BiharLife StyleState

भारतीय संविधान की रचयिता महान समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर साहब जी की पुण्यतिथि मनाई गई – पश्चिम चंपारण |

भारतीय संविधान की रचयिता महान समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर साहब जी की पुण्यतिथि परपुष्प अर्पित कर कोटि कोटि नमन किया- माले

बेतिया। भारतीय संविधान की रचयिता महान समाज सुधारक एवं विधिवेत्ता डाॅक्टर भीमराव आंबेडकर साहब जी की पुण्यतिथि पर जगजीवन नगर बेतिया में बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर कोटि कोटि नमन किया गया। उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के जिला नेता रवीन्द्र कुमार रवि ने कहा कि भारत का संविधान व लोकतंत्र आखिरी सांस ले रहा है।1992 में बाबरी मस्जिद विध्वंस से जो सिलसिला शुरू हुआ और 2002 में हुए गुजरात जनसंहार से परवान चढ़ा।

आज मोदी सरकार मजदूरों के तमाम कुर्बानियों से हासिल 44 श्रम कानून को एक झटके में खत्म कर चार संहिता में बदल दिया है। अब 8 घंटे काम के बदले 12 घंटे काम करने का काला कानून बना दिया है। आरक्षण को कमजोर किया जा रहा है। संविधान से परे जा कर आर्थिक आधार पर समान्य जाति को 10 फीसदी आरक्षण दे दिया गया है।
नगर पार्षद रीता रवि ने कहा कि न्यायपालिका में आरक्षण नहीं है यह भी एक बड़ा सवाल है। पर सरकार की परेशानी दुसरी है, वह कॉलेजियम से परेशान है और इसको बदल देना और उसको भी अपने जेब में रख लेना चाहती है। अभी जो अघोषित आपातकाल है वह स्थायी है। अगला 2024 का चुनाव इससे मुक्ति के लिए है। यह देश की जनता की आकांक्षा है। जन आंदोलन को तेज़ कर भाजपाई साम्प्रदायिक फासीवाद का मुकाबला करना होगा। इनके अलावा राजेश राउत, चुन्नू मास्टर साहब, सुरेश राउत, प्रभावती देवी, अमर कुमार, राजेश कुमार, कैलाश राउत, विकास राउत, रंजीता कुमारी, सुनीता देवी, माला देवी, अजय तिवारी, लालू कुमार, जयनारायण राउत, शिवशंकर राउत, मुन्ना कुमार, रितेश कुमार आदि गणमान्य बुद्धिजीवियों ने भी संबोधित किये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button