BiharLife StyleNationalPoliticalState

केंद्र सरकार के पिछले आठ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं–उपमुख्यमंत्री रेणु देवी – पश्चिम चंपारण

नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 साल जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं--डॉ. संजय जयसवाल विकास तीर्थ बाइक रैली को पार्टी का झंडा दिखाकर रवाना किया

सतेन्द्र पाठक |

बेतिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा बेतिया के कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सेवा, सुशासन और गरीब-कल्याण के 8 वर्ष पूरा होने के अवसर पर भाजयुमो बेतिया के जिलाध्यक्ष एवं रंजन कुशवाहा के नेतृत्व में आयोजित विकास तीर्थ बाइक रैली को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जयसवाल के साथ सुबे के उपमुख्यमंत्री रेणु देवी, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़ ने पार्टी का झंडा दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। सैकड़ों की संख्या मे बाइक पर सवार युवा गगनभेदी नारो के संग मोदी सरकार के प्रति अपनी समर्थन प्रकट कर रहे थे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जयसवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 8 साल जन-आकांक्षाओं को पूरा करने वाले रहे हैं। इन 8 वर्षों में मोदी सरकार का सेवा-सुशासन और गरीब-कल्याण का संकल्प दिखाई दिया है। इस 8 वर्षों में सरकार ने जन उत्थान के लिए दर्जनों योजनाओं को लागू किया है। सबका साथ सबका विकास और सब के विश्वास को परिलक्षित करते हुए मोदी सरकार ने देश की स्वास्थ्य सेवा ढांचे में सबसे बड़ा परिवर्तन लाया। कोविड महामारी के दौरान जब देश में इसके उपचार और जांच तक की सुविधाएं नहीं थी, तब केंद्र की मोदी सरकार के मार्गदर्शन में भारत ने करोड़ों की कोविड वैक्सीन बनाई और भारतवासियों को सुरक्षित किया।उन्होंने कहा कि आने वाले समय में विकास और सुशासन की यह यात्रा अनवरत जारी रहेगी।

उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के पिछले आठ वर्ष सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को समर्पित रहे हैं। 2014 से जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनी है, तभी से मोदी सरकार ने सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य करते हुए विकास की किरण गांव, गरीब परिवार, महिलाओं, मजदूरों तथा किसानों के घर तक पहुंचाते हुए अंत्योदय का सपना साकार किया है।

युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की लहर देश भर में दौड़ रही है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर सशक्त नेतृत्व का परिचय दिया गया है। एक दौर था जब देश बुनियादी हालातों से लड़ता था, लेकिन मोदी सरकार के शासन में वर्ष 2014 से आज तक सभी वर्गों के उत्थान के लिए सुशासन की विकास यात्रा निरंतर चल रही है, जिससे देश हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन रहा है। जिला भाजपा अध्यक्ष दीपेंद्र सर्राफ़ ने कहा कि मोदी सरकार ने आठ साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के समर्पित किया है। गरीब, शोषित, वंचित, अनुसूचित जाति,जनजाति तथा पिछड़े वर्गों के कल्याण के प्रति पार्टी सदैव तैयार है। बाइक रैली का नेतृत्व जिला युवा मोर्चा के अध्यक्ष धनरंजन कुशवाहा ने किया। मौके पर युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मंगलम गुप्ता अभिषेक यादव, जिला मंत्री राजन पासवान, मंडल अध्यक्ष शुभम चौबे, मुन्ना गुप्ता, रमेश पांडे मुकेश कुशवाहा आशीष कुशवाहा, अविनाश कश्यप सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button