BiharLife StyleState

श्रद्धा और उल्लास के साथ मना भगवान महावीर की जयंती – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

शांति और अहिंसा का संदेश देने वाले भागवान महावीर की जयंती गुरुवार को नवादा में जैन समाज के द्वारा बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।
शुभ अवसर पर सुबह में जैन मंदिर नवादा से एक प्रभात फेरी निकाली गई जिसमें सभी समाज के लोग लाल पीले वस्त्रों में भगवान महावीर के संदेश का जयकारा लगाते हुए चल रहे थे।
प्रभात फेरी शहर का प्ररिभरमण करते हुए वापस जैन मंदिर नवादा पहुंचा। जहां भगवान का अभिषेक शांतिधारा एवं पूजापाठ किया गया।
इसके बाद जैन समाज के लोगो के बीच भगवान के रथ पर भगवान के साथ बैठने के लिए डाक की बोली लगी। डाक की बोली बोलने वालों को भगवान के रथ में बैठने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
दोपहर में भगवान को एक
सुसज्जित रथ पर विराजमान कर शोभा सोभा यात्रा निकाली गई। इसमें जैन समाज के सभी सदस्य स्वेत व पीले वस्त्रों में नाचते गाते भजन गाते चल रहे थे। शोभा यात्रा में बाजा गाजा, घोड़ा , धोल – माजिरा बज रहे थे। यात्रा शहर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस जैन मंदिर नवादा पहुंची।
जैन समाज के सभी लोगो ने अपने अपने घरों के आगे रथ पर विराजमान भगवान की आरती किया। पूरे यात्रा के समय शहर के विभिन्न मार्गो पर लोगों के द्वारा पेयजल,सरबत एवं फल आइसक्रीम की वव्यस्था की गई थी।
शोभा यात्रा के समापन के पश्चात् समाज के सभी लोगों ने एक साथ बैठ कर सामूहिक भोजन किया।
संध्या समय जैन मंदिर में भव्य महा आरती की गई एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें भजन, गीत एवं प्रश्नोत्तर कार्यक्रम किए गए।
संपूर्ण कार्यकर्म में जैन समाज नवादा के संजय जैन, ज्ञानचंद जैन,उदय जैन,अभय जैन,मनोज जैन,मुकेश जैन,विजय जैन,विनोद जैन,अजीत जैन एवम् जैन महिला मिलन की सदस्य चंदा जैन,ममता जैन,मीना जैन,रीता जैन, राजुल जैन,संतोष जैन,कंचन जैन,विनिता जैन एवम् जैन युवा संगठन के संदीप जैन,अभिषेक जैन,आलोक जैन,निशांत जैन,ऋषभ जैन,,राज जैन,आयुष जैन आदि सदस्य उपस्थित रहे एवम् अपना भरपूर सहयोग दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button