभंगा/पटना : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर दूरदर्शन के क्षेत्रीय चैनल डीडी बिहार पर एक विशेष कार्यक्रम “नारी शक्ति – सशक्त भारत” का प्रसारण रविवार, 08 मार्च 2026 को दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक किया जाएगा। इस विशेष प्रस्तुति में माननीय राज्यसभा सांसद  डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, आर्थिक आत्मनिर्भरता और राजनीतिक भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम में डॉ. गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि महिलाओं के अधिकार, सम्मान, सुरक्षा और समान अवसरों के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने … - [राज्यसभा चुनाव के लिए एन०डी०ए० प्रत्याशी के रूप में श्री नीतीश कुमार, श्री रामनाथ ठाकुर, श्री नितिन नवीन, श्री शिवेश कुमार एवं श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने किया नामांकन ... पटना ।](https://khabre24.com/shri-nitish-kumar-shri-ramnath-thakur-shri-nitin-naveen-shri-shivesh-kumar-and-shri-upendra-kushwaha-filed-their-nominations-as-nda-candidates-for-the-rajya-sabha-elections/): रवि रंजन । पटना :  राज्यसभा चुनाव के लिए एन०डी०ए० प्रत्याशी के रूप में जदयू से मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर तथा भाजपा की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, श्री शिवेश कुमार एवं राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने नामांकन किया। नामांकन के दौरान केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केन्द्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केन्द्रीय मंत्री श्री जीतनराम मांझी, उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा, जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री श्री … - [टीवी पत्रकारिता पर वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर कुमार (NDTV) की बेबाक राय - पटना ।](https://khabre24.com/senior-journalist-prabhakar-kumar-ndtvs-frank-opinion-on-tv-journalism/): रवि रंजन । पटना : दूरदर्शन के DD Bihar के लोकप्रिय कार्यक्रम उड़ान में टीवी पत्रकारिता के बदलते स्वरूप, अवसरों और चुनौतियों पर आधारित एक विशेष एवं विचारोत्तेजक कड़ी प्रसारित की जा रही है। इस एपिसोड के विशिष्ट अतिथि हैं वरिष्ठ पत्रकार प्रभाकर कुमार, रेज़िडेंट एडिटर, NDTV। बिहार के औरंगाबाद से संबंध रखने वाले प्रभाकर कुमार पिछले दो दशकों से अधिक समय से सक्रिय पत्रकारिता में संलग्न हैं और राष्ट्रीय मीडिया परिदृश्य में एक विश्वसनीय एवं सशक्त आवाज़ के रूप में स्थापित हैं। उनकी एक्सक्लूसिव ग्राउंड रिपोर्ट्स और संतुलित विश्लेषण ने समाज में सकारात्मक विमर्श को दिशा दी है। कार्यक्रम … - [आईआरसीटीसी द्वारा 28 मार्च 2026 से एक विशेष धार्मिक रेल की शुरुआत - नालन्दा ।](https://khabre24.com/irctc-to-start-a-special-religious-train-from-28-march-2026/): रवि रंजन । नालंदा : 28 मार्च से आईआरसीटीसी की ‘भारत गौरव’ ट्रेन से ज्योतिर्लिंग व शिरडी साई दर्शन रेल मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत ‘नवरत्न’ सार्वजनिक उपक्रम Indian Railway Catering and Tourism Corporation (आईआरसीटीसी) द्वारा 28 मार्च 2026 से एक विशेष धार्मिक रेल-पर्यटन पैकेज की शुरुआत की जा रही है। ‘ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ शिरडी साई दर्शन’ नामक यह यात्रा 28 मार्च से 04 अप्रैल 2026 तक चलेगी। कुल 07 रात्रि एवं 08 दिवस की इस आध्यात्मिक यात्रा के माध्यम से श्रद्धालुओं को प्रमुख ज्योतिर्लिंगों के साथ शिरडी साई बाबा के दर्शन का अवसर मिलेगा। यात्रा के दौरान … - [मिडीसियोर हेल्थ केअर का हुआ शुभारंभ .. नालन्दा ।।](https://khabre24.com/medisure-health-care-was-inaugurated-in-nalanda/): रवि रंजन । बिहार शरीफ कचहरी रोड एस एस बालिका हाई स्कूल के सामने गरीब असहाय लोगो को ध्यान में रखते हुए डॉ निर्मल कुमार द्वारा medisure health care अस्पताल का उदघाटन किया गया । जिसमे मुख्य अतिथि डॉ बैधनाथ कुमार ऑर्थोपेडिक सर्जन और डॉ स्वाति सिन्हा एसोसिएट प्रोफेसर and HOD BMIMS पावापुरी and डीन अलाइड हेल्थ साइंस ( BUHS ) पटना थे । जिनके द्वारा अस्पताल का रिवन काट कर उद्घाटन किया गया । इस मौके पर डॉ बैधनाथ कुमार ऑर्थोपेडिक सर्जन , डॉ स्वाति सिन्हा , सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ राजीव रंजन , डॉ सौरभ भारद्वाज , … - [उदासी और खालीपन का आत्ममंथन है "डेढ इ़च उपर" - पटना ।](https://khabre24.com/dedh-inch-upar-is-an-introspection-of-sadness-and-emptiness/): रवि रंजन । राजधानी पटना की प्रमुख नाट्य संस्था विश्वा, पटना जो पिछले 15 वर्षों से रंगकर्म के क्षेत्र में सक्रिय है, तीन दिवसीय नाट्य महोत्सव ‘विश्वोत्सव 2025-26’ का आयोजन कर रही है। जिसमे आज 25 फरवरी को संध्या 6:30 बजे, इमेजिनेशन स्कूल ऑफ़ ड्रामा एंड फिल्म मेकिंग, ई1, देश रतन पथ, SBI ऑफिसर्स कॉलोनी, कंकड़बाग़, विजय नगर, पटना, में निर्मल वर्मा लिखित नाटक “डेढ़ इंच ऊपर “ की प्रस्तुति की गई, जिसका निर्देशन राजेश राजा ने किया है।कहानी का शीर्षक “डेढ़ इंच ऊपर” प्रतीकात्मक है। यह उस सूक्ष्म दूरी को दर्शाता है जो व्यक्ति और उसके वास्तविक जीवन के … - [कांवर झील की अद्भुत दुनिया पर विशेष डॉक्यूमेंट्री - पटना](https://khabre24.com/special-documentary-on-the-amazing-world-of-kanwar-lake/): कांवर झील की अद्भुत दुनिया पर विशेष डॉक्यूमेंट्री — 15 मार्च को डीडी बिहार पर प्रसारण, बाद में डीडी नेशनल, डीडी भारती और डीडी न्यूज़ पर भी प्रसारित होगी रवि रंजन । पटना/बेगूसराय। बेगूसराय जिले की विश्वविख्यात कांवर (काबर) झील पर केंद्रित एक भव्य एवं विशेष डॉक्यूमेंट्री फिल्म का निर्माण दूरदर्शन डीडी बिहार द्वारा किया गया है। यह विशेष प्रस्तुति 15 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से 2:00 बजे तक डीडी बिहार पर प्रसारित की जाएगी। इसके पश्चात इसका प्रसारण डीडी नेशनल, डीडी भारती और डीडी न्यूज़ पर भी किया जाएगा, जिससे देशभर के दर्शक इस अद्वितीय प्राकृतिक धरोहर से … - [व्हीलचेयर डोनेशन ड्राइव : “नई शुरुआत” के साथ सेंट माइकल्स का ऐतिहासिक मानवीय कदम - पटना ।](https://khabre24.com/wheelchair-donation-drive-st-michaels-historic-humanitarian-step-with-new-beginnings/): प्राचार्य फादर ए. क्रिस्टु सवारिराजन एस.जे. के प्रेरक नेतृत्व में सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का अनुपम उदाहरण रवि रंजन । सेंट माइकल्स हाई स्कूल, दीघा घाट, पटना ने अपने इतिहास में पहली बार समाजसेवा की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल करते हुए “व्हीलचेयर डोनेशन ड्राइव – ए न्यू स्टार्ट” का सफल आयोजन किया। यह आयोजन विद्यालय के आदरणीय प्राचार्य रेवरेन्ड फादर ए. क्रिस्टु सवारिराजन एस.जे. के मार्गदर्शन, प्रोत्साहन और दूरदर्शी नेतृत्व में संपन्न हुआ। मानवता की सेवा को सर्वोच्च धर्म मानते हुए आयोजित इस अभियान ने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा केवल अकादमिक उत्कृष्टता तक सीमित नहीं, बल्कि … - [सेंट माइकल्स हाई स्कूल पटना में श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ मना धन्यवाद दिवस - पटना ।](https://khabre24.com/st-michaels-high-school-patna-celebrated-thanksgiving-day-with-reverence-and-gratitude/): कृतज्ञता न केवल सर्वोपरि सद्गुण है, बल्कि अन्य सभी सद्गुणों की जननी भी है।” — सिसरो के इस विचार को साकार करता हुआ सेंट माइकल्स हाई स्कूल एक बार फिर मूल्यों और संस्कारों की मिसाल बना। रवि रंजन । पटना : सेंट माइकल्स हाई स्कूल परिसर में धन्यवाद दिवस (थैंक्सगिविंग डे) 2025–26 का आयोजन अत्यंत गरिमामय, भावनात्मक और उल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। यह अवसर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक, अभिभावक एवं छात्र समुदाय को वर्ष भर प्राप्त आशीर्वादों पर आत्मचिंतन करने और कृतज्ञता प्रकट करने का सशक्त मंच बना। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि श्री सज्जन आर., आईएएस (निदेशक, माध्यमिक शिक्षा, … - [कमल किशोर को मिला भारत विजनरी लीडर अवार्ड 2026 - औरंगावाद।](https://khabre24.com/kamal-kishore-receives-the-bharat-visionary-leader-award-2026/): बिहार की बेहतरी के लिए कार्य किए जाने पर मिला सम्मान रवि रंजन । औरंगाबाद । वरिष्ठ पत्रकार – सम्पादक तथा उद्यमी कमल किशोर को प्रतिष्ठित संस्था बिजनेस इन बिहार की ओर से पटना के संगरी ला पैलेस में रविवार की रात आयोजित भव्य कार्यक्रम में प्रख्यात फिल्म अभिनेत्री महिमा चौधरी ने बिहार में उद्यम – व्यापार को बढ़ावा देने , रोजगार के अवसर प्रदान करने और मीडिया में विशिष्ट योगदान के लिए भारत विजनरी लीडर एवार्ड 2026 से सम्मानित किया । इस अवसर पर पूर्व पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह, जीएसटी के संयुक्त कर आयुक्त समीर परिमल समेत उद्यमी, … - [23वीं सीनियर, 18वीं जूनियर व दूसरी सबजूनियर राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में मेडल पाया ...- पटना ।](https://khabre24.com/won-medals-in-the-23rd-senior-18th-junior-and-2nd-sub-junior-national-para-powerlifting-championships/): रवि रंजन । पटना : सभी ने हरनौत फुटबॉल स्टेडियम में ट्रेनर कुंदन कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में अभ्यास करके उपलब्धि हासिल की … खिलाड़ियो ने नालंदा ज़िले का भी नाम किया रौशन । 23वीं सीनियर, 18वीं जूनियर व दूसरी सबजूनियर राष्ट्रीय पैरा पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप उत्तराखंड में शुरु हुई। इसके पहले ही दिन नगर पंचायत के डिहरीगढ़ निवासी सन्नी कुमार ने 54 किग्रा भार वर्ग में 45 किग्रा वजन उठाकर गोल्ड मेडल जीत लिया। यह प्रदर्शन राष्ट्रीय कीर्तिमान है। इसकी जानकारी से खेलप्रेमियों में उत्साह की लहर है। सिर्फ यही नहीं, अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पावर लिफ्टर झंडू कुमार ने 74 … - [69वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025–26 में बिहार के खिलाड़ियों ने जीते 2 पदक - पटना ।](https://khabre24.com/players-from-bihar-won-2-medals-in-the-69th-national-school-games-2025-26/): रवि रंजन । पटना : 14 से 19 जनवरी तक इम्फाल, मणिपुर में आयोजित 69वें नेशनल स्कूल गेम्स 2025–26 में बिहार के खिलाड़ियों ने 2 पदक जीत कर बिहार का मान बढ़ाया है। इस बात की जानकारी देते हुए बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री रवीन्द्रण शंकरण ने बताया कि 65 किलोग्राम वर्ग में बिहार के अभि कुमार ने रजत पदक जीता है और 56 किलोग्राम वर्ग में बसंत कुमार ने कांस्य पदक जीत लिया है। इन खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन के साथ पदक जीत कर ना सिर्फ बिहार का नाम रोशन किया है बल्कि … - [भारत-न्यूजीलैंड मैत्री के 100 साल पूरे होने पर राजगीर में होगा भारत- न्यूज़ीलैंड रग्बी मुकाबला - नालंदा ।](https://khabre24.com/india-new-zealand-rugby-match-to-be-held-in-rajgir-to-mark-100-years-of-india-new-zealand-friendship/): रवि रंजन । राजगीर : क्रिकेट मैच का नाम सुनते ही भारत मे क्रिकेट प्रेमिओ में नया जोश आ जाता है साथ ही मैच का लाइव देखने की चाहत हर किसी को होता है । क्रिकेट प्रेमी लाइव मैच स्टेडियम में देखने के लिये देश ही नही विदेश तक चले जाते हैं । अब क्रिकेट प्रेमिओ के लिये अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल राजगीर में बने राजगीर खेल परिसर में भारत – न्यूजीलैंड के मैच होने जा रहा है जिसकी पुष्टि होते ही क्रिकेट प्रेमिओ के साथ ही बिहार के लोगो मे काफी उत्साह है । भारत न्यूजीलैंड के मैत्री संबंध के … - [बाँदा पहुंचे बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर महाराज प० धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री - उ प्र ।](https://khabre24.com/bageshwar-dham-peethadhishwar-maharaj-pt-dhirendra-krishna-shastri-reached-banda/): सहजाद अहमद । बाँदा : बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर महाराज प० धीरेंद्र शास्त्री आज पाँच दिवसीय कथा को सम्बोधित करने बांदा पहुंचे l उन्होंने हिंदुओं को जनसंख्या बढ़ाने का मंत्र दिए, पं० धीरेंद्र शास्त्री महाराज ने बालाजी सरकार हनुमानजी को मल्टी टैलेंटेड भगवान बताया, उन्होंने संपूर्ण भारत में वैदिक शिक्षा व गुरुकुलम खोलने के लिए भारत सरकार का आह्वान किया l जहां एक ओर भारत सरकार जनसंख्या नियंत्रण के लिए तमाम प्रयास कर रही है, वहीं बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर पं.धीरेंद्र शास्त्री ने बांदा में पत्रकारों से बात करते हुए हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे पैदा करने का मंत्र दे गए। पं.धीरेंद्र शास्त्री … - [बालू चोरी पर नहीं लग रहा विराम, दो ट्रैक्टर जब्त - नवादा ।](https://khabre24.com/sand-theft-continues-unabated-two-tractors-seized/): रवीन्द्र नाथ भैया । जिले में बालू और दारु बेरोजगारों की कमाई का मुख्य श्रोत बना हुआ है। बालू -दारु तस्करों के लिए कोई नियम कानून है ही नहीं। इसके लिए वे किसी भी हदतक जा सकते नहीं बल्कि जा रहे हैं। कई बार पुलिस पर हमले तक किये चुके हैं। कहने को तो खनन व पुलिस विभाग को इसे रोकने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बावजूद धंधा है कि मंदा होने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसी भी बात नहीं कि कार्रवाई नहीं हो रही है, हो रही है लेकिन यह मात्र दिखावा है। कार्रवाई वहीं हो रही … - [नगर निगम के करोड़ों की योजनाओं में ठेकेदारों द्वारा जमा फर्जी बैंक एफडी में लाखों का फर्जीवाड़ा: गरिमा देवी सिकारिया - बेतिया |](https://khabre24.com/fraud-of-lakhs-of-rupees-in-fake-bank-fds-deposited-by-contractors-in-the-municipal-corporations-crores-worth-schemes-garima-devi-sikariya/): विश्वस्त और जानकार आधिकारिक सूत्रों से प्राप्त जानकारी के आधार पर महापौर ने किया है वर्षों से जारी बड़े पैमाने पर जालसाजी का भांडाफोड़, नगर आयुक्त को विस्तृत पत्र लिखकर महापौर ने दिया है नगर निगम में जमा बीते पांच साल के बैंक एफडी की उच्च स्तरीय जांच और दंडात्मक कार्रवाई करने का आदेश, प्रशासनिक जांच पूरी होने तक संबंधित करोड़ों की योजनाओं में संवेदको द्वारा बैंक गारंटी के रूप में नियमानुसार फिक्स्ड डिपॉजिट जमा करने की जगह निगम कार्यालय में जमा फर्जी बैंक एफडी के रिलीज करने पर महापौर के स्तर से लगा दी गई है रोक, बेतिया। महापौर … - [ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, तीन दिनों में महिला समेत तीन की मौत - नवादा |](https://khabre24.com/woman-dies-after-being-hit-by-a-tractor-three-people-including-a-woman-died-in-three-days/): जिले के हिसुआ नगर परिषद क्षेत्र में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की कुचलकर मौत हो गयी। इस प्रकार तीन दिनों के अंदर महिला समेत दो युवकों की मौत हो चुकी है। मृतका के भाई प्रिंस कुमार ने बताया कि दोनों भाई-बहन गया जिला अतरी थाना क्षेत्र के रिउला गांव से मोबाइल खरीदने के लिए बाइक से हिसुआ बाजार आ रहे थे। इसी क्रम में मुड़ने के दौरान तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने टक्कर मारते हुए बहन के गर्दन पर चढ़ता हुआ चला गया। मृतका का नाम सोनी देवी पति सतेंद्र शर्मा के रूप में … - [मुम्बई के दर्शकों के सामने डीएमजे क्रू बिखेरेगा अपना जलवा -  नवादा  |](https://khabre24.com/dmj-crew-will-showcase-their-magic-to-the-mumbai-audience/): नगर छोटे शहरों से निकलकर बड़े मंच पर पहचान बनाना किसी सपने से कम नहीं होता, लेकिन जिले के युवा डांसर्स ने इसे हकीकत में बदल दिया है। जिले के एमजे डांस एकेडमी से जुड़े डीएमजे क्रू का चयन इंडियन हिप हॉप डांस चैंपियनशिप के ग्रैंड फिनाले के लिए हुआ है, जिसका आयोजन सात से 11 जनवरी तक मुंबई में किया जायेगा। इस प्रतिष्ठित मंच पर डीएमजे क्रू बिहार का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरेगा। एमजे डांस एकेडमी के संचालक और कोरियोग्राफर अभिनय सिन्हा उर्फ छोटू ने बताया कि यह प्रतियोगिता बॉलीवुड फिल्म एबीसीडी से प्रेरित है, … - [साहित्यकार एवं पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह के निधन पर साहित्य जगत में शोक - नवादा |](https://khabre24.com/mourning-in-the-literary-world-on-the-demise-of-litterateur-and-former-district-education-officer-dr-kailash-prasad-singh/): जिले के वारिसलीगंज प्रखंड क्षेत्र के बाली गांव निवासी प्रसिद्ध साहित्यकार, संस्कृत, हिंदी एवं मैथिली भाषाओं के विद्वान तथा कवि डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से साहित्य जगत सहित पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। डॉ. सिंह पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रहे और शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया। डॉ. कैलाश प्रसाद सिंह अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके परिजनों एवं जानने वालों में गहरा दुख व्याप्त है। परिवारजन शोक में डूबे हुए हैं। उनका अंतिम संस्कार पटना के गुल्बी घाट पर पूरे … - [भीषण शीतलहर व घने कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त....  . नवादा  |](https://khabre24.com/severe-cold-wave-and-dense-fog-disrupts-normal-life/): जिला भीषण शीतलहर और घने कोहरे की चपेट में है। पिछले कुछ दिनों से तापमान में लगातार हो रही भारी गिरावट और भगवान भास्कर के दर्शन न होने के कारण जिला वासियों का जनजीवन पूरी तरह पटरी से उतर गया है। शनिवार व रविवार को पूरे दिन क्षेत्र धुंध की चादर में लिपटा रहा, जिससे लोग अपने घरों में दुबकने को मजबूर हो गए। सुबह से ही छाए घने कोहरे के कारण नवादा-रांची एनएच-20 पर वाहनों की रफ्तार धीमी रही। दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलने को मजबूर:- धुंध के कारण 10 मीटर से भी कम दिखाई देने के कारण … - [डीएम ने समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का किया आयोजन - नवादा |](https://khabre24.com/dm-organised-a-district-level-review-meeting-of-the-schemes-of-the-social-welfare-department/): जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय प्रकोष्ठ में समाज कल्याण विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (आईसीडीएस) निरुपमा शंकर द्वारा आईसीडीएस योजनाओं की अद्यतन स्थिति प्रस्तुत करने के साथ हुई। समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा सभी आंगनवाड़ी केंद्रों पर मूलभूत आवश्यकताओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करने का सख्त निर्देश दिया गया।समीक्षा क्रम में डीपीओ, आईसीडीएस द्वारा बताया गया कि कुल 75 प्रतिशत लाभुकों को टीएचआर का वितरण पोषण ट्रैकर के FRS के माध्यम से किया गया है। कम उपलब्धि के संबंध में पूछताछ किए जाने … - [अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने किया तुफानी दौरा, लिया जायजा- नवादा |](https://khabre24.com/minority-commission-member-made-a-whirlwind-tour-and-took-stock-of-the-situation/): राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने कौआकोल प्रखंड मुख्यालय बाजार का तुफानी दौरा किया। उन्होंने हाल में असामाजिक तत्वों द्वारा कर्बला के गुंबद को क्षतिग्रस्त किये जाने का स्थल निरीक्षण कर संबंधित लोगों से बातें कर समाधान को ले बातें की। इसके पूर्व पंचायत मुखिया समेत स्थानीय लोगों ने ढोल बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कर्बला के गुंबद को क्षतिग्रस्त कर सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाले ऐसे तत्वों से सावधान रहने की अनुरोध करते हुए कहा कि सरकारें आते जाते रहेगी, लेकिन हम और आप यही रहेंगे। आपस में शांति व सहयोग से ही … - [नवादा में सरकारी डॉक्टर पर जानलेवा हमला - नवादा |](https://khabre24.com/deadly-attack-on-government-doctor-in-nawada/): नगर में सदर अस्पताल के शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एस.एस. मंगलम पर जानलेवा हमला किया गया। बदमाशों ने ड्यूटी से लौटते समय उनके साथ मारपीट की, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोटें आई है। घटना तब हुई जब डॉक्टर रात करीब 10 बजे अपने घर लौट रहे थे। मंगलम ने बताया कि इमरजेंसी ड्यूटी समाप्त कर आवास वापस लौट रहा था। वापसी के क्रम में मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने रोका तथा मारपीट आरंभ कर दी। बदमाशों ने पत्थर से सर पर वार कर दिया जिससे गंभीर रूप से जख्मी हो गया। संभवतः दोनों बदमाशों ने शराब पी रखी थी। … - [खलिहान में हुई अग्निकांड की घटना में चार लाख रुपए मूल्य का धान -पुआल खाक - नवादा |](https://khabre24.com/paddy-and-straw-worth-rs-4-lakh-destroyed-in-a-fire-in-a-barn/): नवादा  जिले के गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के एकतिया गांव के खलिहान में अहले सुबह अग्निकांड की घटना में तीन किसानों के चार लाख रुपए मूल्य का धान -पुआल जलकर खाक हो गया। घटना के बाद किसानों व पशुओं के समक्ष भोजन व चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है। बताया जाता है कि अहले सुबह उमेश यादव,भावे प्रसाद व चन्द्र प्रसाद के खलिहानों से उठती आग की लपटों को देख ग्रामीण खलिहान की ओर दौड़ पड़े। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन धान व … - [Sp नालंदा द्वारा बिहार थाना में लगाया गया जनता दरवार .…](https://khabre24.com/sp-nalanda-organised-public-court-in-bihar-police-station/): रवि रंजन , नालंदा । बिहार सरकार द्वारा पब्लिक और पुलिस को फ्रेंडली तथा नागरिकों में पुलिस के प्रति नाराजगी को कम करने तथा आम जनता की शिकायतों का निवारण हेतु सभी आरक्षी अधीक्षक को अपने अपने ज़िले के सभी थाने में जाकर जनता दरवार लगाने का निर्देश दिया गया है जिस कारण नालंदा आरक्षी अधीक्षक भारत सोनी ने पहले भी कुछ थाने में जनता दरवार लगाई थी आज नालंदा ज़िला मुख्यालय बिहार शरीफ के बिहार थाना में आरक्षी अधीक्षक द्वारा जनता दरवार लगाया गया जिसमें कई शिकायतकर्ता पहुंचे जिनमे कुछ अपने रेन्टर द्वारा मकान खाली नही करने का शिकायत … - [पुलिस की तत्परता से अपहृत युवक सकुशल बरामद, दो अपहरणकर्ता गिरफ्तार - नालंदा ।](https://khabre24.com/due-to-the-promptness-of-the-police-the-kidnapped-youth-was-recovered-safely-two-kidnappers-were-arrested/): बसंत । गिरियक थाना क्षेत्र में अपहरण की एक गंभीर घटना का पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए खुलासा कर दिया। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अपहृत युवक को सकुशल बरामद कर लिया है, वहीं इस मामले में दो अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 30 दिसंबर 2025 को राजगीर थाना प्रभारी के मोबाइल पर एक महिला पंजाब निवासी जसवीर कौर ने सूचना दी कि उसके पति सोंडी सिंह, निवासी जालंधर (पंजाब), का किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्रलोभन देकर अपहरण कर लिया गया है। अपहरण के बाद उनके साथ मारपीट … - [नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का भव्य समापन; संस्कृति, विचार और विरासत का उत्सव बना यादगार- नालंदा।](https://khabre24.com/nalanda-literature-festival-2025-concludes-with-a-grand-celebration-of-culture-thought-and-heritage/): रवि रंजन । राजगीर : नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल 2025 का समापन राजगीर कन्वेंशन सेंटर में चार दिनों तक चले साहित्यिक विमर्श, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और वैचारिक संवाद के बाद गरिमामय और उत्सवी वातावरण में हुआ। समापन दिवस की शुरुआत प्रख्यात हिंदी लेखक और ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित विनोद कुमार शुक्ल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए की गई, जिनका मंगलवार, 23 दिसंबर 2025 को 88 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वक्ताओं और प्रतिभागियों ने उन्हें आधुनिक हिंदी साहित्य की सबसे मौलिक आवाज़ों में से एक बताते हुए कहा कि उनकी सरल लेकिन गहरी लेखनी ने साधारण जीवन अनुभवों को असाधारण … - [नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल 2025 के तीसरे दिन भाषा, इतिहास और विचारों पर उत्तर-पूर्व के साथ विशेष फोकस - राजगीर ।](https://khabre24.com/day-3-of-nalanda-literature-festival-2025-with-special-focus-on-language-history-and-ideas-of-the-north-east/): रवि रंजन । नालंदा  : नालंदा  लिटरेचर फेस्टिवल (NLF) 2025 का तीसरा दिन इतिहास, भाषा, दर्शन और सांस्कृतिक पहचान पर गहन विचार-विमर्श के साथ संपन्न हुआ। इस दिन विद्वानों, लेखकों और श्रोताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। दिन की शुरुआत बिहार स्कूल ऑफ योग, मुंगेर द्वारा आयोजित योग और ध्यान सत्रों से हुई, जिसने प्रतिभागियों को शांत और सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन शुरू करने का अवसर दिया। इसके बाद “भारतीय इतिहास को भारतीय दृष्टिकोण से पुनः समझना’ विषय पर डॉ. विक्रम संपत की सहभागिता वाला सत्र हुआ। वहीं “हर वर्ड्स, हर वर्ल्ड’ सत्र में भारतीय साहित्य में महिलाओं … - [भारत की भाषाई और सांस्कृतिक विविधता का उत्सव - नालंदा ।](https://khabre24.com/celebrating-indias-linguistic-and-cultural-diversity/): रवि रंजन । राजगीर : नालंदा लिटरेचर फेस्टिवल 2025 के दूसरे दिन साहित्य, भाषाओं और संस्कृति की समृद्ध परंपराओं पर केंद्रित सत्रों ने प्रतिभागियों को गहराई से जोड़ा और राजगीर को एक बार फिर बौद्धिक एवं सांस्कृतिक संवाद के केंद्र के रूप में स्थापित किया। दिन की शुरुआत बिहार स्कूल ऑफ योग, मुंगेर द्वारा आयोजित योग और ध्यान सत्रों से हुई, जिसने प्रतिनिधियों को शांत और सकारात्मक ऊर्जा के साथ दिन की शुरुआत करने का अवसर दिया। डॉ. सोनल मानसिंह, डॉ. शशि थरूर, श्री अदूर गोपालकृष्णन और प्रो. सचिन चतुर्वेदी जैसे प्रतिष्ठित वक्ताओं ने संवादात्मक सत्रों में समकालीन समाज में … - [अनाथालय पहुँच कर पेश की इंसानियत की मिसाल - प्रतापगढ़ ।](https://khabre24.com/set-an-example-of-humanity-by-reaching-the-orphanage/): रवि रंजन । प्रतापगढ़। शुकुलपुर सदर स्थित बाबा राम उदित सेवा संस्थान द्वारा संचालित अनाथ/परित्यक्त बच्चों के लिए बनाए गए आश्रय स्थल (अनाथालय) में शनिवार को साहित्यकार अधिवक्ता एवं प्रबंधक अनिल प्रताप त्रिपाठी ने पहुंचकर मानवता की एक अनूठी मिसाल पेश की। संस्थान पहुँच कर त्रिपाठी ने बच्चों के लालन-पालन की व्यवस्थाओं को देखते हुए संस्थान द्वारा चलाए जा रहे इस नेक मुहिम की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आवश्यक सामग्री प्रदान किया। अनिल प्रताप त्रिपाठी ने संस्थान को आश्वस्त करते हुए कहा कि आप अपने आपको अकेला न समझें आज से इस संस्थान में … - [अमर ज्योति झा बने पावर ग्रिड कारपोरेशन के क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के जूरी सदस्य - पटना ।](https://khabre24.com/amar-jyoti-jha-became-the-jury-member-of-the-regional-cultural-competition-of-power-grid-corporation/): रवि रंजन । अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लेखक – निर्देशक अमर ज्योति झा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के अंतर क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता के आयोजन में जूरी मेंबर बने। भारत सरकार का उद्गम पावर ग्रिड कॉरपोरेशन आफ इंडिया लिमिटेड के क्षेत्रीय मुख्यालय, पटना द्वारा 9 दिसंबर 2025, मंगलवार को संध्या 5:00 बजे से ऊर्जा ऑडिटोरियम, शास्त्री नगर ,पटना, में क्षेत्रीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता कार्यक्रम का होना सुनिश्चित हुआ है। इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में कई नेशनल एवं इंटरनेशनल अवार्ड से सम्मानित लेखक निर्देशक – अमरज्योति झा प्रतिभागियों के टैलेंट एवं कला प्रतिभाओं का मूल्यांकन करेंगे।स्टेट लेवल पर इस प्रतियोगिता में कुल 5 … - [हरि कृपा IVF सेंटर का भव्य उद्घाटन — निःसंतान दंपतियों के लिए नई उम्मीद की किरण : पटना ।](https://khabre24.com/grand-inauguration-of-hari-kripa-ivf-centre-a-ray-of-hope-for-childless-couples/): रवि रंजन । रूकनपुरा, पटना में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक नया मील का पत्थर स्थापित करते हुए Hari Kripa IVF (A Unit of Hari Kripa Hospital) ने आज अपने अत्याधुनिक IVF एवं आधुनिक प्रजनन उपचार केंद्र का भव्य शुभारंभ किया। यमन एन्क्लेव, रुकनपुरा, पटना – 800014 स्थित इस सेंटर का ग्रैंड ओपनिंग समारोह बड़े उत्साह एवं शानदार आयोजन के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर अनेक प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं सम्मानित अतिथि उपस्थित रहे, जिनमें वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एन.के. सिंह, सुप्रसिद्ध स्पाइन सर्जन डॉ. गौतम आर. प्रसाद, डॉ. नेहा और डॉ. निहाल शामिल रहे। सभी विशिष्ट अतिथियों … - [स्वर्ण पदक मेहनत, अनुशासन और सही दृष्टिकोण से बनते हैं - पटना ।](https://khabre24.com/gold-medals-are-made-with-hard-work-discipline-and-the-right-attitude/): रवि रंजन । पटना : ‘सर्वे भवन्तु सुखिनः’ के आदर्श वाक्य को आत्मसात करते हुए सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना के विशाल खेल मैदान में आज 51वाँ वार्षिक खेल-कूद महोत्सव 2025 भव्यता, उत्साह और अनुशासन के उत्कृष्ट संगम के साथ आयोजित हुआ। लगभग 3,500 विद्यार्थियों की अप्रतिम भागीदारी और हजारों अभिभावकों एवं दर्शकों की गरिमामयी उपस्थिति ने पूरा वातावरण उत्साह, ऊर्जा, सौहार्द और उमंग से भर दिया। विशेष अतिथियों की उपस्थिति से बढ़ी शोभा कार्यक्रम की शोभा बढ़ाने हेतु बतौर मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति सत्यव्रत वर्मा (पटना उच्च न्यायालय) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि— आईएएस: श्री कुमार रवि, श्री हिमांशु शर्मा, … - [अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस 2025 का जिले में सफलतापूर्वक आयोजन - बेतिया |](https://khabre24.com/international-day-of-persons-with-disabilities-2025-successfully-organised-in-the-district/): बेतिया। बुनियाद केन्द्र , बैरिया, पश्चिम चंपारण मे आज 3 दिसम्बर 2025 अंतराष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस का विधिवत आयोजन दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि अपर समाहर्ता सह जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण अनिल कुमार सिन्हा द्वारा किया गया। इस वर्ष का कार्यक्रम संयुक्त राष्ट्र द्वारा निर्धारित थीम- समाज मे दिव्यांगजनों का समावेशन कर समावेशी समाज के विकास को बढ़ावा देना के तर्ज पर किया गया ताकि समाज के सभी क्षेत्रो में दिव्यांग व्यक्ति के अधिकारों एवं कल्याण को बढ़ावा दिया जा सके। प्रतिवर्ष 3 दिसंबर को विश्व दिव्यांगता दिवस मनाने का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य दिव्यांगों की अक्षमता के मुद्दों … - [नगर परिषद नरकटियागंज का कार्यभार अब नगर आयुक्त बेतिया के जिम्मे - बेतिया |](https://khabre24.com/the-charge-of-nagar-parishad-narkatiaganj-is-now-on-the-municipal-commissioner-bettiah/): लक्ष्मण तिवारी, नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया को मिला अतिरिक्त प्रभार। सतेन्द्र पाठक | बेतिया। नगर परिषद् नरकटियागंज के कार्यपालक पदाधिकारी उपेन्द्र कुमार सिन्हा 30 नवंबर 2025 को अपनी निर्धारित वार्धक्य सेवानिवृत्ति के कारण 26 नवंबर 2025 से स्वयं कार्यभारमुक्त हो गए हैं। कार्यहित को देखते हुए नगर परिषद् नरकटियागंज के कार्यों के सुचारू निष्पादन के लिए जिला प्रशासन ने लक्ष्मण तिवारी, भा.प्र.से., नगर आयुक्त, नगर निगम बेतिया को अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। आदेशानुसार वे अपने मूल कार्यों के साथ-साथ नगर परिषद् नरकटियागंज के कार्यपालक पदाधिकारी के पद की सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे। जिला पदाधिकारी, पश्चिम चंपारण, बेतिया द्वारा … - [भूमि विवाद में वृद्ध की पिट पिटकर हत्या, पत्नी व चचेरे भाई गंभीर रूप से जख्मी - नवादा |](https://khabre24.com/an-old-man-was-beaten-to-death-over-a-land-dispute-his-wife-and-cousin-were-seriously-injured/): नवादा :  बिहार विधानसभा चुनाव संपन्न होने के साथ जिले में अपराध के रिकार्ड कायम हो रहे हैं। शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न करा जिला प्रशासन भले ही वाहवाही लूटने में व्यस्त हो लेकिन बाद के दृश्य भयावह है। कौआकोल प्रखंड क्षेत्र के लालपुर गांव में भूमि विवाद ने उग्र रूप धारण कर लिया। पड़ोसी ने लखन साव, उनकी पत्नी विमला देवी व चचेरे भाई ब्रह्मदेव साव की लाठी डंडे से इतनी पिटाई कर दी कि इलाज के क्रम में लखन की मौत हो गयी जबकि पत्नी व चचेरे भाई जीवन मौत से संघर्षरत है। मृतक के पुत्र अशोक साव की सूचना … - [भूमि विवाद में युवक की हत्या, पांच माह की गर्भवती पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल - नवादा |](https://khabre24.com/young-man-murdered-in-land-dispute-five-month-pregnant-wife-in-bad-condition-crying/): जिले में हत्या का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। कहीं अपराधियों द्वारा घटना को अंजाम दिया जा रहा है तो कहीं पुलिस द्वारा। ताज़ा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र के माधोबीघा गांव का है । रविवार देर रात जमीन विवाद को ले युवक की हत्या कर दी गयी। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राहुल कुमार उर्फ त्रिलोकी कुमार के रूप में हुई है, जो अर्जुन यादव के पुत्र थे। राहुल के शव पर गर्दन और शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे हत्या की आशंका और गहरा गई है। जमीन विवाद में भाई की हत्या:- मृतक … - [गोदाम से गरीबों को मुफ्त खाद्यान्न न मिलने से रोष, लाभुक परेशान  - नवादा  |](https://khabre24.com/anger-among-the-poor-due-to-not-getting-free-food-grains-from-the-warehouse-beneficiaries-worried/): रवीन्द्र नाथ भैया | केंद्र सरकार द्वारा गरीब परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही मुफ्त राशन नहीं मिलने से कई पंचायत के लाभुकों में रोष ब्याप्त है। पीडीएस बिक्रेता शिवन यादव, प्रेमन चौधरी ने बताया कि बिगत कई महीनो से जन वितरण प्रणाली के दुकान संचालक के साथ गोदाम एवम एफ सी आई विभाग की लापरवाही के कारण इस बार नवम्बर माह 025 में दिये जाने वाला खाद्यान्न दिसम्बर माह में अभी तक प्राप्त नहीं हुआ है। पी डी एस बिक्रेता बच्चू चौधरी, चन्द्रभूषण प्रसाद, सुरेन्द्र सिंह, कलावती देवी विष्णुदयाल प्रसाद, पैक्स उपरडीह संतोष कुमार, पैक्स खटांगी बाबूलाल सिंह घटवार, … - [सन्नी हत्याकांड में थानाध्यक्ष समेत चार नामजद, एसपी के आदेश पर दर्ज हुई प्राथमिकी - नवादा |](https://khabre24.com/four-people-including-the-police-station-in-charge-have-been-named-in-the-sunny-murder-case-an-fir-has-been-lodged-on-the-orders-of-the-sp/): नवादा : जिले के काशीचक थाना परिसर में बौरी गांव के नाबालिग सन्नी कुमार की हुई रहस्यमय मौत के मामले में फिलहाल निलंबित थानाध्यक्ष की मुश्किलें बढ़ गयी है। एसपी अभिनव धीमान ने मृतक के पिता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश निर्गत कर दिया है। वैसे एसपी के कार्यकाल में यह पहला अवसर है जब उन्होंने किसी थानेदार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश जारी किया है। इसके पूर्व तक ये थानेदारों के पक्ष में ढाल बनकर खड़े रहते थे। एसपी के आदेश पर थाने इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार ने बीएनएस की धारा 103(1)/ 3(5) … - [सड़क दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से जख्मी, गया जी स्थानांतरित - नवादा  |](https://khabre24.com/young-man-seriously-injured-in-road-accident-shifted-to-gaya/): नवादा : जिले के स्टेट हाइवे 70 गयाजी रजौली मुख्य मार्ग में जनकपुर तीखी मोड़ के समीप मोटरसाइकल दुर्घटना ग्रस्त हो गया। दुर्घटना में मोटरसाइकल सवार सिरदला नीचे बाजार निवासी स्व लखन विश्वकर्मा के ज्येष्ठ पुत्र कन्हैया कुमार उर्फ़ मोहन विश्वकर्मा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मोटरसाइकल को ठोंकर मारने वाले आज्ञात वाहन फरार हो गया। सुचना पर पहुंची परनाडावर थाना के 112 पुलिस ने घायल युवक को उठाकर इलाज के लिए सिरदला पी एच सी में भर्ती कराया ।चिकित्सक संतोष कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए ऑक्सीजन लगाकर चिंताजनक स्थिति में निजी एम्बुलेंस से … - [रजौंध में वर्षो से बंद नल - जल को चालू होने का है इंतजार -ग्रामीण पेयजल के लिये हो रहे परेशान - नवादा |](https://khabre24.com/the-tap-water-supply-in-rajaundh-which-has-been-closed-for-years-is-awaited-to-be-started-villagers-are-facing-problems-for-drinking-water/): नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के रजौंध गाँव में पिछले कई वर्षो से नल – जल योजना बंद रहने से ग्रामीण पेयजल के लिये परेशान हो रहे है। मुख्यमंत्री हर घर नल का जल योजना से गांव में वर्ष 2017 बोरिंग में कराया गया था। जल स्तर नहीं मिलने के बाद भी संवेदक के द्वारा नल – जल का पानी टंकी व पाइप लाइन बिछा दिया गया था जो मात्र शोभा का वस्तु बनकर रह गया है। ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी दीपेश कुमार एवम प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी से बंद पड़े बोरिंग को चालू कराने की मांग … - [पूर्व एमएलसी रामबली चंद्रवंशी ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, -थानाध्यक्ष पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज करने की मांग - नवादा |](https://khabre24.com/former-mlc-rambali-chandravanshi-made-serious-allegations-against-the-police-demanded-registration-of-murder-fir-against-the-station-in-charge/): नवादा : अतिपिछड़ा समाज के नेता प्रो॰ रामबली चंद्रवंशी पूर्व एमएलसी ने जिला अतिथि गृह में सर्किट प्रेस कांफ्रेंस किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पत्रकारों से कहा कि जिले के काशीचक थाना में पुलिस अभिरक्षा में रहे अतिपिछड़ा समाज के नाबालिग़ की हत्या हुआ है और पुलिस उसे आत्महत्या साबित करना चाह रही है। एसपी अभिनव धीमान ने थानाध्यक्ष समेत अन्य पुलिसकर्मी को निलंबित कर खानापूर्ति किया है ,जबकि इनपर हत्या के जुर्म में 302 के तहत कार्रवाई कर गिरफ्तार किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा प्रेम प्रसंग में फरार अतिपिछड़ा समाज के बौरी गांव निवासी नाबालिग़ को उनके नाबालिग़ … - [महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन दिन"उग हो सुरज देव अर्ध्य के बेल " जैसे पारंम्परिक लोक गीतों के साथ शान्ति पूर्ण संपन्न - नालंदा ।](https://khabre24.com/the-last-day-of-the-great-festival-chhath-puja-concluded-peacefully-with-traditional-folk-songs-like-ug-ho-suraj-dev-ardhya-ke-bel/): रवि रंजन । कतरीसराय : मंगलवार को लोक आस्था व वैदिक उपासना का चार दिवसीय महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन दिन”उग हो सुरज देव अर्ध्य के बेल ” जैसे पारंम्परिक लोक गीतों के साथ शान्ति पूर्ण संपन्न हुआ।प्रथम अर्ध्य डुबते सुर्य यानी अस्ताचलगामी भगवान भास्कर तथा दूसरे अर्ध्य उगते सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित किया जाता है। इस पर्व में छठ व्रती चार दिनों तक उपासना करती हैं । जो नहाए-खाए से आरंभ होता है । तथा उदयाचल गामी सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त होता है, इस व्रत का दूसरा नाम सूर्य षष्ठी भी है, जो सूर्य नारायण … - [सामाजिक - संस्कृतिक संस्था "नई दिशा परिवार" के तत्वावधान में दूसरे दिन 51 महिलाओं द्वारा सामूहिक खरना सम्पन्न - पटना सिटी ।](https://khabre24.com/under-the-aegis-of-social-cultural-organization-nayi-disha-parivar-collective-kharna-was-completed-by-51-women-on-the-second-day/): रवि रंजन । पटना सिटी : लोक आस्था का महापर्व छठ के अनुष्ठान के दूसरे दिन आज 51 महिलाओं द्वारा सामूहिक खरना सम्पन्न हुआ। सामाजिक – संस्कृतिक संस्था “नई दिशा परिवार” के तत्वावधान में विगत वर्षों के भांति इस वर्ष भी बेलवरगंज, पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में सामूहिक छठ व्रत का खरना सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर सैंकड़ों धर्मावलम्बी लोगों द्वारा सूर्योपासना में खरना करने वाली व्रती महिलाओं के आशीष एवं प्रसाद ग्रहण किया गया। स्मरणीय है कि नई दिशा परिवार द्वारा 51 महिलाओं का सामूहिक छठ व्रत विगत वर्षों से आयोजन किया जा रहा है। इसमें प्रदेश … - [चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान ने 51 कलमजीवियों को किया सम्मानित - पटना ।](https://khabre24.com/chitragupta-social-institute-honored-51-writers/): रवि रंजन । पटना, : सांस्कृतिक संस्था चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के 52 वें समारोह के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव की पूर्व संध्या पर aaj सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन पटना सिटी स्थित गिरिराज उत्सव पैलेस में किया गया। समारोह का उद्घाटन पूर्व केन्द्रीय मंत्री और भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने किया। समारोह की अध्यक्षता ख्यातिप्राप्त चिकित्सक पद्मश्री डॉक्टर गोपाल प्रसाद सिन्हा ने की। कार्यक्रम का संचालन कमलनयन श्रीवास्तव ने किया। स्वागत भाषण संस्था के अध्यक्ष गणेश प्रसाद सिन्हा और धन्यवाद ज्ञापन राजेश वल्लभ ने किया।इस अवसर पर ‘कलमजीवी’ पत्रिका के 52 वें अंक का लोकार्पण … - [चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के सौजन्य से 22 अक्टूबर को होगा सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह - पटना ।](https://khabre24.com/cultural-evening-cum-felicitation-ceremony-will-be-held-on-22nd-october-courtesy-chitragupta-social-institute/): रवि रंजन । पटना : चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के सौजन्य से 22 अक्टूबर को सांस्कृतिक संध्या सह सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान के प्रधान सचिव श्री कमलनयन श्रीवास्तव और अध्यक्ष श्री गणेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सम्पूर्ण प्राणी-जगत के पाप-पुण्य का लेखा-जोखा करने वाले कलमजीवियों के आराध्य देव, अक्षर देवता भगवान श्री चित्रगुप्त पूजनोत्सव, 2025 की पूर्व संध्या पर चित्रगुप्त सामाजिक संस्थान, बिहार के तत्वावधान में गिरिराज उत्सव पैलेस, बेलवर गंज, पश्चिम दरवाजा, पटना सिटी में आगामी 22 अक्टूबर 2025 (बुधवार को 2:00 बजे ‘सांस्कृतिक संध्या’ का आयोजन किया गया है। उन्होंने बताया … - [बिहार और पटना ही नहीं देश का नं. 1 स्कूल बना सेंट माइकल्स हाई स्कूल - पटना |  ](https://khabre24.com/st-michaels-high-school-patna-became-the-no-1-school-not-only-in-bihar-and-patna-but-in-the-country/): रवि रंजन | पटना। शिक्षा की दुनिया में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए सेंट माइकल्स हाई स्कूल, पटना ने एक बार फिर अपने उत्कृष्टता के परचम को नई ऊँचाई पर पहुंचाया है। देश के प्रतिष्ठित Educational World India School Rankings 2025-26 में इस विद्यालय को India’s No. 1 Vintage Legacy Co-educational Day School का खिताब प्राप्त हुआ है। इसके साथ ही विद्यालय ने बिहार और पटना दोनों में प्रथम स्थान हासिल कर राज्य का गौरव बढ़ाया है। “167 वर्षों की शिक्षा और संस्कारों की परंपरा का मिला सम्मान” सन् 1858 में स्थापित सेंट माइकल्स हाई स्कूल अपनी 167 वर्षों की … - [डीएम के जनता दरबार में 26 फरियाद, समस्याओं का तत्काल समाधान -  नवादा |](https://khabre24.com/26-complaints-in-dms-public-court-problems-solved-immediately/): नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों एवं पंचायतों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं। कुल 26 शिकायतें प्राप्त की गईं। जनता दरबार में थाना-सीतामढ़ी, ग्राम- सराय बेलदारी की शारदा देवी द्वारा जमीनी विवाद के संबंध में, थाना- मुफ्फसिल, ग्राम – गोडधोवा के सीमा देवी द्वारा जमीनी विवाद के संबंध में, थाना-कादिरगंज, ग्राम-बहेरा की सलोनी कुमारी द्वारा शिक्षा से संबंधित , थाना-नारदीगंज, ग्राम-नारदीगंज के निवासी सौदागर मिस्त्री के द्वारा बैंक से संबंधित, थाना- सिरदला, ग्राम-भलूआही की नेहा … - [पटना लौटने पर शैलेश कुमार का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत - पटना ।](https://khabre24.com/shailesh-kumar-received-a-grand-welcome-at-the-airport-on-his-return-to-patna/): पटना लौटने पर शैलेश कुमार का एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत* – *दिल्ली में चल रही 12वीं वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 में शैलेश ने हाई जंप में 1.91 मीटर की रिकॉर्ड छलांग के साथ T42 श्रेणी के भारत के लिए जीता है स्वर्ण पदक* रवि रंजन । पटना  : दिल्ली में चल रही 12वीं वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैम्पियनशिप 2025 के T42 हाई जंप प्रतिस्पर्धा में रिकार्ड 1.91 मीटर की ऊंची छलांग लगा कर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीतने के बाद पटना लौटने पर आज एयरपोर्ट पर जमुई, बिहार के शैलेश कुमार का पारंपरिक तरीके से भव्य स्वागत किया … - [नई दिल्ली में विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप : भारत का सबसे बड़ा पैरा खेल आयोजन - नई दिल्ली ।](https://khabre24.com/world-para-athletics-championships-in-new-delhi-indias-biggest-para-sporting-event/): रवि रंजन । नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू (जेएलएन) स्टेडियम 27 सितंबर से 5 अक्टूबर 2025 तक विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेज़बानी करेगा। इस 12वें संस्करण में दुनिया भर से 1,000 से अधिक पैरा एथलीट हिस्सा लेंगे। यह भारत में आयोजित अब तक का सबसे बड़ा पैरा खेल आयोजन माना जा रहा है। इस गौरवशाली अवसर पर दूरदर्शन केंद्र, पटना के वरिष्ठ कैमरामैन ग्रेड-1 श्री माधव कृष्ण दास विशेष कवरेज के लिए नई दिल्ली पहुँचे हैं। वर्षों से खेल और अंतरराष्ट्रीय आयोजनों की लाइव कवरेज में उनका व्यापक अनुभव रहा है। उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और कई राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय … - [सेंट माइकल हाई स्कूल में 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए विशेष कार्यशाला - पटना ।](https://khabre24.com/special-workshop-for-10th-12th-class-students-at-st-michaels-high-school/): रवि रंजन । पटना। प्रतिष्ठित सेंट माइकल हाई स्कूल में विद्यालय के पूर्व छात्र संघ (Alumni Association) के सौजन्य से एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य एवं तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह कार्यशाला विशेष रूप से बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए आयोजित की गई, जिसमें लगभग 800 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। दिल्ली से आईं विशेष परामर्शदाता सुश्री मीनू अरोड़ा एवं सुश्री ओजस्विनी शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि असली सफलता केवल शैक्षणिक उपलब्धियों से नहीं मिलती, बल्कि संतुलित और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने से संभव है। उन्होंने उत्पादकता एवं समय प्रबंधन के उपाय … - [किसान के हक और अधिकार की मांग को लेकर किसान समागम कार्यक्रम का आयोजन - जहानाबाद ।](https://khabre24.com/kisan-sammelan-programme-organised-to-demand-the-rights-and-privileges-of-farmers/): दिनेश कुमार । जहानाबाद : किसान के हक और अधिकार की मांग को लेकर किसान समागम कार्यक्रम का आयोजन। जिला जहानाबाद संवाददाता दिनेश कुमार मोबाइल नंबर 9308767261 एंकर इंट्रो बिहार के जहानाबाद जिले के अब्दुल बारी नगर भवन में किसानों के हक और अधिकार दिलाने को लेकर बिहार किसान समागम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में सेंट्रल इंफ्रा स्ट्रक्चर के रीजनल डायरेक्टर अशोक कुमार ने कहा कि किसानों के हक और अधिकार को लेकर हमेशा संघर्ष किया करता हूं। उन्होंने कहा किसानों की आयत दोगुनी करने के लिए हमारी संस्था के द्वारा किसानों के उचित मूल्य पर फसल … - [हिंदी दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं संसदीय राजभाषा समिति की सदस्य, डॉ. धर्मशीला गुप्ता के साथ विशेष साक्षात्कार - पटना](https://khabre24.com/special-interview-with-rajya-sabha-mp-and-member-of-parliamentary-official-language-committee-dr-dharmshila-gupta-on-the-occasion-of-hindi-diwas/): रवि रंजन । हिंदी दिवस विशेष : डॉ. धर्मशीला गुप्ता का साक्षात्कार हिंदी दिवस के अवसर पर राज्यसभा सांसद एवं संसदीय राजभाषा समिति की सदस्य, डॉ. धर्मशीला गुप्ता ने विशेष साक्षात्कार में हिंदी के महत्व, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों तथा नई पीढ़ी में हिंदी की प्रासंगिकता पर विस्तार से विचार रखे। डॉ. गुप्ता ने हिंदी दिवस के महत्व पर बोलते हुए कहा कि “यह केवल एक औपचारिक दिवस नहीं, बल्कि अपनी मातृभाषा और संस्कृति को आत्मसात करने का अवसर है।” प्रधानमंत्री मोदी जी के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि “प्रधानमंत्री जी ने हिंदी को वैश्विक … - [भारत ने चीन को 7-0 से हराया, कोरिया से होगा फाइनल मुकाबला](https://khabre24.com/india-beat-china-7-0-final-match-will-be-against-korea/): रवि रंजन । राजगीर :  हीरो मेन्स एशिया कप राजगीर, बिहार 2025 के सुपर-4 चरण के तीसरे मैच में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने चीन को एकतरफा अंदाज़ में 7-0 से पराजित कर फाइनल में जगह बना ली है। भारत अब रविवार को गत चैंपियन कोरिया से प्रतिष्ठित खिताब के लिए भिड़ेगा। भारत की ओर से अभिषेक (46’, 50’), शिलानंद लाकड़ा (4’), दिलप्रीत सिंह (7’), मंदीप सिंह (18’), राजकुमार पाल (37’) और सुखजीत सिंह (39’) ने गोल दागे। भारत ने मैच की शुरुआत से ही दबदबा बनाया और पहले क्वार्टर में ही दो गोल कर बढ़त हासिल कर ली। चौथे … - [राज्य खेल अकादमी राजगीर को एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा मान्यता दी जाएगी और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ इसका समर्थन करेगा - डॉ. तैयब एकराम ।](https://khabre24.com/state-sports-academy-rajgir-will-be-recognised-by-the-asian-hockey-federation-and-the-international-hockey-federation-will-support-it-dr-tayyab-ekram/): रवि रंजन । पटना : राज्य खेल अकादमी राजगीर को एशियाई हॉकी महासंघ द्वारा मान्यता दी जाएगी और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ इसका समर्थन करेगा । आज खेल विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा राजगीर खेल अकादमी के हॉल में”ग्रासरूट टू ग्लोरी -ऑल अबॉउट हॉकी” विषय पर आयोजित विचार गोष्ठी में इस बात की घोषणा अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ के अध्यक्ष डॉ. तैयब एकराम ने की। बिहार और देश में हॉकी के विकास के लिए आयोजित इस विचार गोष्ठी में महिला हॉकी के विकास, हॉकी में खेल विज्ञान और तकनीकी का महत्व, प्रशिक्षण और प्रशिक्षकों की महत्ता, बुनियादी स्तर पर एक … - [भारत ने जापान को 3-2 से हराया, एशिया कप राजगीर बिहार 2025 के सुपर-4 में जगह पक्की - राजगीर ।](https://khabre24.com/india-beat-japan-3-2-confirmed-place-in-super-4-of-asia-cup-rajgir-bihar-2025/): रवि रंजन । राजगीर :  हीरो मेंस एशिया कप राजगीर बिहार 2025 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए पूल-ए के दूसरे मुकाबले में जापान को 3-2 से हराकर सुपर-4 में जगह बना ली। कप्तान हरमनप्रीत सिंह (5’, 46’) और मनदीप सिंह (4’) ने भारत के लिए गोल किए, जबकि जापान की ओर से कोसेई कवाबे (38’, 59’) ने दो गोल दागे। यह मैच भारतीय गोलकीपर कृष्णा बी पाठक के लिए भी खास रहा क्योंकि उन्होंने अपने करियर का 150वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेला। भारत ने पहले क्वार्टर में ही दमदार शुरुआत की और शुरुआती पांच … - [इनिगो मिलन 2025 : जेसुइट एकता और उत्कृष्टता का भव्य संगम - पटना ।](https://khabre24.com/inigo-milan-2025-a-grand-confluence-of-jesuit-unity-and-excellence/): रवि रंजन । पटना का सेंट माइकल्स हाई स्कूल तीन दिनों तक शिक्षा, संस्कृति और सौहार्द का धाम बना रहा। अवसर था – इनिगो मिलन 2025, एक अद्वितीय जेसुइट इंटर-स्कूल महोत्सव, जिसमें बिहार भर के 11 प्रतिष्ठित जेसुइट संस्थानों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। यह आयोजन केवल प्रतियोगिता नहीं था, बल्कि एक जीवंत संदेश था – टीमवर्क, इग्नेशियन मूल्यों और एकता की शक्ति ही भविष्य का निर्माण करती है। ऐतिहासिक और प्रेरणादायी शुरुआत कार्यक्रम की भव्य शुरुआत प्रधानाचार्य रेवरेंड फादर ए. क्रिस्टू सवरिराजन एस.जे. के स्वागत भाषण से हुई। औपचारिक सलामी, गार्ड ऑफ ऑनर और ध्वजारोहण ने वातावरण में उत्साह … - [ट्रॉफी गौरव यात्रा ट्रॉफी पहुंची,औरंगाबाद, गोपालगंज,अरवल और सिवान -  पटना ।](https://khabre24.com/trophy-gaurav-yatra-trophy-reached-aurangabad-gopalganj-arwal-and-siwan/): ट्रॉफी गौरव यात्रा ट्रॉफी पहुंची,औरंगाबाद,गोपालगंज,अरवल और सिवान* – *सभी जिलों में हुआ ट्रॉफी का भव्य स्वागत* – *29 अगस्त से 7 सितंबर तक बिहार में पहली बार राजगीर में आयोजित होने वाली है हीरो एशिया कप 2025 बिहार रवि रंजन । बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर में होने वाली हीरो एशिया कप 2025 बिहार के प्रचार प्रसार के लिए ट्रॉफी गौरव यात्रा राज्य के सभी ज़िलों में जा रही है । हॉकी के जुनून को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 17 अगस्त से शुरू होने वाली ट्रॉफी गौरव यात्रा बिहार के सभी जिलों के … - [लेंसमैन : कैमरामैन माधव कृष्ण दास की प्रेरक यात्रा - विश्व फोटोग्राफी दिवस विशेष फीचर – पटना ।](https://khabre24.com/lensman-the-inspiring-journey-of-cameraman-madhav-krishna-das-world-photography-day-special-feature/): रवि रंजन । हर तस्वीर एक कहानी कहती है, लेकिन हर फ्रेम के पीछे एक अनदेखा कथाकार खड़ा होता है—कैमरामैन। विश्व फोटोग्राफी दिवस 2025 पर हम पेश कर रहे हैं दूरदर्शन केंद्र, पटना के वरिष्ठतम कैमरामैन ग्रेड–I और राजपत्रित अधिकारी मधब कृष्ण दास की प्रेरक यात्रा, जिन्होंने तीन दशक से अधिक समय देश के महत्वपूर्ण क्षणों को कैमरे की नज़र से इतिहास बना दिया। शुरुआती कदम 1969 में असम के डिब्रूगढ़ में जन्मे दास को बचपन से ही दृश्यों और कहानी कहने का शौक था। 1993 में उन्होंने बेंगलुरु से सिनेमैटोग्राफी में डिप्लोमा किया और फिल्म संस्थानों में अध्यापन के … - [मुख्यमंत्री ने हीरो एशिया कप- 2025 के शुभंकर 'चांद' और ट्रॉफी का किया अनावरण - पटना ।](https://khabre24.com/chief-minister-unveiled-the-mascot-chand-and-trophy-of-hero-asia-cup-2025/): रवि रंजन । पटना : बिहार में पहली बार राजगीर खेल परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हीरो एशिया कप- 2025 का हो रहा है आयोजन . बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आज हीरो एशिया कप- 2025 के आधिकारिक शुभंकर ‘चांद’ और ट्रॉफी का भव्य अनावरण किया। यह प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण बिहार में पहली बार 29 अगस्त से 7 सितंबर 2025 तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री ने 1 अणे मार्ग से ट्रॉफी गौरव यात्रा को भी हरी झंडी … - [29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित](https://khabre24.com/held-from-29-august-to-7-september-at-the-state-of-the-art-international-hockey-stadium-of-rajgir-sports-complex/): रवि रंजन । नालंदा : हीरो एशिया कप 2025 की मेजबानी करने को बिहार पहली बार  तैयार है, जो 29 अगस्त से 7 सितंबर तक राजगीर खेल परिसर के अत्याधुनिक अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में आयोजित होगा। इस प्रतिष्ठित पुरुष हॉकी टूर्नामेंट का 12वां संस्करण विश्व मंच पर बिहार की खेल क्षमता को चमकाने का स्वर्णिम अवसर है। भारत, चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया और ओमान की शीर्ष टीमें इस महाकुंभ में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी, जिससे हॉकी प्रेमियों को रोमांचक मुकाबलों का साक्षी बनने का मौका मिलेगा। हीरो एशिया कप का इतिहास गौरवमयी है, जिसमें कोरिया ने पांच … - [महिला एवं पुरुष वर्ग में चीन और हांगकांग चीन को एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 सेवन्‍स का ताज , भारत ने जीता कांस्य पदक - राजगीर ।](https://khabre24.com/china-and-hong-kong-won-the-asia-rugby-emirates-under-20-sevens-title-in-womens-and-mens-category-india-won-the-bronze-medal/): रवि रंजन । नालंदा : एशिया रग्बी एमिरेट्स अंडर-20 चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की अंडर-20 महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम किया। मेजबान टीम ने राजगीर, बिहार में खेले गए तीसरे स्थान के मुकाबले में उज्बेकिस्तान को हराकर यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की। पूल चरण में उम्दा प्रदर्शन के बाद भारत ने सेमीफाइनल में चीन का सामना किया, जहाँ कड़े संघर्ष के बावजूद टीम 7-28 से हार गई। कांस्य पदक मुकाबले में भारत ने शुरुआत से ही दबदबा बनाया। भूमिका ने पहला ट्राई कर स्कोर 7-0 किया, जिसके बाद गुरिया कुमारी ने बढ़त 12-0 कर दी। … - [सुरों के साधक असमिया लोक वाद्य यंत्रों के संरक्षक माधव कृष्ण दास — पटना ।](https://khabre24.com/madhav-krishna-das-a-seeker-of-music-and-protector-of-assamese-folk-instruments/): रवि रंजन । ब्रह्मपुत्र की लहरों से उठती बरगीत की दिव्य धुन, चाय बागानों की सरसराहट में रंगाली का राग, और पहाड़ियों में गूंजता पेपा—असम की आत्मा इन्हीं सुरों में बसती है। जब पश्चिमी संगीत की आधुनिक लहरें पारंपरिक लोकधुनों को निगलने लगीं, तब एक साधक ने इसे बचाने की ठानी—माधव कृष्ण दास। संगीत-साधना की विरासत डिब्रूगढ़ निवासी माधव कृष्ण दास का जन्म एक सांगीतिक परिवार में हुआ। माता जी डॉ. डॉली दास, स्वयं शास्त्रीय संगीत विशारद हैं और 2017 में बुल्गारिया में वर्ल्ड गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। उन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा भी सम्मानित किया गया है। संगीत … - [राज्यस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता के लिए अनुष्का चयनित - नवादा  |](https://khabre24.com/anushka-selected-for-state-level-painting-competition/): रवीन्द्र नाथ भैया | जिले के नरहट प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय रामपुर में शिक्षा ग्रहण कर रही सातवीं कक्षा की छात्रा कुमारी अनुष्का का राज्यस्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। प्रधानाध्यापक नागमणि भास्कर ने बताया कि कुमारी अनुष्का को प्रमंडल स्तरीय चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ था। चित्रांकन प्रतियोगिता में प्रमंडल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने के बाद कुमारी अनुष्का राज्य स्तर पर चयनित हुई है। कुमारी अनुष्का रामपुर गांव निवासी राजन कुमार की पुत्री ह।. बेटी की इस उपलब्धि पर माता पिता काफी खुश हैं। छात्रा कुशाग्र बुद्धि की है। पढ़ाई में भी … - [सृजन आर्ट्स में कजरी महोत्सव का भव्य आयोजन - नवादा |](https://khabre24.com/grand-celebration-of-kajari-festival-at-srujan-arts/):  रवीन्द्र नाथ भैया | जिले के प्रसिद्ध सांस्कृतिक संस्था सृजन आर्ट्स के प्रांगण कजरी महोत्सव आयोजित किया गया। संस्था निदेशक विजय शंकर पाठक ने कलाकारों व अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि अपनी माटी, परिपाटी, लोक सांस्कृतिक से अनुरंजित कजरी गीतों की परंपरा को संजोए रखने के उद्देश्य से कजरी महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया है । कार्यक्रम में सर्वप्रथम आयुष ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति दी और इसके बाद कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए प्रसिद्ध पारंपरिक कजरी पिया ग़ैइले परदेश गाया। महिला कलाकार रिंपू ने झूला झूलन हम लागी व दातूर मोर पपीहा बोले, रूबी बरनवाल ने … - [सकरी व टाटी नदी में डूबने से दो की मौत - नवादा |](https://khabre24.com/two-died-due-to-drowning-in-sakri-and-tati-rivers/): रवीन्द्र नाथ भैया | जिले के सभी सात बरसाती नदियों में पानी के तेज रफ्तार से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। अभी एनडीआरएफ ने दो नाबालिग का शव निकाला नहीं कि फिर दो अलग-अलग नदियों को पार करने के क्रम में दो की मौत हो गयी। जिले के हिसुआ थाना क्षेत्र के भेलवा गांव के युवक की मौत साढ़ू घर चल रहे समारोह में जाने के समय नदी पार करने के क्रम में सकरी नदी में डूबने से हो गयी। भेलवा गांव निवासी उपेन्द्र कुमार स्वर्गीय दीक्षा सिंह के पुत्र थे । उपेन्द्र अपने साढू … - [सावन महोत्सव: कजरी गीत-संगीत की अनुपम सांस्कृतिक संध्या  कार्यक्रम दूरदर्शन पर .. पटना ।](https://khabre24.com/sawan-mahotsav-unique-cultural-evening-of-kajri-songs-and-music-on-doordarshan/): रवि रंजन । पटना। सावन की रिमझिम फुहारों के बीच लोकसंस्कृति और परंपराओं को मंच देने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए दूरदर्शन केंद्र, पटना द्वारा दिनांक 31 जुलाई 2025 को “सावन महोत्सव” का भव्य आयोजन किया जाएगा । यह सांस्कृतिक संध्या पारंपरिक कजरी गीत, नृत्य और लोकसंगीत पर केंद्रित रही, जिसमें बिहार एवं पूर्वांचल की लोकवाणी और लोकभावनाएँ पूरे जीवंत रूप में प्रस्तुत की गईं। कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले कलाकारों ने अपने सुर, लय और भाव-भंगिमा से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोकसंस्कृति को संरक्षण एवं प्रोत्साहन देना रहा, जो दूरदर्शन की वर्षों पुरानी प्रतिबद्धता … - [कारगिल दिवस के अवसर पर वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित किया - बिहार शरीफ ।](https://khabre24.com/forest-environment-and-climate-change-minister-dr-sunil-kumar-paid-tribute-on-the-occasion-of-kargil-day/): रवि रंजन । कारगिल दिवस के अवसर पर वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने श्रद्धांजलि अर्पित किया । कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने बिहार शरीफ स्थित कारगिल पार्क में शहीद स्मारक पर वीर शहीदों के सम्मान में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ श्रद्धांजलि अर्पित किया। उन्होंने अपने विधानसभा क्षेत्र में मंत्री ने विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास। मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना के अंतर्गत आज बिहार शरीफ विधानसभा के विधायक सह वन , पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ सुनील कुमार ने अपने विधानसभा क्षेत्र … - [नालंदा ज़िले मुख्यालय बिहारशरीफ के रिहायशी इलाके में चल रही थी 'मिनी गन फैक्ट्री' दिव्यांग पति-पत्नी गिरफ्तार : नालन्दा ।](https://khabre24.com/a-mini-gun-factory-was-being-run-in-a-residential-area-of-bihar-sharif-the-headquarters-of-nalanda-district-disabled-couple-arrested/): रवि रंजन । नालंदा पुलिस को बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. जहां नालन्दा ज़िला मुख्यालय बिहार शरीफ के सोहसराय थाना क्षेत्र स्थित आशानगर जैसे रिहायशी मोहल्ले में चल रही एक ‘मिनी गन फैक्ट्री’ का भंडाफोड़ किया है. बीती रात की गई इस छापेमारी में पुलिस ने एक दिव्यांग कारीगर और उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है. आरोपी पति पत्नी किराए के फ्लैट में हथियार बनाने का अवैध कारोबार चला रहे थे. मौके से भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार, पिस्टल बनाने वाली मशीनें और उपकरणों का जखीरा बरामद किया है. पुलिस ने इस मामले का तार सीधे तौर पर मुंगेर के … - [जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक बेतिया ने कार्यालय परिचारी हेतु प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण - बेतिया |](https://khabre24.com/district-magistrate-and-superintendent-of-police-bettiah-conducted-a-surprise-inspection-of-the-preliminary-competitive-examination-centres-for-office-peon/): सीटिंग प्लान, फ्रिस्किंग स्थल, सीसीटीवी कैमरा, वीडियोग्राफी, जैमर आदि का लिया जायजा, जिले के कुल-12 परीक्षा केन्द्रों पर एकल पाली में स्वच्छ, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालित हुई परीक्षा, सतेन्द्र पाठक | बेतिया : बिहार कर्मचारी चयन आयोग, पटना द्वारा विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, बिहार द्वारा प्रकाशित विज्ञापन संख्या 02/2022 अंतर्गत कार्यालय परिचारी हेतु प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का आयोजन आज जिला मुख्यालय अवस्थित 12 परीक्षा केन्द्रों पर सम्पन्न हुआ। जिलाधिकारी, दिनेश कुमार राय एवं पुलिस अधीक्षक, बेतिया, डॉ0 शौर्य सुमन द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विपिन हाई स्कूल, आर०एल०एस०वाई० कॉलेज एवं एम०जे०कॉलेज० बेतिया अवस्थित परीक्षा … - [50 हजार का इनामी अभियुक्त मुकेश कुमार उर्फ मुकेश डॉन को पुलिस ने किया गिरफ्तार -  नवादा |](https://khabre24.com/police-arrested-accused-mukesh-kumar-alias-mukesh-don-with-a-bounty-of-rs-50000-on-his-head/): नवादा : जिले में बीते दिनों मारपीट में घायल एक व्यक्ति की इलाज के क्रम में मौत के बाद पुलिस ने घटना के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जाता है कि 24 नवंबर 2024 को नेमदारगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत जलालपुर गांव में कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गयी जिसमें इलाज के क्रम में उसकी मृत्यु हो गयी। मृतक की पत्नी द्वारा दिए गये आवेदन के आधार पर नेमदारगंज थाना में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अनुसंधान के क्रम में छापामारी कर इस कांड में संलिप्त 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी पूर्व में ही की … - [जैन समाज ने मनाया जैन संत श्री विशल्य सागर महाराज का 48 वां अवतरण दिवस - नवादा |](https://khabre24.com/jain-community-celebrated-the-48th-birth-anniversary-of-jain-saint-shri-vishalya-sagar-maharaj/): नवादा : जैन धर्मावलंबियों द्वारा प्रख्यात दिगम्बर जैन संत संप्रति समंतभद्र श्रमण 108 मुनि श्री विशल्य सागर जी महाराज का 48 वां अवतरण दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित श्री दिगम्बर जैन मंदिर परिसर में रविवार को भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परंपरागत धार्मिक वातावरण में आयोजित भक्तिमय कार्यक्रम में पूरे विधि-विधान के साथ मुनिश्री की विशेष पूजा-अर्चना और आराधना की गई। कोटा (राजस्थान) से आए भक्ति-संगीत मंडली ने मुनिश्री के स्वागत व सम्मान में एक से बढ़कर एक भक्तिमय प्रस्तुति दी। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भक्तिगंगा में जमकर डुबकी लगाई। उपस्थित … - [तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक की मौत, तीन जख्मी - नवादा |](https://khabre24.com/one-dead-three-injured-after-being-hit-by-a-speeding-unidentified-vehicle/): नवादा : जिले के राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या 20 पर नेमदारगंज थाना क्षेत्र के फुलवां गांव के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से चार लोग जख्मी हो गए। ग्रामीणों के सहयोग से चारों को इलाज के लिए नवादा के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया। इलाज के क्रम में एक की मौत हो गई। मृतक शिवदानी मिस्त्री एक दिन पूर्व बेटी की शादी की थी। दूसरे दिन मौत से परिवार वालों में कोहराम मच गया। शेष तीनों जख्मियों की हालत में सुधार हो रहा है। चालक वाहन के साथ फरार होने में सफल रहा। पुलिस ने … - [पुलिस की खुली पोल , अवैध बालू लदे ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत - नवादा |](https://khabre24.com/police-exposed-young-man-dies-after-being-hit-by-a-tractor-loaded-with-illegal-sand/): नवादा : जिले के उग्रवाद प्रभावित: रोह थाना क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी जबकि दो गंभीर रूप से जख्मी हो गये। जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।जानकारी के मुताबिक, महरावां गांव निवासी अजीत यादव के पुत्र संटु कुमार की पछियारी बारा भट्ठे के पास ट्रैक्टर की चपेट में आने से मौत हुई है। घटना से आक्रोशित लोगों ने रोह बाजार में सिउर चौक पर शव रखकर घंटों सड़क जाम कर दी। लोग मौके पर एसपी को बुलाने और दोषी के खिलाफ कार्रवाई की मांग पर अड़े थे। … - [बालू तस्करी का धंधा जोरों पर, रोक पाने में खनन व पुलिस प्रशासन विफल -  नवादा |](https://khabre24.com/sand-smuggling-business-is-in-full-swing-mining-and-police-administration-fail-to-stop-it/): नवादा : जिले में बालू चोरी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। खनन व पुलिस प्रशासन धंधे पर रोक लगाने में विफल साबित हो रही है। ताज़ा मामला उग्रवाद प्रभावित मेसकौर प्रखंड का है । इलाके में बालू तस्करी का धंधा जोरों पर है। इस बावतअंचल अधिकारी अभिनव राज ने बताया कि घाटों की नीलामी नहीं हुई है, इसलिए नदी से बालू उठाव पूरी तरह प्रतिबंधित है। बावजूद तुंगी स्थित दाढ़र नदी से हर दिन करीब 200 ट्रैक्टर बालू मेसकौर प्रखंड क्षेत्र में पहुंच रहा है। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर और हाइवा के जरिये बालू की … - [बिहार -झारखंड सीमा पर यातायात नियमों की अनदेखी पर कई वाहनों से वसूला गया जुर्माना -  नवादा |](https://khabre24.com/fines-were-collected-from-many-vehicles-for-ignoring-traffic-rules-on-bihar-jharkhand-border/): नवादा : जिले के बिहार -झारखंड सीमा पर रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली समेकित जांच चौकी पर परिवहन विभाग द्वारा यातायात नियमों के उल्लंघन करने वाले वाहनों से जुर्माना वसूला गया। इस दौरान परिवहन विभाग के ईएसआई संदीप कुमार के अलावे अन्य कर्मी मौजूद रहे। बिहार में सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और यातायात नियमों को कड़ाई से लागू करने के लिए परिवहन विभाग ने कड़े कदम उठाए है। अब वाहन मालिकों को अनिवार्य रूप से हाई-सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट लगवानी होगी, अन्यथा उन्हें भारी जुर्माना देना पड़ रहा है। यह नियम बीते 1 अप्रैल 2025 से राज्यभर में सख्ती से … - [जिले में एचआईवी पॉजिटिव मरीजों की संख्या में लगातार हो रही वृद्धि - नवादा |](https://khabre24.com/the-number-of-hiv-positive-patients-is-continuously-increasing-in-the-district/): नवादा : ”सुरक्षा ही बचाव है” का नारा जिले में बुलंद होता नहीं दिख रहा है। लगातार जिले में नये एड्स मरीजों के मिलने का सिलसिला जारी है। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जिले में 110 लोग एचआइवी पॉजिटिव पाये गये हैं। जिले में एचआइवी एड्स के मरीजों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। सामाजिक संस्थाएं, समाजसेवियों व स्थानीय लोगो द्वारा जागरूकता कार्यक्रम को प्रभावी नहीं बनाया जा रहा है। एड्स से बचाव के लिए सरकारी योजनाओं की गूंज भी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में कम ही सुनाई पड़ती है। वर्तमान समय में जिले में कुल 3200 से ज्यादा … - [संत माइकल हाई स्कूल, पटना में मातृ दिवस समारोह – मातृत्व का अनमोल उत्सव - पटना ।](https://khabre24.com/mothers-day-celebration-at-st-michaels-high-school-patna-precious-celebration-of-motherhoo/): रवि रंजन । “माँ का प्यार घर की धड़कन होता है – स्थिर, निःस्वार्थ और मजबूत।” इसी भाव को साकार करता हुआ संत माइकल हाई स्कूल, पटना की प्राइमरी विंग में शनिवार को मातृ दिवस का उत्सव अत्यंत उल्लास और आत्मीयता के साथ मनाया गया। यह दिन उन माताओं को समर्पित था जो अपने अथाह प्रेम, बलिदान और मौन शक्ति से हर परिवार की नींव को मजबूती देती हैं। कार्यक्रम की शुरुआत सम्मानित अतिथियों – रेक्टर फादर नॉरबर्ट मेनेजेस, प्राचार्य फादर क्रिस्टु सवरिराजन, प्राइमरी स्कूल की उप-प्रधानाचार्या सिस्टर मैगदली बेक और हाई स्कूल की उप-प्रधानाचार्या डॉ. मारी डिक्रूज़ – के … - [सैनिकों के सम्मान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में निकाला तिरंगा यात्रा - नवादा |](https://khabre24.com/congress-workers-took-out-a-tricolour-march-in-the-city-in-honour-of-soldiers/): नवादा : जिला कांग्रेस अध्यक्ष सतीश कुमार उर्फ़ मंटन सिंह के निदेश पर जिला कांग्रेस कार्यालय से भगत सिंह चौक ,नगर थाना एवं अन्य तिरंगा यात्रा निकाला गया। हमारे भारत के सैनिक के सम्मान मे ये तिरंगा यात्रा भब्य कार्यक्रम का रूप लेते हुये नगर थाना के पास समाप्त किया गया । इस अवसर पर बंगाली पासवान प्रतिनिधि बिहार प्रदेश, अंजनी कुमार उर्फ़ पप्पू ने संयुक्त बयान मे कहा कि भारत के सैनिको ने आज पाकिस्तान क़ो सबक सिखाया आज का दिन हमारे सैनिक पर हमला करते रहे हम चुप रहे और पाकिस्तान के उग्रवादी हमें कमजोर समझते रहे जो … - [20 सूत्री की बैठक में विधायक द्वारा शिक्षा विभाग में फैले भ्रष्टाचार का मुद्दा पकड़ने लगा तूल -  नवादा  |](https://khabre24.com/in-the-20-point-meeting-the-issue-of-corruption-spread-in-the-education-department-by-the-mla-started-gaining-momentum/): नवादा : जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति ( 20 सूत्री ) बैठक में सदर विधायक विभा देवी द्वारा उठाया गया शिक्षा विभाग में अरबों रूपये के घोटाले का मामला तुल पकड़ने लगा है । प्राथमिक , मध्य , उच्च एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों की साफ-सफाई के लिए प्रतिनियुक्त हाउस कीपर के पारिश्रमिक की राशि का विभागीय बंदरबांट से जहाँ गरीब मजदूरों का आर्थिक शोषण हो रहा है वहीँ सरकारी राजस्व का लूट भी किया जा रहा है । पिछले दिनों कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति 20 सूत्री की बैठक की अध्यक्षता कर रहे प्रभारी मंत्री जिला सह नगर विकास एवं आवास मंत्री को … - [विधायक ने किया पुस्तकालय भवन का उद्घाटन - नवादा  |](https://khabre24.com/mla-inaugurated-the-library-building/): नवादा : सदर विधायक विभा देवी ने शनिवार को विधायक मद् से नवनिर्मित पुस्तकालय भवन का उद्घाटन विशेष पूजा अर्चना के बाद फीता काट कर किया । सदर प्रखण्ड के भदोखरा पंचायत अंतर्गत शंकरपुर गोनी में 8 लाख 90 हजार रूपये की राशि व्यय कर पुस्तकालय भवन का निर्माण किया गया है । इस भवन से स्थानीय लोगों को बहुमुखी सुविधाएँ मिल पायेगी । सैकड़ों ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए उनके द्वारा किये गए इस नेक कार्य की जमकर सराहना की । विधायक ने भवन की गुणवत्ता और सुंदरता देख कर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ग्रामीणों से अपील … - [राष्ट्रीय लोक अदालत में 597 मामलों का हुआ निपटारा - नवादा |](https://khabre24.com/597-cases-settled-in-national-lok-adalat/): नवादा : व्यवहार न्यायालय परिसर में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज आशुतोष कुमार झा, न्यायिक अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्राधिकार के सचिव कुमारी सरोज कृति, धीरेंद्र कुमार पांडे, अपर समाहर्ता चंद्रशेखर आजाद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर अदालत की कारवाई का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अध्यक्ष आशुतोष कुमार झा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के कार्य में जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग मिल रहा है। लोक अदालत पक्षकारों के बीच के मतभेद को दूर करने एवं उत्पन्न विवाद को समाप्त करने में सहयोग … - [शराब क्रय-विक्रय, बाइक चोरी समेत विभिन्न आरोपों के छह फरार गिरफ्तार - नवादा |](https://khabre24.com/six-absconding-accused-arrested-on-various-charges-including-buying-and-selling-of-liquor-bike-theft/): नवादा : जिले की अकबरपुर पुलिस द्वारा फरार बांछित अपराधियों के विरुद्ध गिरफ्तारी अभियान जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में छापामारी कर छह बांछित आरोपियों को गिरफतार कर स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष संजीत राम ने बताया कि थाना कांड संख्या 233/25 दिनांक 9/5/25 धारा 317(4)/ 317(5) BNS के प्राथमिकी अभियुक्त .टुना यादव पिता अर्जुन यादव ग्राम मांडी थाना रजौली को गिरफ्तार कर लिया। इनके द्वारा मोटरसाइकिल की चोरी की गई थी। इसी क्रम में थाना कांड संख्या 234/25 के प्राथमिकी अभियुक्त राजा राजवंशी पिता मुंशी राजवंशी ग्राम सिरपत, संजय राजवंशी पिता तुलसी राजवंशी,.संजय राजवंशी पिता … ## Pages - [Home](https://khabre24.com/) - [Blog](https://khabre24.com/blog/) - [Home](https://khabre24.com/home/) [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)