BiharState

व्यापार मंडल में द्वितीय कार्य समिति का आयोजित हुआ समीक्षात्मक बैठक – पूर्णिया |

संतोष कुमार |

शुक्रवार को धमदाहा प्रखंड परिसर स्थित व्यापार मंडल कार्यालय में कार्य समिति का द्वितीय बैठक व्यापार मंडल अध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह के अध्यक्षता में व्यापार समीक्षात्मक बैठक आयोजित किया गया। आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह ने कहा व्यापार मंडल को सुरक्षित रखने के लिए चार दिवाली प्रवेश द्वार का निर्माण गेट में फाटक लगना अनिवार्य है। ठाढ़ी राजो पंचायत के अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद मेहता चिकनी डुमरिया पंचायत के अध्यक्ष अमित झा रंगपुरा उत्तर के अध्यक्ष रजाउल हक प्रखंड सहकारिता पदाधिकारी राकेश सिंह एवं भरत भूषण कुमार पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष रामानंद सिंह कार्यपालक सहायक प्रशांत कुमार उपस्थिति थे। बैठक में व्यापार मंडल का विकास सहित कई अहम मुद्दा पर चर्चा किया गया । कंप्यूटर का संचालन हेतु कक्ष का जीर्णोद्धार, व्यापार मंडल का आय का स्रोत सहित अन्य पर मुद्दा पर चर्चा किया गया। सभी सदस्यों ने अपनी अपनी राय प्रकट किए ठाढ़ी राजो पंचायत के अध्यक्ष महेश्वरी प्रसाद मेहता ने कहा ग्राहक के लिए शौचालय एवं पेयजल की व्यवस्था हेतु चापाकल लगना अनिवार्य है । अध्यक्ष हीरा प्रसाद सिंह ने कहा हर संभव प्रयास कर शीघ्र ही निर्माण किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button