AdministrationBiharState

राजनितिक सहभागिता को ले बैठक – नवादा |

जिलाधिकारी उदिता सिंह के आदेश के आलोक में आज समाहरणालय के सभागार में बिहार में अत्यन्त पिछड़े वर्गों की राजनीतिक सहभागिता के संबंध में अधिकारियों के साथ मार्ग दर्शन किया गया।
अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान के द्वारा अति पिछड़े वर्गाें के लिए राज्य आयोग बिहार, पटना का आयोजक है।
बिहार में अत्यन्त पिछड़े वर्गों की राजनीतिक सहभागिता के अध्ययन के लिए स्थानीय जानकारी, व्यक्तिगत सूचनाएं, पारिवारिक सूचनाएं, रहन-सहन की स्थिति, राजनीतिक क्षेत्र में भागीदारी, आर्थिक स्थिति, ऋणग्रस्ता के संबंध में स्थानीय अधिकारियों को विशेष जानकारी से अवगत कराया गया। उल्लेखनीय है कि बिहार में अत्यन्त पिछड़े वर्ग में राजनीतिक सहभागिता के संबंध में अनुग्रह नारायण सिंह समाज अध्ययन संस्थान, पटना के द्वारा सर्वे किया जा रहा है।
बैठक में श्री उमेश कुमार भारती अनुमंडल पदाधिकारी सदर, श्री आदित्य कुमार पियूष अनुमंडल पदाधिकारी रजौली, श्री सत्येन्द्र प्रसाद जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, श्री विश्वजीत कुमार नजारत उप समाहर्ता,कार्यपालक पदाधिकारी नगर परिषद नवादा, हिसुआ, वारिसलीगंज के साथ-साथ कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button