BiharLife StylePoliticalState
अमित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओ ने तैल चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी – पूर्णिया ।

संतोष कुमार ।
भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित सिंह की प्रथम पुण्यतिथि पर भाजपा धमदाहा मंडल नेहरू चौक स्थित धर्मशाला प्रांगण में भाजपा मंडल अध्यक्ष कुमार राघवेंद्र उर्फ बोनी सिंह के अध्यक्षता में उनके तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सुनील कुमार सिंह मंडल उपाध्यक्ष कैलाश मेहता मंडल उपाध्यक्ष छोटे लाल महतो किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष दीपक कुमार सिंह अति पिछड़ा मंच मोर्चा अध्यक्ष प्रभाकर ठाकुर अंबिका प्रसाद मेहता ओझा बाबा सबों ने पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किए। स्वर्गीय अमित सिंह के भाजपा युवा मोर्चा, पूर्णिया के जिलाध्यक्ष थे और जिनका निधन पीछले वर्ष कोरोना महामारी के कारण हो गया था।