BiharState

डीएम समेत अधिकारियों ने 48 पंचायतों में योजनाओं का लिया जायजा – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

उच्च पदाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला स्तर/अनुमंडल स्तर एवं प्रखंड/अंचल स्तर के पदाधिकारियों के द्वारा जिले के 48 पंचायतों के विभिन्न योजनाओं का स्थलीय भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। सभी पदाधिकारियों को एक-एक पंचायत आवंटित किया गया था।
जिलाधिकारी उदिता सिंह के द्वारा हिसुआ प्रखंड के बजरा गाॅव का स्थलीय भ्रमण करते हुए निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी स्वयं बजरा महादलित गाॅव के दर्जनों घरों में स्वयं जाकर नल जल योजना, आंगनबाड़ी, शिक्षा, पेंशन, राशन आदि के संबंध में स्थानीय लोगों से फिडबैक प्राप्त किय। गाॅव के प्रारम्भ में लोहिया स्वच्छता अभियान के द्वारा सामुहिक शौचालय बनाया गया था, जो जीर्ण-शीर्ण अवस्था में था। जिलाधिकारी ने तत्काल प्रखंड विकास पदाधिकारी रितेश कुमार को सख्त निर्देश दियु कि इसकी साफ-सफाई कराकर उपयोगी बनायें। जिलाधिकारी ने गाॅव भ्रमण के समय काफी संख्या में मिट्टी का घर बना हुआ देखा। उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि अभी तक मिट्टी का घर क्यों है। सभी वांछित व्यक्तियों को मुख्यमंत्री आवास योजना से लाभ दिलाना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने गाॅव में घूम-घूम कर नल जल योजना का स्वयं निरीक्षण किये। नल जल योजना के पानी टंकी के पास एक नल खुला पाया गया। जिलाधिकारी ने स्थानीय मुखिया को जल के महत्ता के संबंध में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह पेय जल की बर्बादी है। दो घंटे के अन्दर टाॅप लगाना सुनिश्चित करें।
पानी की बर्बादी बर्दाश्त नहीं की जायेगी।
जिलाधिकारी ने स्थानीय लोगों से सभी योजनाओं के संबंध में फिडबैक प्राप्त किया। छोटे-छोटे बच्चियों से स्कूल जाने के संबंध में पूछा गया और स्थानीय अविभावकों से अपील किया गया कि अपने बच्चियों को स्कूल अवश्य भेजें।
पढ़ लिखकर बेटियां परिवार और समाज का नाम रौशन करेगी। स्थानीय लोगों ने टीम डीलरों के संबंध में शिकायत दर्ज कराया जिसमें सुखी सिंह, नयना सिंह आदि लोगों ने बताया कि निर्धारित प्रति परिवार के प्रति सदस्य पर 10 किलो के बदले 08 किलो अनाज दिया जाता है। शिकायत के आलोक में हिसुआ प्रखंड के एमओ पर विधि-सम्मत कार्रवाई करने का निर्देश जिला आपूर्ति पदाधिकारी को दिया गया।
स्थानीय लोगों ने आवास योजना का लाभ, नल जल, पक्की नली गली, पानी सोख्ता आदि के संबंध में शिकायत किय। जिलाधिकारी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि गाॅव में काफी संख्या में जल जमाव है, इससे विभिन्न प्रकार की बीमारियां फैल सकती है। इसके निदान के लिए काफी संख्या में पानी सोख्ता निर्माण कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने स्वयं छोटे-छोटे बच्चियों को अपनी ओर आकृष्ट कर बड़े प्यार से कहा कि प्रतिदिन स्कूल जाओ मन से पढ़ो तो एक दिन महान बनोगी।
निरीक्षण के समय
सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, रितेश कुमार प्रखंड विकास पदाधिकारी, लव कुश कुमार अंचल अधिकारी, श्री राजीव कुमार स्टोनो, के साथ-साथ स्थानीय अधिकारी/जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button