BiharCrimeLife StyleState

कर्ज के चलते सुसाइड…एक साथ जली 6 चिताएं – नवादा |

बेटे ने किया अंतिम संस्कार, बोला- मैंने कहा था टेंशन मत लीजिए

नगर में कर्ज के चलते एक ही परिवार के 6 लोगों ने जान दे दी। सामूहिक आत्महत्या के बाद मृतकों के शवों को कंधा भी नसीब नहीं हो सका। एक साथ परिवार के 6 सदस्यों को कंधा देने वाला भी कोई नहीं बचा। केदार गुप्ता का बड़ा बेटा अमित दिल्ली में पढ़ाई करता है। घटना की सूचना मिलने पर वो बहन गुंजा के साथ गुरुवार रात नवादा पहुंचा। लिहाजा शवों को एक वैन से मुक्तिधाम ले जाया गया।
परिवार के अन्य सदस्यों, समाजसेवियों की मदद से पुलिस शवों को श्मशान घाट तक ले गई। जहां एक साथ परिवार के 6 शवों का अंतिम संस्कार किया गया। एक साथ सभी की चिताएं जलाई गईं।
अमित ने बताया कि वो लोग किराए के घर में रहते थे। पापा से उसकी बात 2 दिन पहले ही हुई थी। उसने कहा था कि आप टेंशन मत लीजिए वो सब ठीक कर देगा। जहर खाने के सवाल पर उसने कहा कि मुझे नहीं पता मौत कैसे हुई है, लेकिन सभी लोग जहर खाने की ही बात कर रहे हैं।
परिवार के 6 सदस्यों की चिता एक साथ सजाई गई। यह तस्वीर बहुत मार्मिक थी। लोग इसे देख भावुक हो जा रहे थे। मृतक केदार के बड़े बेटे अमित ने एक-एक कर 6 शवों को मुखाग्नि दी।


5 सदस्यों की चिता सजते ही आ गई छठी मौत की खबर:-
बुधवार देर रात परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो चुकी थी। छठे सदस्य साक्षी का इलाज पावापुरी विम्स में चल रहा था। इस बीच पांच मृतकों की चिता सजा दी गई। अंतिम संस्कार की तैयारी थी। तभी साक्षी की भी मौत की खबर आ गई।
लिहाजा पांचों का दाह संस्कार रोक दिया गया। फिर परिवार के छठे सदस्य का शव आने पर नवादा के बिहारी घाट पर उसकी भी चिता साथ में सजाई गई।
सदर अस्पताल में शवों का हुआ पोस्टमार्टम:-
दाह संस्कार से पहले सदर अस्पताल में छहों शवों का पोस्टमार्टम किया गया। बारी बारी से शवों का पोस्टमार्टम किया गया। इस दौरान सदर अस्पताल में लोगों की भीड़ जुटी रही। हर कोई इस घटना से स्तब्ध रह गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button