BiharPoliticalState

बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ में फूट – नवादा |

कई पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षक संघ में शामिल

रवीन्द्र नाथ भैया |
बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई में बड़ी फूट हुई है। संघ के कई नेता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ में शामिल हो गए हैं।
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ नवादा के कार्यालय में आयोजित समारोह में बिहार अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार, जिला संयुक्त सचिव अनुज कुमार सिंह एवं अकबरपुर प्रखंड अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने प्राथमिक शिक्षक संघ की सदस्यता ग्रहण की।
मिलन समारोह में जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह की मौजूदगी में प्राथमिक शिक्षक संघ में आस्था जताते हुए उक्त शिक्षक नेताओं ने सदस्यता ग्रहण की।
मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रधान महासचिव ब्रजकिशोर प्रसाद सिंह, मगध प्रमंडल अध्यक्ष जयराम सिंह, जिला उपाध्यक्ष छोटे नारायण सिंह, कार्यालय सचिव डॉ रवि शंकर कुमार, जिला सचिव संजय पासवान, कृष्ण किशोर आदि शिक्षक नेता मौजूद थे। संघ की सदस्यता लेने वालों का माला पहना कर मिठाई खिलाकर संगठन में स्वागत किया।
अपना उद्गार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह ने कहा कि इन शिक्षक नेताओं के संगठन में आने से जिला प्राथमिक शिक्षक संघ और मजबूत होगा और शिक्षकों की समस्याओं का निदान तीव्रता से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button