BiharCrimeState

संपत्ति के लिए रिश्ते का खून, पिटाई से महिला की मौत, शेखपुरा जिले की निवासी थी महिला – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |
संपत्ति के लालच में एक वृद्ध महिला की बेरहमी से पिटाई की गई। 11 दिनों बाद वृद्धा की मौत हो गई। घटना शेखपुरा जिले के अरियरी थाना क्षेत्र के बर्षा गांव की है। मृतका 70 वर्षीया सुशीला देवी स्व. रामजन्म सिंह की पत्नी थी।
बताया गया कि मृतका को दो बेटियां थी, बेटा नहीं था। संपत्ति पर कब्जा के लिए भतीजा मुकेश सिंह, डब्लू सिंह दोनों पिता उपेंद्र सिंह, शंकर सिंह पिता नवल सिंह ने 25 अक्टूबर को वृद्धा की बेरहमी से पिटाई कर दी थी।
गंभीर रूप से जख्मी महिला को इलाज के लिए नगर के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रविवार को मौत हो गई।
मृतका के शव का पोस्टमार्टम सदर अस्पताल में कराया गया है। वृद्धा की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। संपत्ति के लिए इस प्रकार की घटना जानकर लोग हतप्रभ हैं।
इस बीच, पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया ।.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button