BiharLife StyleState

सामूहिक मौत मामले में हैं कई सवाल, सीबीआई जांच से आएगी सच्चाई:- नेता प्रतिपक्ष – नवादा |

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने नवादा में छह लोगों के सामूहिक मौत के मामले की सीबीआई जांच की मांग की है।
विजय कुमार सिन्हा सोमवार की देर शाम नवादा के अमावां में पीड़ित परिवारों से मिले, जिनके परिवार के छह लोगों की सामूहिक मौत हुई है।
विजय कुमार सिन्हा ने परिसदन में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बेटे और परिजनों ने सीबीआई जांच की मांग की है। कई अनुतरित सवाल है, जिसकी सच्चाई सामने आएगी। सरकार को इसमें एतराज नही होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नहीं कोई मदद पहुंचाई गई और नही सुरक्षा प्रदान की गई है।
मृतक केदारलाल के बेटा और बेटी ने बताया कि उनके माता पिता घटना के पहले दिल्ली आए थे तब कर्ज की बात नही किए थे। लेकिन प्रशासन का कहना है कि कर्ज के दबाव में यह घटना घटी है। सुसाइड नोट मिला है। प्रशासन को इसकी गहन जांच करनी चाहिए। क्याकि यह बात समझ से परे है कि जब सुसाइड करना था तब घर में भी कर सकते थे। लेकिन किस परिस्थिति में घर से बाहर मजार के पास मौत हुई। पत्नी और बच्चे की मौत पहले कैसे हो गई। अनुसंधान का जो डायरेक्शन चेंज करता है, यह कतई उचित नही है। मेरी मांग है कि जो भी दोषी है, उसपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई हो। इस तरह की घटना दोबारा घटित नही हो, शासन प्रशासन में बैठे लोगों की जिम्मेवारी है।
अस्पताल में बच्ची की मौत के जिम्मेवार लोगों पर एक्शन ले सरकार:-
विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि एक बच्ची 14 घंटे तक जीवित रही। लेकिन उसे समुचित इलाज के बजाय पावापुरी रेफर किया गया। फिर पावापुरी से नवादा लाया गया। फिर उसे पावापुरी भेजा गया। जहां उसकी मौत हो गई। प्रशासन गंभीरता दिखाता तो उसकी जान बच सकती थी। यह प्रशासनिक अराजकता का उदाहरण है। यह स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही है। ऐसे लोगों को चिंहित कर कार्रवाई की जरूरत है।
श्री सिन्हा ने कहा कि डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव जो खुद को सुपर सीएम कहते हैं कि स्वास्थ्य विभाग का 60 दिनों का शिड्यूल तय कर दिए हैं। पूरा ठीक कर दिए हैं। लेकिन इसे संज्ञान में नही लेते हैं तब माना जाएगा कि उनका कथनी और करनी में कोई समरूपता नहीं है।
मौके पर रजौली के पूर्व एमएलए कन्हैया कुमार, बीजेपी जिलाध्यक्ष संजय कुमार मुन्ना के अलावा विरेंद्र कुमार सिंह, नवीन केसरी, अनिल मेहता, डाॅ महेश कुमार, रवि गुप्ता, नंदू चैरसिया, मनोज पचाढ़ा समेत अन्य मौजूद थे।
प्रतिपक्ष के नेता ने एसपी से हर पहलू पर जांच की बात कही:-
विजय कुमार सिन्हा ने एसपी डाॅ. गौरव मंगला से फोन पर बात की। उन्होंने एसपी से कहा कि मृतक का बेटा ने कहा कि उनके पिता दिल्ली आए थे, तब कर्ज की बात नहीं बोले थे। इसलिए इस मुद्दे का छानबीन किया जाय। हर पहलू पर जांच होनी चाहिए। सच्चाई क्या है। यह बात सामने आनी चाहिए। परिवार के लोग सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।
सुसाइड करना रहता तो घर पर भी कर सकता था। मजार पर जाने का क्या औचित्य है। लड़की का कपड़ा नोचा हुआ है। एंगिल चेंज करने की कोशिश तो नही की गई। दोषी बचे नही। आप पर लोगों को भरोसा है। सभी एंगिल पर विचार कर लिजिए। गौरतलब हो कि 09 नवंबर की रात्रि में नवादा के न्यू एरिया के केदार लाल गुप्ता, उनकी पत्नी अनिता, बेटी शबनम, गुड़िया और बेटा प्रिंस की मौत हो गई। जबकि छोटी बेटी साक्षी की मौत करीब 14 घंटे बाद हो गई। सुसाइड नोट के आधार पर सात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button