बूथ सशक्तिकरण को ले बैठक – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
ज़िला भाजपा कार्यालय में बूथ सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की गयी। मुख्य अतिथि के रूप में नवादा लोकसभा क्षेत्र प्रभारी सांसद राकेश सिन्हा( राज्यसभा सांसद) ने सभी सदस्यों को सम्बोधित किया।अभियान हेतु 31 सदस्य तथा 9 आमंत्रित सदस्य चुने गए।
सर्व प्रथम राकेश सिन्हा ने सभी सदस्यों का परिचय हुआ। जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्नार ने बैठक की अध्यक्षता की।
बैठक में आगे की योजना तय हुई।
बैठक में निर्णय हुआ कि,
1) बूथों पर कम मत मिलने का कारण पता लगाना।
2) बूथों पर समिति बना कर उन कारणों का निदान करना
3) इन बूथों के लाभार्थियों से सम्पर्क करना
4) निरंतर जन सम्पर्क करना
5) जल्द से जल्द पन्ना प्रमुख एवं बूथ कमिटी बनाना
समिति का एक वाट्सएप ऐप ग्रूप बना लिया गया है,
समिति के संयोजक- प्रो॰ विजय कुमार सिन्हा जी
सह संयोजक- अनिल मेहता जी एवं नवीन केशरी जी
महिला प्रतिनिधि- गौरी रानी जी
IT प्रतिनिधि- अभिजीत कुमार जी बनाए गए।
बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष बीरेन्द्र सिंह जी, विनय सिंह जी, पूर्व सिवील सर्जन डॉक्टर विमल प्रसाद सिंह जी, महामंत्री रामानुज कुमार, शैलेंद्र कुमार शर्मा, नरेश वर्मा, ज़िला उपाध्यक्ष विजय पांडेय, प्रियरंजन श्रीनिवास, रामदेव यादव, प्रताप रंजन, अरविंद गुप्ता, सतीश सिन्हा, ज़िला प्रवक्ता गोपाल कुमार सोनू, अवणिकांत भोला, ज़िला कोषाध्यक्ष जितेंद्र पासवान, युवा मोर्चा अध्यक्ष रविराज, मीडिया प्रभारी नंद किशोर चौरसिया, अशोक चौहान, निरंजन सिंह महेश कुमार फूहि, अबु सलाम वारिस, उपेन्द्र चंद्रवंशि, आज़ाद चंद्रशेखर सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।