BiharCrimeState

इंटर विद्यालय रात्रि प्रहरी पर चोरों ने चाकू से किया हमला – नवादा |

रात्रि प्रहरी समेत दो रिश्तेदार घायल
– पुलिस ने अलकडीहा गांव से एक को किया गिरफ्तार, शेष के लिये छापामारी जारी

रवीन्द्र नाथ भैया |
जिले के अकबरपुर इंटर विद्यालय में शुक्रवार की रात्रि चोरी करने पहुंचे आधा दर्जन युवकों ने विद्यालय के रात्रि प्रहरी महेंद्र चौहान एवं उनके रिश्तेदारों पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में रात्रि प्रहरी समेत उनके दो रिश्तेदार गंभीर रुप से घायल हो गये। ग्रामीणों के सहयोग से सभी को पीएचसी अकबरपुर में भर्ती कराया गया, जहां से बेहतर ईलाज के लिए दो लोगों को सदर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
रात्रि प्रहरी महेंद्र चौहान ने बताया कि प्रत्येक दिन की तरह शुक्रवार की रात्रि विद्यालय में घूम रहा था। इसी बीच भगना अजय कुमार एवं साला का बेटा अमन कुमार खाना लेकर विद्यालय पहुंचा। सभी लोग एक साथ विद्यालय कैंपस में खाना खाने के लिए बैठे। इसी बीच विद्यालय के एक हिस्से से कुछ टूटने की आवाज आयी। अजय एवं अमन पीछे जाकर टार्च जलाकर देखा तो पाया कि कुछ युवक विद्यालय के खिड़की को तोड़ रहे हैं। उनलोगों ने शोर मचाना शुरु कर दिया। इसपर विद्यालय में रहे रात्रि प्रहरी महेंद्र चौहान दौड़कर पीछे के तरफ भागा। उन्होंने सभी युवकों को पहचान लिया। इसी बीच युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। जिसमें महेंद्र चौहान को चोटें आई और उनका भगना अजय एवं अमन को पेट में चाकू मार दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया। इसी बीच सभी लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।
महेंद्र चौहान ने बताया कि सभी युवक बगल के ही अलकडीहा रहने वाले हैं। इसकी सूचना अपने परिजनों और पुलिस को दिया। पुलिस ने अलकडीहा गांव में छापेमारी कर चंदन कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
रात्रि प्रहरी ने बताया कि घटना में अलकडीहा के अमृत महतो का पुत्र बब्लू कुमार एवं नरेश यादव का पुत्र करन यादव समेत चार पांच युवक शामिल है।
पुलिस ने मामले को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर ली हैं।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कुछ दिन पूर्व विद्यालय में चोरी की हुई घटना और अकबरपुर में घटित कई चोरी की घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की हैं। पुलिस गिरफ्तार युवक की निशानदेही पर छापेमारी कर रही हैं।
घटना की सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक प्रमोद घोष, लिपिक अनिल सिंह विद्यालय पहुंचे और जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button