गणतंत्र दिवस को लेकर किया गया बैठक – धमदाहा / पुर्णिया |

गणतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर धमदाहा अनुमंडल कार्यालय वेश्म में अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार के अध्यक्षता में बैठक आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार ने गणतंत्र दिवस से संबंधित विशेष चर्चा करते हुए बताया कि 8:50 बजे शहीद स्मारक में झंडा तोलन किया जाएगा। 9:00 बजे क्रीड़ा मैदान में अनुमंडल वासियों को संबोधित करेंगें। 9:30 बजे धमदाहा अनुमंडल कार्यालय में 9:40 बजे प्रखंड में 9:50 बजे में अधिवक्ता संघ 10:00 बजे राजस्व ग्राम कचहरी में 10:10 बजे में अवर निबंधक कार्यालय में 10:25 बजे धमदाहा अंचल पुलिस कार्यालय में 10:35 बजे में धमदाहा थाना 10:50 बजे में अनुमंडलीय अस्पताल 11:00 बजे अनुसूचित जनजाति उच्च विद्यालय मुगलिया पुरंदाहा धमदाहा 11:15 बजे महादलित बस्ती में झंडात्तोलन किया जाऐगा। मौके पर भूमि उपसमाहर्ता विनय कुमार वरिय उपसमाहर्ता कुमार श्वेतम अनुमंडल निर्वाचन पदाधिकारी आशुतोष कुमार मिश्र
प्रखंड प्रमुख केंन्दुला देवी नगर पंचायत उपाध्यक्ष मीना कुमारी राजद प्रखंड अध्यक्ष संजय रजक भाजपा के प्रदेश सदस्य सुनील कुमार सिंह प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय चंद्र राजस्व अधिकारी कमल कांत सिंह अधिकारी अजीत कुमार सिंह मनरेगा पीओ नीरज कुमार प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम जीवन सिंह सहित उपस्थित थे।