BiharPoliticalState

ओंकार बने लोजपा किसान प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, पार्टी नेताओं ने दी बधाई |

नवादा :  जिले के खनवां गांव निवासी ओंकार कुमार पिता दिनेश सिंह को लोक जनशक्ति पार्टी किसान प्रकोष्ठ (रामविलास) का नवादा जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। इसके साथ ही पूर्व जिलाध्यक्ष सत्यम प्रियदर्शी को किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव के पद पर नियुक्त किया गया है।
किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर ने जिलाध्यक्ष पद पर मनोनयन का पत्र जारी किया। प्रदेश अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि पूर्ण मुस्तैदी एवं तन मन धन से पार्टी को संगठित, मजबूत एवं जुझारू बनाने का काम करेंगे।
इस मनोनयन पर पार्टी के स्थानीय नेताओं ने खुशी जताते हुए नए अध्यक्ष को बधाई दी है।
मनोनयन पर अपनी प्रतिक्रिया में ओंकार कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के हाथों को मजबूत करने का काम करेंगे। चिराग पासवान राज्य व देश के उभरते हुए मजबूत नेता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button