
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के उग्रवाद प्रभावित मेसकौर प्रखंड में मंगलवार को दोपहर बाद करीब पांच बजे शाम में मेघ गर्जन के साथ विभिन्न भागों में हल्की वर्षा हुई। इसी इस दरम्यान प्रखंड क्षेत्र के सीतामढ़ी थाना अंतर्गत सहवाजपुर पंचायत की मिल्की गांव निवासी विगन यादव के पुत्र प्रदीप यादव अपने मवेशियों के चराने के लिए अपने गांव के बधार मे था। वर्षा आते ही मवेशियों के स्वामी प्रदीप यादव जानवरों को घर लेकर वापस लौट रहा था। इसी बीच आहर में गाय के ऊपर व्रजपात हो गया। जिससे एक गाय की मृत्यु घटनास्थल पर हो गई एवं दूसरी गाय पूरी तरह से घायल हो गई ।उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। जानवरों की स्वामी ने बताया की बज्रपात से 100 मीटर दूर खड़े थे। गनमत रही कि मवेशियों के स्वामी बिल्कुल सुरक्षित है।
उन्होंने बताया कि दोनों गायों से लगभग ₹40000 का आर्थिक नुकसान हुआ है।