AdministrationBiharState

पैक्स गोदाम व धान अधिप्राप्ति केन्द्र का लागातार औचक निरीक्षण करें पदाधिकारी:-डीएम – नवादा |

समाहरणालय कार्यालय कक्ष में डीएम उदिता सिंह ने खरीफ विपणन मौसम 2022-23 अन्तर्गत धान अधिप्राप्ति के लिए विडियो कॉफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को कईआवश्यक निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि धान अधिप्राप्ति में वास्तविक किसान छूटे नहीं।
उन्होंने सभी बीडीओ को निर्देशित करते हुए कहा कि किसान सलाहकार एवं कृषि समन्वयक से धान बिक्रय करने वाले इच्छुक किसानों की सूची बना लें, जिसमें किसानों का नाम, मोबाईल नंबर, धान की मात्रा होना जरूरी है।
पंचायतों में स्थित पैक्स गोदाम तथा धान अधिप्राप्ति केन्द्र का पदाधिकारी लागातार औचक निरीक्षण करना सुनिश्चित करें। निबंधित किसानों से ही धान का क्रय किया जायेगा। विशेष अभियान चलाकर इच्छुक सभी किसानों का एक सप्ताह के अन्दर निबंधन कराना सुनिश्चित करें। इसके लिए सभी बीडीओ, सीओ तथा बीसीओ को निर्देश दिया गया कि पैक्सों तथा धान अधिप्राप्ति केंद्रों में लागातार मॉनेटरिंग करते रहें।
डीएम श्रीमती सिंह ने कहा कि धान अधिप्राप्ति के बाद किसानों के धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य का भुगतान 24 घंटे के अन्दर उनके बैंक खाता में करना सुनिश्चित करें। धान अधिप्राप्ति की सीमा रैयत किसान से 250 क्विंटल और गैर रैयत किसान से 100 क्विंटल की मात्रा निर्धारित है।
डीएम ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि धान अधिप्राप्ति का विभाग द्वारा दिये गए डिजाईन का प्रखंडों और मुख्य सड़कों पर होर्डिंग व फ्लैक्सी संस्थापित कर व्यापक प्रचार-प्रसार करायें। धान अधिप्राप्ति संबंधित जानकारी, सुझाव तथा कठिनाईयों के निराकरण के लिए विभाग का टॉल फ्री नम्बर-18001800110 पर सम्पर्क स्थापित किया जा सकता है।
इच्छुक किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर निबंधन व भूमि संबंधित विवरण अपलोड कर सकते है। निबंधन के पश्चात किसान जिले के किसी भी चयनित क्रय केन्द्र के माध्यम से अपने धान की बिक्री कर सकते हैं।
मौके पर अपर समाहर्त्ता श्री उज्ज्वल कुमार सिंह, ओएसडी मो मुस्तकीम, सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, रजौली एसडीओ आदित्य कुमार पियूष, डीपीआरओ सत्येन्द्र प्रसाद तथा डीसीओ शशिकांत शशि के अलावा जिले के सभी बीडीओ एवं बीसीओ सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button