
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u254505894/domains/khabre24.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4715
रवि रंजन ।
पटना : दुर्गा पूजा के अवसर पर पटना में भी अब डांडिया नाइट की संस्कृति तेजी से विकसित हो रही है। इसी कड़ी में राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित चर्चित लिट्रा पब्लिक स्कूल में भी डांडिया नाइट का आयोजन किया गया। यह डांडिया नाइट कार्यक्रम अंतराराष्ट्री साहित्यिक संस्था सामयिक परिवेश, लिट्रा जूनियर ऑर्गेनाजेज और लिट्रा पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित था।
यह यह कार्यक्रम 5बजे संध्या से शुरु होकर देर रात तक चलता रहा और लोग डांडिया डांस स्टिक के साथ डांडिया रास खेलते रहे और झूमते रहे। खास बात ये थी कि इस कार्यक्रम में छोटे छोटे बच्चे रंग बिरंगे अंगिया चोली में अपने नन्हें हाथों में डांसिंग स्टिक लिए संगीत के धुनों पर थिरकते देखे गये। ये बच्चे तो खुद तो भरपूर मस्ती में थे ही साथ ही इनके मासूम नृत्य और हाव-भाव लोगों का मनोरंजन भी कर रहे थे।
इसके अतिरिक्त आम लोग भी रंग बिरंगे कपड़ों में डांडिया स्टिक लिए अपना और दूसरों का मनोरंजन कर रहे थे। इस कार्यक्रम में सभी उम्र के लोगों ने हिस्सा लिया। पटना के विभिन्न हिस्सों से और खास कर पाटलीपुत्रा कॉलोनी के निवासियों ने भारी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लिया।
स्कूल की डाइरेक्टर एकेडमी और सामयिक परिवेश की संस्थापिका ममता मेहरोत्रा ने मौके पर बताया कि यह डांडिया नाइट खास और अलग इसलिए था कि इसमें कोई वीआईपी गेस्ट नहीं थे। यह आम लोगों के लिए था। आमलोग ही गेस्ट थे। हां, स्कूली बच्चे जरूर इस कार्यक्रम की खूबसूरती थे, बड़े बुजुर्गों ने भी इसमें शिरकत कर इस कार्यक्रम को समृद्ध किया। उन्होंने कहा कि यह मनोरंजन से भरपूर रहा।
Deprecated: htmlspecialchars(): Passing null to parameter #1 ($string) of type string is deprecated in /home/u254505894/domains/khabre24.com/public_html/wp-includes/formatting.php on line 4715