BiharPoliticalState

नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के निमित मतदाता सूची के प्रारूप का हुआ प्रकाशन – पश्चिम चंपारण |

दावा/आपत्ति दर्ज करने की अंतिम तिथि 10 जून 2022 निर्धारित

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। नगरपालिका आम निर्वाचन, 2022 के निमित नगर परिषद नरकटियागंज, बगहा एवं नगर पंचायत चनपटिया तथा नवगठित नगर पंचायत, लौरिया का मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन 28 मई 2022 को कर दिया गया है।

सर्वसाधारण के निरीक्षण के लिए नरकटियागंज नगर परिषद अंतर्गत प्रारूप मतदाता सूची को अनुमंडल कार्यालय, नरकटियागंज, नगर परिषद कार्यालय, नरकटियागंज, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, नरकटियागंज, मुख्य डाकघर, नरकटियागंज, शिकारपुर थाना, नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों के प्रमुख स्थानों/सरकारी भवनों पर मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन कर दिया गया है।

नगर पंचायत, लौरिया अंतर्गत नगर पंचायत कार्यालय, लौरिया, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, लौरिया, मुख्य डाकघर, लौरिया, लौरिया थाना, नगर परिषद क्षेत्र के सभी वार्डों के प्रमुख स्थानों/सरकारी भवनों पर प्रकाशित कर दिया गया है। नगर पंचायत, चनपटिया अंतर्गत नगर परिषद, चनपटिया, प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय, चनपटिया, डाकघर, चनपटिया, प्रा0 स्वा0 केन्द्र, चनपटिया, चनपटिया थाना में प्रकाशित कर दिया गया है। इसी तरह नगर परिषद, बगहा के मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन सार्वजनिक जगहों पर कर दिया गया है।

मतदाता सूची के प्रारूप प्रकाशन से संबंधित दावा/आपत्ति दर्ज करने हेतु संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा प्रपत्र-1 जारी किया गया है। मतदाता सूची में नाम दर्ज करने के लिए सभी दावा प्रपत्र-2 में तथा सूची में दर्ज नाम के विरूद्ध सभी आपत्तिया प्रप-3 में 10 जून 2022 तक दायर की जा सकती है। दावा/आपत्ति रिवाईजिंग ऑथिरिटी को संबोधित किये जायेंगे तथा या तो रिवाईजिंग ऑथिरिटी के समक्ष उपस्थापित किये जायेंगे या डाक द्वारा इस प्रकार भेजे जायेंगे ताकि उन्हें 10 जून 2022 तक प्राप्त हो सके।

नगर परिषद, नरकटियागंज के वार्ड सख्या-01 से 08 से संबंधित दावा/आपत्ति के लिए सुश्री समीना खातुन, राजस्व पदाधिकारी, मोबाईल नंबर-8787603133 से सम्पर्क किया जा सकता है। इसी तरह वार्ड नंबर-09 से 16 तक के लिए राहुल कुमार, अंचल अधिकारी, मोबाईल नंबर-8544412742, वार्ड नंबर-17 से 25 तक के लिए सतीश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोबाईल नंबर-9798522290 पर संपर्क किया जा सकता है।

दावा/आपत्ति हेतु नगर पंचायत, लौरिया के वार्ड नंबर-01 से 04 के लिए शशिरंजन कुमार, राजस्व पदाधिकारी, मोबाईल नंबर-9958399160, वार्ड नंबर-05 से 09 के लिए संजय कुमार, अंचल अधिकारी, मोबाईल नंबर-8544412740 एवं वार्ड नंबर-10 से 14 के लिए आदित्य कुमार दीक्षित, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोबाईल नंबर-9431818141 पर संपर्क किया जा सकता है।

नगर पंचायत, चनपटिया के वार्ड नंबर-01 से 08 के लिए मनोरंजन कुमार पाण्डेय, प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोबाईल नंबर-9431818139 एवं वार्ड नंबर-09 से 15 तक के लिए राकेश कुमार, अंचल अधिकारी, मोबाईल नंबर-8544412735 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी तरह नगर परिषद, बगहा के वार्ड नंबर-01 से 07 तक के दावा/आपत्ति के लिए जयराम चौरसिया, प्रखंड विकास पदाधिकारी, वार्ड नंबर-08 से 14 तक के लिए राजीव रंजन कुमार श्रीवास्तव, अंचल अधिकारी, वार्ड नंबर-15 से 22 तक के लिए सुश्री कौशिकी चौबे, राजस्व अधिकारी, वार्ड नंबर-23 से 30 तक के लिए कुमार प्रशांत, प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं वार्ड नंबर-31 से 35 तक के लिए अभिषेक आनंद, अंचल अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button