
रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के नारदीगंज प्रखंड के कोसला गांव स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में राम चरित्र मानस बिषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मानस चेतना समिति,नवादा के सौजन्य से हुआ। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष राजौर निवासी अर्जुन सिंह व संचालन समित्ति संस्थापक डोमन बिगहा निवासी व्यास दिलीप शरण ने किया।
यह कार्यक्रम कोसला निवासी पंकज सिंह के देखरेख में हुआ। आयोजित कार्यक्रम में रामचरित्र मानस बिषय पर आध्यत्मिक चर्चा की गई। उपस्थित लोगों ने बालकांड के 66 से 77 दोहा यानि 11 दोहा का स्वसर पाठ किया।
श्रद्धालुओं ने बालकांड के साथ भगवान शंकर व माता पार्वती विवाह पर भी व्याख्यान दिया। व्यास जी ने कहा भगवान शंकर व माता पार्वती का मिलन नहीं है,बल्कि दो आत्माओं का मिलन है। यह श्रद्धा व विश्वास का पात्र हैं। इस दौरान भजन कीर्तन का दौर तीन घंटे तक चलता रहा।जिससे सारा वातावरण धार्मिक आस्था व विश्वास का सरोवर होता रहा। रामचरित मानस का पाठ सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गये। मौके पर संगीत बध्य्यंत्रो हारमोनियम, तबला के धुन पर मानस पाठ हुआ।
मौके पर टुनटुन सिंह,पप्पू सिंह,सिया सिंह,राधेश्याम प्रसाद,डा केदार प्रसाद समेत अन्य लोग पाठ में शामिल हुए।