BlogCrimeState

खलिहान में हुई अग्निकांड की घटना में चार लाख रुपए मूल्य का धान -पुआल खाक – नवादा |

नवादा  जिले के गोविंदपुर प्रखंड थाली थाना क्षेत्र के एकतिया गांव के खलिहान में अहले सुबह अग्निकांड की घटना में तीन किसानों के चार लाख रुपए मूल्य का धान -पुआल जलकर खाक हो गया। घटना के बाद किसानों व पशुओं के समक्ष भोजन व चारे की समस्या उत्पन्न हो गई है।
बताया जाता है कि अहले सुबह उमेश यादव,भावे प्रसाद व चन्द्र प्रसाद के खलिहानों से उठती आग की लपटों को देख ग्रामीण खलिहान की ओर दौड़ पड़े। सूचना अग्निशमन विभाग को दी गयी। अग्निशमन विभाग व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन धान व पुआल जलकर खाक हो गया। अग्निकांड के कारणों का पता नहीं चल सका है।
पीड़ित किसानों ने अंचल अधिकारी संजीव कुमार से फसल का मुआवजा दिलाने का आग्रह किया है। अंचल अधिकारी ने राजस्व कर्मचारी से फसल क्षतिपूर्ति का आकलन कर प्रतिवेदन चौबीस घंटे के अंदर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button