शादी का झांसा देकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पीड़िता ने थाने में दर्ज कराई शिकायत – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में एक गांव में नाबालिग लड़की के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया । बाद में युवक शादी करने से इंकार कर गया।
इस बावत पीड़िता की शिकायत पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पीड़िता के गांव में आरोपित का ननिहाल बताया गया है। गुरुवार को हुई घटना के बावत थाना में शिकायत दर्ज कराई गई।
थानाध्यक्ष शिशुपाल ने बताया कि किशोरी के आवेदन पर अजीत कुमार नामक युवक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
गुरुवार को ग्रामीणों ने दोनों को एक साथ पकड़ा था। पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने पंचायत कर दोनों का विवाह कराने का प्रस्ताव रखा। लेकिन, युवक शादी से इंकार कर गया। तब थाना में प्राथमिकी के लिए आवेदन दे कार्रवाई की मांग की है।
दरअसल, आरोपित युवक ने लड़की को प्रेम जाल में फांस लिया था। करीब एक साल तक उसका यौन शोषण किया। इस क्रम में शादी का आश्वासन दिया था।
ग्रामीणों का कहना है कि युवक लंबे समय से शारीरिक संबंध बना रहा था। बालिग हो जाने के बाद शादी करने का झांसा देकर ऐसा कर रहा था। अब लड़का शादी करने से मुकर रहा है।
ऐसे में मामला थाना-पुलिस तक पहुंच गया। पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई आरंभ की है।