International

पंचतत्व में हुये विलीन – पश्चिम चंपारण |

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा (सीटू) बेतिया के पुराने साथी का. चित्रगुण का निधन सभा भवन में ही 15.5.22 को संध्या हो गया। उनका दाह संस्कार आज तिरहुत मुख्य केनाल के किनारे हो गया।
का. चित्रगुण पिछले 40 साल से रिक्शा मजदूर सभा भवन में ही रहते थे। सभा भवन के मुख्य द्वार का चाभी उन्ही के पास रहता था। उनको मजदूर सभा द्वारा हर प्रकार की सहायता दी जाती थी।

उनके निधन पर रिक्शा मजदूर सभा की कमिटी गहरा दुख व्यक्त करती है। दाह संस्कार में बिहार राज्य रिक्शा मजदूर सभा के अध्यक्ष प्रभुराज नारायण राव, महासचिव शंकर कुमार राव, खेतिहर मजदूर यूनियन के जिला मंत्री प्रभुनाथ गुप्ता, माकपा के बेतिया लोकल कमिटी के सचिव सुशील श्रीवास्तव, तांगा चालक कल्याण संघ अध्यक्ष प्रकाश वर्मा, ई रिक्शा चालक संघ के महासचिव नीरज बरनवाल, डी वाई एफ आई के जिला मंत्री का. हनीफ, राधेश्याम, छोटेलाल, शम्भु प्रसाद, राम कुमार, आस महमद, राजेश तिवारी, छउक, सुकदेव साह आदि शामिल थे। का. चित्रगुण का लड़का सोनू कुमार ने मुखाग्नि दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button