BiharLife StyleState

मानव अधिकार रक्षक संस्था का मनाया गया दूसरा वर्षगांठ – पटना |

रवि रंजन |

31 दिसंबर सामाजिक संगठन मानव अधिकार रक्षक का दूसरा वर्षगांठ आज धूमधाम के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम की शुरूआत मानव अधिकार रक्षक की संस्थापिका रीता सिन्हा,राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी,बिहार प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी,बिहार महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नम्रता आनंद , लीगल एडवाइजर ओम प्रकाश जी ने दीप प्रज्जवलित कर की। इस मौके पर रीता सिन्हा जी ने कहा कि बच्चों को निशुल्क शिक्षा देने का जो संकल्प हमने लिया है उसे ईमानदारी पूर्वक करना है और हर क्षेत्र में सदस्यों को जोड़कर ज्यादा से ज्यादा लोगों को
जागरूक करना है।
संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया की यदि हमे अपने राज्य अपने देश को आगे बढ़ाना है तो सभी लोगों को सम्मलित प्रयास करने की जारूरत है,तभी हम सबके साथआगे बढ़ पाएंगे। संस्था की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी जी ने सभी सदस्यों को संस्था के दूसरे वर्ष के पूरे होने पर उन्हें शुभकामनाएं दी,
प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी ने कहा कि हमारा उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ मानवता को बचाना है जिसपे हम लागतार कार्य करते रहना है।
महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ. नम्रता आनंद ने सभी महिलाओं से को प्रोत्साहित किया और बताया कि अब वक्त आ गया है की हम घरों से बाहर निकलकर हर इंसान के अधिकार के लिए लड़े और उन्हें जागरूक करें। उन्होंने कहा, जब आप किसी व्यक्ति को राहत पहुंचाते है तो इससे उस व्यक्ति के चेहरे पर फिर से मुस्कान आती है, ऐसे में केवल वही व्यक्ति ही इससे लाभाविन्त नहीं होता है बल्कि इससे आपको भी लाभ होता है अर्थात आप भी उसकी ख़ुशी में भागीदार बनते हैं। सबसे बड़ी ख़ुशी हमें तब प्राप्त होती है जब हम दूसरों के कष्टों का निवारण करते हैं। मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट मानवता के लिये प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर विशिष्ट अतिथिगण में समाजसेवी आनंद त्रिवेदी तथा यूनाईटेड न्यूज ऑफ इंडिया के उप संपादक प्रेमकुमार को मोमेंटो,अंगवस्त्र और पौधा देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था के द्वारा एक्टिव मेंबर सूरज,आर्यन चंद्रा, रश्मि जी, सरिता जी,किरण सिंह, सीमा जी, रमा जी ,श्वेता जी और एचआरएस न्यूज के पत्रकार धनंजय सिंह को हयूमन राइट एक्टिविस्ट ऑफ द इयर 2022 से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चो द्वारा एक नाट्य रूपांतरण पेश किया गया।अनिता देवी जी,गीता प्रसाद जी को कार्ड और सर्टिफिकेट देकर पदोस्थापित किया गया वहीं स्मिता नारायण जी को पटना जिला अध्यक्ष के पद पे नियुक्त किया गया।संस्था में योगदान करने वाले लोगों को डोनेशन सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया। इनमें नेहा कुमारी, खुसबू पांडे,सुधीर चौधरी,पिंटू कुमार मनोज कुमार शामिल है। कार्यक्रम के अंत में नाट्य रूपांतरण पेश करने वाले बच्चो को कॉपी और पेन दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button