EntertainmentJharkhandState

रोमांटिक डांस नागपुरी म्यूजिक वीडियो मुखड़ा तोर गोरा गोरा झॉलीवुड टीवी पर किया गया रिलीज – रांची |

रवि रंजन |

रांची।झॉलीवुड टीवी यूट्यूब चैनल पर सन्नी सिंह और महिमा सिंह के अभिनय से सजी रोमांटिक डांस नागपुरी म्यूजिक वीडियो मुखड़ा तोर गोरा गोरा रिलीज किया गया।पिछले गीतों की भांति ही इस गीत का भी फिल्मांकन बेहतर और शानदार अंदाज में किया गया हैं।इस गीत में सन्नी सिंह और महिमा सिंह का रोमांटिक डांस का अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।जैसा सभी जानतें हैं कि स्वर्गीय बंटी सिंह और सन्नी सिंह का झॉलीवुड में डांस को लेकर खास कर विशेष योगदान रहा हैं।सन्नी सिंह के डांस का जलवा एक बार फिर इस गीत में दिखेगा और उम्मीद की जा रहीं हैं कि गीत दर्शकों को पसंद आएगा।
वहीं कंपनी के सीईओ गुड्डू जान ने बताया कि उन्होंने झॉलीवुड में एक नया प्रचलन शुरू किया हैं और अभी तक जितने भी गाने झॉलीवुड टीवी पर रिलीज किए गए हैं।सभी गीतों का निर्माण अन्य की तुलना में उच्च गुणवत्ता की हैं।इन्होंने बताया कि ये एक उद्देश्य के साथ इस कंपनी की शुरुआत किए हैं।जिसका लक्ष्य झॉलीवुड को एक नया मुकाम देना हैं।
इस गीत के गायक इग्नेश कुमार,गीतकार मो. अफरोज, म्यूजिक एनके स्टूडियो रांची, डीओपी संतोष यादव,एडिटर विवेक वीएफएक्स,कोरियोग्राफर अनुज आर मौर्या,क्रिएटिव डायरेक्टर तुषार केसरवानी, निर्माता विजय कुमार,निर्देशक गुड्डू जान हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button