BiharPoliticalState

नियोजित शिक्षक संघ के पुनः अध्यक्ष बने रविन्द्र पाण्डेय – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद तथा चुनाव पर्यवेक्षक राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में नरहट प्रखण्ड का चुनाव कराया गया। सर्वसम्मति से पुनः रविन्द्र पाण्डेय निर्विरोध प्रखंड अध्यक्ष चुने गए।
जैसे ही रविंद्र पांडेय के निर्वाचन की घोषणा हुई उपस्थित शिक्षकों ने उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया। रविंद्र पांडेय 15 वर्षों से लगातार प्रखंड अध्यक्ष बने हुए हैं।
जिलाध्यक्ष रामजी प्रसाद, उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद उर्फ लालो, जिला सचिव अजय कुमार, सहित जिला कमेटी की टीम ने निर्वाचित अध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर प्रखंड का बागडोर संभालने की जिम्मेदारी दी।
चुनाव से पूर्व जिलाध्यक्ष ने शिक्षकों को अपने कर्तव्यों का बोध कराते हुए संगठन की मजबूती तथा मजबूती के परिणाम पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि 4000 रूपये से लेकर 40000 रुपए तक का वेतन पाना संघर्ष का ही परिणाम है। पेंशन तथा पूर्ण वेतनमान पाना बाकी है। इसके लिए हमेशा तैयार भी रहना होगा।
नरहट प्रखंड के शिक्षकों ने अपने प्रतिनिधियों को माल्यार्पण कर अंग वस्त्र प्रदान किया। शिक्षक कृष्णनंदन कुमार ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
नरहट प्रखंड के नियोजित शिक्षकों का चुनाव लोकतांत्रिक तरीके से बीआरसी प्रांगण में कराया गया।
अध्यक्ष के साथ ही अन्य पदों पर भी निर्वाचन हुआ। जिसमें सचिव पद पर मुकेश कुमार ,कोषाध्यक्ष पद पर नवीन निराला, कार्यालय सचिव नवीन कुमार, मिडिया प्रभारी तुलसी प्रसाद, उपाध्यक्ष पद पर ज्योति कुमारी, पूजा कुमारी, मोहम्मद शफीक उर रहमान ,पूनम कुमारी, गायत्री कुमारी, संयुक्त सचिव पद पर किरण कुमारी, पंकज नयन, पिंटू कुमार ,अरविंद कुमार, कृष्ण नंदन कुमार ,मनोज कुमार सहित कई प्रतिनिधि का सर्वसम्मति से निर्विरोध चयन किया गया।
मौके पर पूर्व बीआरपी उमेश प्रसाद, गोपाल राजवंशी, संजय कुमार सहानी, आदमी इशरत परवीन, संगीता, रेणु कुमारी, पूनम कुमारी, फलत बानो, मोहम्मद इबरार सहित सैकड़ों शिक्षक शिक्षिका उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button