
रवीन्द्र नाथ भैया |
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पंचायती राज संस्थाओं के नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्घाटन डीआरडीए सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया। श्रीमती उदिता सिंह जिलाधिकारी, श्रीमती पुष्पा देवी अध्यक्षा जिला परिषद ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
इस अवसर पर जिलाधिकारी ने कहा कि पंचायती राज संस्था समाज का एक अभिन्न अंग है। सभी तरह के कार्याें में बहुत महत्वपूर्ण योगदान एवं सहभागिता से जिला और समाज का लागतार विकास होता है। सरकार के विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन में पंचायत राज का बहुत ही महत्वपूर्ण भूमिका है। पंचायत राज संस्था को सुदृढ़ करने एवं उसको सशक्तीकरण के लिए सरकार प्रयासरत है। माननीय मुख्यमंत्री ने सभी जन प्रतिनिधियों/अधिकारियों आदि का अभिनंदन करते हुए संबोधित किया जिसका लाइव बेवकास्टिंग किया गया।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पिछले 15 वर्षाें से पंचायत को सशक्त बनाने के लिए कई काम किया। पंचायत प्रतिनिधियों के सभी पदों पर महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण की व्यवस्था की गयी है। इसके साथ ही अति पिछड़े वर्गाें को 20 प्रतिशत और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति को उनकी आबादी के अनुरूप क्रमशः 16 प्रतिशत और 01 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। अबतक चार पंचायत आम निर्वाचन हो चुके हैं। जिम्मेदार एवं पारदर्शी पंचायती राज संस्थाओं को सुनिश्चित कराने के लिए सभी पंचायतों में पंचायत सरकार भवन का निर्माण किया जा रहा है। जहां स्थानीय लोगों को सभी प्रकार की सुविधा मिल रही है। सात निश्चय प्रथम के अन्तर्गत हर घर नल का जल, शुद्ध पेयजल की आपूर्ति करायी जा रही है। घर तक पक्की गली नली का निर्माण कराया गया है।
शौचालय निर्माण, घर का सम्मान अभियान से खुले में शौच से मुक्ति मिली है। उन्होंने कहा कि सौर उर्जा को बढ़ावा देना है। यह नवीकरणीय योजना है जो कभी समाप्त नहीं होगा और इससे किसी प्रकार का प्रदूषण भी नहीं होता है। इसलिए सभी गांवों में सोलर स्ट्रीट लाइट लगायी जायेगी। इसके अलावे ठोस एवं तरल अवशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था किया जा रहा है।
सुलभ सम्पर्कता के तहत गाॅवों को जोड़ते हुए मुख्य पथ से जोड़ा जा रहा है। इसके अलावे सरकार के द्वारा प्रर्यावरण को संरक्षित रखने के लिए महत्वाकांक्षी जल जीवन हरियाली योजना चलाया जा रहा है।
सरपंच एवं पंचों के द्वारा ग्राम कचहरियों में आपसी विवाद को सौहार्दपूर्ण निपटारे से ग्रामीण जीवन में कटुता में कमी आयी है। वर्ष 2021 के पंचायत आम चुनाव में ज्यादातर प्रतिनिधि पहली बार जीत कर आये हैं, जिन्हें सरकार के द्वारा विभिन्न प्रयासों की अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराना अत्यन्त आवश्यक है।
माननीय मुख्यमंत्री ने जीविका के द्वारा चलाये जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों के द्वारा अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शतत् जीविकोपार्जन की योजना से महिलाओं में खुशहाली आयी है। इससे परिवार को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़ा गया है। नशामुक्ति अभियान के बारे में भी विस्तार से जानकारी दिया।
उन्होंने कहा कि शराबबंदी लागू महिलाओं की मांग पर की गयी है। शराब के सेवन के कारण युवाओं में मृत्यु दर बुढ़े लोगों की अपेक्षा अधिक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार शराब के सेवन से लगभग दो सौ बीमारियां होती है। उन्होंने बाल विवाह और दहेज प्रथा उन्मूलन के संबंध में सम्मानित जन प्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जानकारियों से अवगत कराया। माननीय मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में नशामुक्ति, दहेज प्रथा और बाल विवाह उन्मूलन के लिए समाज सुधार अभियान जरूरी है।
सुधरे व्यक्ति और परिवार
होगा तभी समाज सुधार,
इस अवसर पर जिला सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के आदेश और जिला पदाधिकारी नवादा के निर्देश के आलोक में समाज सुधार अभियान को सभी जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाने के लिए जिले में 08 हजार फोल्डर बनाकर सभी प्रखंडों, पंचायतों, सम्मानित जन प्रतिनिधियों के बीच वितरित किया गया। यह फोल्डर समाज सुधार अभियान में मील का पत्थर सावित होगा।
कार्यक्रम में श्रीमती पुष्पा देवी अध्यक्षा जिला परिषद, श्रीमती निशा देवी उपाध्यक्षा, श्री उज्ज्वल कुमार सिंह अपर समाहर्ता नवादा, मो0 नैय्यर एकबाल उप विकास आयुक्त, श्री सत्येन्द्र प्रसाद डीपीआरओ, श्रीमती अर्पणा झा प्रभारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी के साथ-साथ अन्य पदाधिकारी और सम्मानित जन प्रतिनिधि उपस्थित थे।