BiharCrimeState

अपराधियों पर आई शामत, 42 दिनों में 1246 को पुलिस ने किया गिरफ्तार – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस ने सख्ती बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक डा. गौरव मंगला के निर्देश पर जिले के सभी थानों की पुलिस ने धर पकड़ अभियान तेज कर दिया है। जून माह में अबतक कुल 371 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।
एसपी ने बताया कि हत्या मामले में फरार चल रहे आठ, लूट मामले में पांच, एससी-एसटी मामले में 16 आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस पर हमले के आरोप में 22, अन्य गम्भीर मामलों में 80 और मद्य निषेध के तहत 134 को आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है। एसपी ने बताया कि गत शनिवार को अपराधियों की धर पकड़ को विशेष अभियान चलाया गया था, जिसमें कुल 69 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
मई में 875 हुए थे गिरफ्तार:-
इसके पूर्व मई महीने में 875 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया था। एसपी ने बताया कि मई में हत्या मामले में 13, लूट में 7, डकैती में 5 आरोपितों को सलाखों के पीछे भेजा गया था। एससी-एसटी में 30, पुलिस पर हमले के आरोप में 58, अन्य कांडों में 109 तथा मद्य निषेध के तहत 330 लोगों को पकड़ा गया था।
जारी रहेगा छापेमारी अभियान:-
एसपी ने कहा कि प्रभावी तरीके से अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस सतत छापेमारी अभियान चला रही है। यह अभियान लगातार चलेगा। विधि व्यवस्था में व्यवधान उत्पन्न करने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button