BiharCrimeLife StyleState

जलने से पहले बह गया शव, धनार्जय नदी में अचानक आई बाढ़ –  नवादा |

ट्रैक्टर ट्राली और डीजे भी बहा, दो लोगों को ग्रामीणों ने निकाला, बड़ी घटना टली

रवीन्द्र नाथ भैया) जिले के उग्रवाद प्रभावित रजौली प्रखंड क्षेत्र के धनार्जय नदी में अचानक आई बाढ़ से जलाने को लाया गया शव पानी के सैलाब में बह गया। वाक्या गुरुवार 29 सितंबर की शाम के 4 बजे के करीब हुई। हालांकि, लोगों के तत्परता से बड़ा हादसा टल गया। दो ग्रामीण भी पानी में बह गए थे, जिन्हें वहां मौजूद लोगों ने बचा लिया।
बताया जाता है कि जिले के रजौली थाना क्षेत्र के चितरकोली गांव के अर्जुन सिंह की मृत्यु हो गई थी। परिजन और ग्रामीण गाजे बाजे के साथ शव का अंतिम संस्कार करने के लिए गांव के बगल से गुजरी धनार्जय नदी के तट पर पहुंचे थे।
शव को चिता पर सजाया जा रहा था, तभी नदी में बाढ़ आ गई। जिसके बाद वहां अफरा तफरी मच गई। उफनती नदी अपने साथ मृतक अर्जुन सिंह के शव को बहा ले गया। दो लोग पानी की तेज धार में बह गए, जिन्हे ग्रामीणों ने किसी प्रकार से बचाया।
उफनती नदी डीजे लदा ट्रैक्टर को भी बहा ले गई। शव जलाने के लिए लाई गई लकड़ियां सहित सारा सामान पानी में बह गया।
मृतक के पुत्र कृष्णा सिंह, अनूप सिंह , ट्रैक्टर मालिक सुरेंद्र सिंह ,ड्राइवर विपिन कुमार, डीजे मालिक इंद्रजीत यादव सहित अन्य ग्रामीण किसी प्रकार से अपनी जान बचा सके। जबतक ग्रामीण नहीं निकले नदी के दोनो तट पर चीख पुकार मची रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button