BiharCrimeState

अधेड़ ने घर में फांसी लगा की आत्महत्या, नगर के रामनगर की घटना, मृतक नारदीगंज के निवासी, जांच में जुटी पुलिस – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

नगर के रामनगर मोहल्ले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक व्यक्ति ने घर में ही फांसी के फंदे से झूलकर आत्महत्या कर ली। मृतक अरविंद रजक (50 वर्ष) पिता अशोक रजक बताए गए हैं। मूलतः नारदीगंज थाना क्षेत्र के पेश पंचायत के निवासी थे।
नगर के रामनगर में प्रखंड कार्यालय के सामने के मोहल्ले में पिछले 30 साल से मुन्ना सिंह के मकान में किराए पर रहा करते थे। कपड़ा धोने का काम किया करते थे। साथ में परिवार के कोई सदस्य नहीं रहते थे।
बुधवार की दोपहर बाद लोगों को मौत की जानकारी मिली। सुबह से किसी की नजर इनपर नहीं पड़ी थी। आसपास के लोगों ने खोजबीन के क्रम में दुकान का शटर उठाया तो फांसी के फंदे से झूलता देखा।
सूचना के बाद नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। परिजनों को सूचना दी गई है। आसपास के लोग बताते हैं कि वे अविवाहित थे। घटना का कारण पुलिस जांच में सामने आएगा।
फिलहाल, घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button