BiharCrimeState

दो लोगों को गोली मार किया घायल – नवादा |

पटवन पाइप पर गलती से साइकिल चढ़ाने को ले मचा बवाल

 रवीन्द्र नाथ भैया |

कभी-कभी छोटी घटनाएं, जिन्हें बातचीत से भी हल किया जा सकता है, उसे बढ़ाकर इतना बड़ा कर दिया जाता है कि उसे नियंत्रित करना मुश्किल हो जाता है। जिले के काशीचक थाना क्षेत्र में ऐसी ही एक घटना हुई । खेत में पटवन के लिए बिछायी गयी पाईप पर बच्चे ने गलती से साइकिल चढ़ा दिया। छोटी सी घटना थी, लेकिन इसके कारण गांव में गोलीबारी तक हो गई। लाठियां चलने लगी। जिसमें गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। वहीं लाठियों की पिटाई से तीन लोग चोटिल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया।
लाल बीघा गांव का है मामला:- मामला काशीचक थाना क्षेत्र के लाला बीघा गांव से जुड़ा है। बताया जा रहा है कि कल शाम में भुनेश्वर यादव प्लास्टिक पाइप से खेत पटवन कर रहा था, तभी योगेंद्र यादव का भतीजा साइकिल पाइप पर चढ़ा दिया।
इसी बात को लेकर भुनेश्वर यादव और योगेंद्र यादव में तू-तू मैं-मैं होने लगा। शाम में किसी तरह से मामला शांत हो गया।
सुबह फिर शुरू हो गया झगड़ा:-
लेकिन आज सुबह योगेंद्र यादव की बहन प्रतिमा कुमारी खेत की तरफ जा रही थी। दूसरे पक्ष के लोग उसके साथ हाथापाई करने लगा। जिसका विरोध करने पर भुनेश्वर यादव, राम यादव श्याम यादव अखिलेश कुमार शंभू कुमार सहित 10-15 की संख्या में रहे लोग लाठी डंडे और हरवे हथियार से लैश होकर आया और मारपीट करना शुरू कर दिया। इसी बीच अखिलेश कुमार और शंभू कुमार ने गोली चला दिया, जो रामरतन यादव और योगेंद्र यादव को पैर में गोली लग गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बिरेश यादव , लखन यादव एवं प्रतिमा देवी को लाठी डंडे से मारपीट कर जख्मी कर दिया।
फिलहाल सभी घायलों का इलाज सदर अस्पताल में जारी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button