BiharLife StylePoliticalState

गंगाजल उद्भव योजना का परीक्षण 08 को – नवादा |

रवीन्द्र नाथ भैया |

जिलाधिकारी यशपाल मीणा ने नारदीगंज प्रखंड के अंतर्गत मोतनाजे में निर्माणाधीन गंगा जल उद्धव परियोजना के कार्याें का औचक निरीक्षण किया।
परियोजना का 95 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
स्टोरेज और टैंक का निर्माण 100 प्रतिशत पूर्ण हो गया है। परियोजना में पम्प हाउस कार्य का निर्माण भी करीब-करीब पूर्ण हो गया है।
बी.डब्लू.पी.पी. का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है, रंग-रोगन का कार्य तेजी से चल रहा है। 08 मई 2022 को गंगा उद्धव जल परियोजना में ट्रायल कार्य किया जायेगा।
उन्होंने कार्यरत इंजीनियरों को गुणवत्ता के साथ एवं ससमय कार्य करने के लिए कई आवश्यक निर्देश दिया।
इसमें इलेक्ट्रिकल कार्य तेजी से चल रहा है।
निरीक्षण के समय मो0 मुस्तकीम भूमि सुधार उपसमाहर्ता नवादा, सदर एसडीओ उमेश कुमार भारती, अमिता सिंहा अंचलाधिकारी नारदीगंज प्रखंड और परियोजना से संबंधित अभियंता और सहायक अभियंता आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button