BiharCrimeState

शेखपुरा के युवक की नवादा में पीट-पीटकर हत्या – नवादा

आर्मी की तैयारी करता था मृतक

रवीन्द्र नाथ भैया  |

शेखपुरा जिले के भदौस गांव के युवक शिवम कुमार पिता सत्येंद्र सिंह की हत्या जिले के कादिरगंज ओपी के आंती गांव में कर दी गई। युवक का ननिहाल आंती गांव था। वह अपने मामा कृष्णंदन सिंह के घर रहा करता था। बिहार पुलिस व आर्मी आदि की तैयारी किया करता था।
बताया गया कि बुधवार की सुबह में दौड़ लगाने वह घर से निकला था। उसके बाद दुआरपुर गांव के समीप उसका शव पाया गया। घटना की खबर के बाद घर-परिवार में कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना के बाद पुलिस भी पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए नवादा सदर अस्पताल लाया गया है।
मृतक के भाई ने बताया कि तीन-चार दिनों पूर्व गांव के ही रविंद्र यादव व उसके पुत्रों ने हत्या की धमकी दी थी। उन्हीं लोगों ने बुरी तरह से पिटाई करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दिया। रविंद्र यादव, रविंद्र के दो पुत्रों मुकेश यादव व राकेश यादव तथा अमन यादव पिता कृष्णा यादव पर हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। युवक की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button