BiharCrimeState

शारदा अभ्रक खदान में फिर धंसा चाल, किशोर की मौत, दो घायल – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली थाना क्षेत्र के सवैयाटांड पंचायत की चटकरी शारदा अभ्रक खदान में चाल धंसने से एक किशोर मजदूर की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए पास के झारखंड राज्य के कोडरमा ले जाया गया है। मृतक किशोर 13 वर्ष का नीरज चौधरी पिता कृष्णा चौधरी बताया गया है। घायलों में गुड़िया देवी और पति मनु चौधरी शामिल हैं।
मृतक किशोर व घायल दंपती झारखंड राज्य के ही कोडरमा जिले के जौनपुर गांव के निवासी बताए गए हैं।
घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल कोडरमा ले जाया गया है। सूचना के बाद रजौली थानाध्यक्ष दरबारी चौधरी दलबल के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने, जांच पड़ताल के बाद ही कुछ बताने की बात कही है।
बता दें कि हाल के दिनों में अवैध अभ्रक खनन की तीन घटनाएं सामने आ चुकी है। दो घटनाएं शारदा माइंस में हुई। कुछ दिनों पूर्व ही अवैध विस्फोट से एक मजदूर का हाथ-पैर उड़ गया था। जबकि एक घटना भानेखाप माइंस में हुई है। जिसमें एक बच्ची की मौत हुई थी।
हालांकि पूर्व की दोनों घटनाओं में पुलिस को कोई सुराग नहीं मिल सका था। लगातार घटना होने के बाद भी स्थानीय प्रशासन, वन विभाग व खनन विभाग इसपर रोक लगाने में विफल हो रही है।
ताजा घटना के बावत प्रशासन का पक्ष अबतक सामने नहीं आ सका है। लेकिन, ग्रामीण घटना की पुष्टि कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button