BiharCrimeState

बलथर के जागीराहा गांव में डकैती – पश्चिमी चंपारण |

हथियारबंद अपराधियों दी घटना का अंजाम, मां-बेटी जख्मी

सतेन्द्र पाठक |

सिकटा। बलथर थाना क्षेत्र के जागीराहा गांव में एक रिटायर्ड फॉरेस्टर श्री नारायण सिंह के घर मे अज्ञात हथियारबंद अपराधियों ने लगभग डेढ़ घंटे तक लूटपाट किया। घटना सोमवार की रात की बताई गई है। अपराधियों ने घर मे रखे नकद और सभी जेवरातों को लूट कर चलते बने। विरोध करने पर घर मे दो महिलाओं को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। आनन-फानन में दोनों को ईलाज के लिए बेतिया ले। जिसमें नारायण सिंह की पत्नी शशिकला देवी (55) और उनकी विवाहिता बेटी मिन्की देवी (32) शामिल है। सूचना पर बलथर थानाध्यक्ष अजय कुमार चौधरी और सिकटा थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो घटना स्थल पर पहुंच कर घटना की जानकारी ली। उधर नरकटियागंज के डीएसपी कुंदन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंच कर पीड़ित परिवार से घटना की जानकारी लिया। घटना के चश्मदीद नारायण सिंह के बङे पुत्र मंजीत कुमार सिंह ने बताया कि रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे के लगभग घर के मेन गेट को खोलकर लगभग एक दर्जन अज्ञात अपराधी हथियारों से लैश गंजी और हाफ पैंट पहने मेरे रूम में पहुंच कर हथियार सटा दिए और अलमारी को खोलकर लूटपाट करने लगे। अलमारी में रखे नगद रुपए और गहना लूट लिए। इसके बाद बारी-बारी से दो और रूम में घुसकर सभी अलमारियों को खोलकर उसमें रखे नकद और गहना लूट लिए। मां और बहन के गले मे पहने जेवरात को लूटने पर दोनों ने विरोध किया तो दोंनो को पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिए है। सभी अपराधी लगभग डेढ़ घंटे तक लूटपाट करते रहे।जो नकद और जेवरात हाथ लगे अपने साथ लेते गए। अपराधियों ने दो एंड्रॉयड मोबाइल समेत तीन मोबाइल भी लूट कर चलते बने है। इसके साथ ही एक चेकबुक और एटीएम भी अपराधी लूट लिए है। मिली जानकारी के मुताबिक अपराधी घटना को अंजाम देने से पूर्व अगल बगल के पांच घरों के दरवाजे बाहर से बंद कर दिए थे। घटना में दो लकड़ी के अलमारी, दो गोदरेज और एक ट्रंक से सभी जेवरातों व नकद की लूटपाट किये है। मंजीत ने बताया कि बीते 31 मार्च को पिता रिटायर्ड हो कर घर आये थे।घटना के दिन घर मे शिव चर्चा होने की बात मंजीत ने बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button