
रवीन्द्र नाथ भैया |
नगर निकाय चुनाव में नवादा नगर परिषद से चुनाव लड़ रहे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों के मुकाबले गरीब हैं और आवश्यक रूप में कम पढ़े लिखे भी हैं। नवादा नगर परिषद उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशियों द्वारा प्रस्तुत किए गए एफिडेविट के अनुसार उपाध्यक्ष पद के किसी उम्मीदवार के पास बैंक बैलेंस नहीं है तो किसी के पास अपना घर तक नहीं है।
माधुरी कुमारी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं और उनके पास सबसे अधिक करीब 5 करोड़ की संपत्ति है । वही कंचन विश्वकर्मा सबसे गरीब प्रत्याशी हैं और उनके यहां एक लाख से भी कम की संपत्ति है। उनका अपना घर तक नहीं है। हालांकि पढ़ाई लिखाई के मामले में कंचन विश्वकर्मा सबसे अव्वल है और वे साइंस से स्नातकोत्तर हैं। उपाध्यक्ष पद पर उतरे 50% से अधिक प्रत्याशी स्नातक हैं। आइए उपाध्यक्ष पद से चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की आर्थिक और शैक्षणिक प्रोफाइल पर नजर डालते हैं।
नवादा नगर परिषद से चुनाव लड़ रहे उपाध्यक्ष पद के प्रत्याशी:-
माधुरी देवी:-
योग्यता – साक्षर
माधुरी देवी करीब पौने 5 लाख के संपत्ति की मालकिन है। उनकी अचल संपत्ति में करीब 4 करोड़ की खेती योग्य भूमि, 60 लाख की 13 डिसमिल हरिभूमि और 5 लाख का मकान शामिल है। अचल संपत्ति में 51 हजार नगद है और करीब 1 लाख 35 हजार का जेवर है।
कंचन देवी:-
योग्यता – मैट्रिक
चल संपत्ति में करीब एक करोड़ का दो मंजिला मकान है। अचल संपत्ति में 50,000 नगद, 5300 का बैंक बैलेंस है और 5 लाल 35 हजार का 100 ग्राम सोना और 500 ग्राम चांदी है।
संगीता मालाकार:-
योग्यता- इंटर
संगीता मालाकार की संपत्ति करीब एक करोड़ 14 लाख है। अचल संपत्ति में लगभग एक करोड़ रुपए का मकान है। अचल संपत्ति में 70000 नगर 11000 बैंक बैलेंस और लगभग 13 लाख रुपए का 25 वर्ष होना और 500 ग्राम चांदी है।
बबीता सिंह:-
योग्यता – स्नातक
बबीता सिंह की संपत्ति करीब एक करोड़ से अधिक है । चल संपत्ति में करीब 38 लाख की कृषि योग्य जमीन और 40 लाख का अपार्टमेंट है। अचल संपत्ति में ढाई लाख नगद, 4 लाख 40 हजार 757 है बैंक में है। करीब साडे 18 लाख का 400 ग्राम सोना और 30 हजार का 500 ग्राम चांदी है।
शमा परवीन:-
योग्यता – स्नातक
शमा परवीन की अचल संपत्ति में उनका 20 लाख का मकान शामिल है। अचल संपत्ति में 3 लाख नगद है हालांकि कोई बैंक बैलेंस नहीं है। उनके पास करीब ढाई लाख का जेवर भी है।
रेहाना महबूब:-
योग्यता – साक्षर
रेहाना महबूब की संपत्ति करीब पौने दो करोड़ है। इनमें चल संपत्ति के तौर पर 20 लाख की 10 कट्ठा कृषि योग्य जमीन , करीब एक करोड़ का मार्केट और करीब 50 लाख का मकान शामिल है। अचल संपत्ति में 10759 नगद और इतना ही बैंक बैलेंस है। करीब पौने तीन लाख का जेवर है।
कंचन विश्वकर्मा:-
योग्यता – एमएससी
उप मुख्य पार्षद के लिए दांव आजमा रहे प्रत्याशियों में कंचन विश्वकर्मा की संपत्ति सबसे कम है। संपत्ति के नाम पर कोई भी अचल संपत्ति नहीं है। चल संपत्ति के नाम पर भी सिर्फ 4000 नगद और महज 87 हजार का सोना चांदी है।
पूनम कुमारी:-
योग्यता – स्नातक
पूनम कुमारी अचल संपत्ति करीब 54 लाख की है। इसमें 40 लाख की शहरी भूमि और 14 लाख का अर्ध निर्मित मकान शामिल है। अचल संपत्ति में एक लाख नगद है। करीब 15 लाख का बैंक बैलेंस और एलआईसी आदि में इन्वेस्टमेंट है। करीब डेढ़ लाख का जेवर है।
नाज रफत:-
योग्यता – स्नातक
नाज रफत की अचल संपत्ति में 2000002 डिसमिल जमीन है। चल संपत्ति में 45000 नगद है। करीब एक लाख 28 हजार का जेवर है।
कल्पना कुमारी:- योग्यता-स्नातक
कल्पना कुमारी के पास करीब साढ़े 6 लाख का पक्का मकान है। अचल संपत्ति में 40000 नगद और 25000 बैंक में है। करीब एक लाख का सोना चांदी है।