BiharEntertainmentLife StyleMaharashtraState

नवादा के लाल का केबीसी में हुआ चयन –  नवादा |

खेलेंगे फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट, परिवार में जश्न का माहौल

रवीन्द्र नाथ भैया |

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के पॉपुलर शो कौन बनेगा करोड़पति में नगर क्षेत्र के रहने वाले रजत शर्मा का चयन हुआ है। रजत शर्मा को फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्लेयर के रूप में चयनित किया गया है। इस चयन से रजत और उनके पूरे परिवार के लोग काफी उत्साहित हैं।
रजत शर्मा मूलतः नगर के न्यू एरिया, गढ़पर इलाके के निवासी हैं।
उमेश शर्मा के पुत्र रजत शर्मा के लिए यह उपलब्धि किसी सपने के साकार होने से कम नहीं है। फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट प्लेयर गेम को जीतकर ये केबीसी के हाट सीट पर बैठ सकते हैं और अपने सपनों को साकार कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि दो राउंड में इनका इंटरव्यू भी हो चुका है। जिसमें टेलीफोनिक व वीडियोकालिंग के माध्यम से इनका इंट्रोडक्शन, पर्सनल कम्यूनिकेशन स्कील की परख की गई। इन सभी में ये पास हो चुके हैं। रजत ने आगे बताया कि वे 04 अक्टूबर को केबीसी के लिए मुंबई पहुंचेंगे। फिलहाल उनका सारा ध्यान जेनरल नालेज व करेंट अफेयर्स पर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button