भूमि अधिग्रहण को अवैध कब्जा कर रहे सफेदपोशों का कॉलर होगा ढीला, रामसूरत राय – जमुई |

रवि रंजन |
मोदी सरकार के आठ साल पूरा होने के उपलक्ष्य में आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को बिहार सरकार के राजस्व मंत्री राम सूरत राय जमुई परिसद पहुंचे। जहां पत्रकारों को केंद्र के आठ साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया। इसके बाद मंत्री राम सूरत राय ने ज्ञान व्यापी से लेकर भूमि अधिग्रहण को अवैध कब्जा कर रहे सफेदपोशों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि ज्ञान व्यापी का मामला कोर्ट में चल रहा है और कोर्ट का जो फैसला होगा उसका हम स्वागत करेंगे। लेकिन जिस तरह से ईद पर्व पर मुस्लिम लोग टोपी पहनाते हैं उसी तरह से मंदिरों पर भी टोपी पहना कर हत्या लिए है हमारे मंदिरों को जिस तरह से मस्जिद बना लिया गया था आज वह किसी न किसी रूप में सतह प्रकट हो रहे हैं। कहीं राधा कृष्ण के रूप में कहीं शिव के रूप तो कहीं रामजी के रूप वह सारे जो बड़े बड़े जॉइंट मस्जिद बने हैं। समय आने पर उन्हें छोड़ना पड़ेगा। क्योंकि वह हमारे हिन्दू संस्कृति का था। जिस तरह से उनके मगुलों ने सासन किया मन्दिरों को तोड़कर हड़प लिया आज वह परिवर्तन हो रहा है। जहां जहां मन्दिरों को तोड़कर मस्जिद बना दिया गया है उन तमाम मस्जिदों का सर्वे किया जा रहा है। वहीं अवैध अतिक्रमण कारियों के विरुद्ध कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि यूपी के तर्ज पर यहां भी बुलडोजर चलेगा। साथ ही सरकारी जमीन को अवैध कब्जा करने वाले सफेदपोशों को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा कि जितने भी सफेदपोश सरकारी जमीन को अबैध कब्जा किया किये हैं उन सभी का कॉलर ढीला हो जाएगा। मैं किसी को छोड़ने बाला नहीं हूं।
उन्होंने बताया कि पार्टी की और से समीक्षा करने आया हुं। प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक भी की जाएगी। जिसमें लोगों पर कमी महसूस होगा और भ्रष्टाचार में संलिप्त पाए जाएगें उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर स्थानीय विधायक श्रेयसी सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष कन्हैया कुमार सिंह, जिलाउपाध्यक्ष बृजनन्दन सिंह सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।